Barack Obama Democracy: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने ही देश की वर्तमान स्थितियों को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि अमेरिका वर्तमान में लोकतंत्र से भटकता हुआ नजर आ रहा है और लोकतंत्र से भटकाने का कार्य किसी और के द्वारा नहीं बल्कि वर्तमान सरकार के द्वारा किया जा रहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के द्वारा युवाओं से अपने देश को बचाने की भी अपील की गई।
कानून और लोकतंत्र की भावना हो रही कमजोर-ओबामा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वर्तमान सरकार इस तरह कार्य कर रही है जिससे कानून और लोकतंत्र की भावना लगातार कमजोर होती जा रही है। अमेरिका की तुलना पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा हंगरी से की गई। उन्होंने कहा कि जहां पर चुनाव तो होते हैं लेकिन वास्तव में मतदाताओं की कदर नहीं होती है। नेता अपनी मनमानी करते रहते हैं। उनका कहना है कि अमेरिका भी अब लगातार इसी रास्ते पर बढ़ता जा रहा है।
अजय देवगन से अलग है मेरी सोच और एनर्जी- काजोल
पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकता था ईरान- इजरायल
ईरान ने मारा अमेरिका के चेहरे पर तमाचा – खमनोई, अमेरिका के हमले पर बोले ईरान के सुप्रीम लीडर
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 4 साल बाद दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल
गलत चीजों का होना चाहिए विरोध
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि लोकतंत्र में किसी गलत चीज का विरोध होना जरूरी है। गलत चीज का सरकार के बाहर और सरकार के अंदर दोनों जगह विरोध होना चाहिए लेकिन वर्तमान सरकार में ऐसा नहीं हो रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वर्तमान सरकार के ऊपर बराक ओबामा ने बड़ा आरोप लगाया है। पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा दिया गया यह भाषण अब खूब चर्चा में है। उन्होंने यह भाषण एक कार्यक्रम में दिया था।
ट्रंप ने लगाए थे धोखाधड़ी के झूठे आरोप- ओबामा
अमेरिका के वर्तमान हालातो पर बातचीत करते हुए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि 2020 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हार जाने के बाद वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे। ओबामा ने आगे कहा कि लोगों को बार-बार झूठ बोला जा रहा है। ओबामा ने कहा कि किसी दूसरे के जीतने पर चुनाव में धोखाधड़ी नजर आती है लेकिन जब वह नेता खुद चुनाव जीत जाता है तो चुनाव की गड़बड़ी दूर हो जाती है। ओबामा ने कहा कि झूठ पर कौन विश्वास करता है यह इतने ज्यादा मायने नहीं रखता लेकिन जब लोग यह स्वीकार कर लेते हैं कि अब कुछ भी फर्क नहीं पड़ेगा तो देश में तानाशाही पैदा होने लगती है।

अमेरिका की सबसे बड़ी पार्टी की स्थिति खतरनाक
अमेरिका के वर्तमान हालातो पर चर्चा करते हुए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि लगातार झूठ का प्रचार प्रसार किये जाने के कारण अमेरिका की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में भी आजकल यही चल रहा है। पार्टी के कई नेता यह भी जानते हैं कि जो हो रहा है वह सच नहीं है। लेकिन फिर भी ऐसा करने का वह नाटक रचते हैं। नेता ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि जो भी चल रहा है वह सब सच है। लेकिन यह स्थिति बहुत खतरनाक है। अमेरिका में विविधता एक बड़ी ताकत थी। लोकतंत्र हमें जोड़ने का कार्य करता है। किसी भी कोने से आए हुए व्यक्ति को अन्य लोगों के साथ स्थापित करता है।
कानून के पक्ष में खड़ा होना जरूरी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि चाहे किसी भी पार्टी के हो या कोई अधिकारी हो कानून के पक्ष में खड़े होने की इस समय सख्त जरूरत है। कानूनी प्रक्रिया के द्वारा ही देश में मजबूत लोकतंत्र बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना कानूनी प्रक्रिया के लोकतंत्र की दशा बिगड़ सकती है। बराक ओबामा ने लोगों से कानून के पक्ष में खड़े होने की अपील करते हुए कहा कि गलत को गलत कहने की हिम्मत करना ही लोकतंत्र है।
तानाशाही की तरफ बढ़ सकता है अमेरिका- ओबामा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि लोकतंत्र को नागरिकों और अधिकारियों के साथ नेताओं के द्वारा चलाया जाता है। लोकतंत्र अपने आप नहीं चलता है। लोकतंत्र के लिए लोगों की जरूरत होती है। संविधान की रक्षा की शपथ सरकार के अंदर के लोग, अफसर, जज और न्याय विभाग को गंभीरता से लेनी होगी। ओबामा ने कहा कि यदि लोकतंत्र को समय रहते नहीं बचाया गया तो अमेरिका धीरे-धीरे तानाशाही की तरफ बढ़ता चला जाएगा। ओबामा ने कहा कि लोकतंत्र में उन लोगों से भी बातचीत करना जरूरी होता है जो आपसे सहमत नहीं है।