Election Commission Controversy पर राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत विपक्ष ने केंद्र पर पक्षपात और वोटर लिस्ट से नाम हटाने का गंभीर आरोप लगाया।

मेरे जिंदा रहते नहीं छीन सकेंगे मताधिकार : ममता बनर्जी

Election Commission Controversy : राहुल गांधी के द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाने के बाद लगातार विपक्ष के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहा है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक वह जिंदा रहेंगी लोगों का मताधिकार किसी को भी नहीं छीनने देगी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बंगाल में भाषा का आतंक फैलाया जा रहा है। वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सर्वे के नाम पर विभिन्न टीमें बंगाल भेजी है। बंगाल में ऐसी टीमों की संख्या 500 से भी अधिक है लेकिन मेरे जिंदा रहते हुए ऐसा नहीं होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि आप खुद मतदाता सूची में अपने नाम होने या नहीं होने को लेकर जानकारी जुटाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के द्वारा यह बयान कोलकाता में तृणमूल छात्र परिषद की के स्थापना दिवस पर दिया गया।

राज्य सरकार के अधिकारियों को धमका रहा चुनाव आयोग

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा की चुनाव आयोग के द्वारा केंद्र सरकार से मिलकर कार्य किया जा रहा है। चुनाव आयोग के द्वारा लगातार पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार के अधिकारियों को धमकाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन यहां यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि चुनाव आयोग का क्षेत्र केवल चुनाव के 3 महीना के लिए है पूरे साल के लिए नहीं। भाषा विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में बंगालियों की भूमिका का लाभ उठाने की कोशिश की जा रही है। अगर बंगाली भाषा ही नहीं है तो आखिर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान किस भाषा में लिखे गए हैं? स्वतंत्रता आंदोलन में बंगाल के लोगों की भूमिका को भुनाने के लिए उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस भाषा के आतंक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भारत के रवैये से निराश अमेरिका; भारत पर लगाया 2 गुना टैरिफ लगाने का आरोप

रूस से सौदे बंद करने पर भारत पर बंद होगा अतिरिक्त टैरिफ

भारत के बाद ट्रंप ने चीन को दी टैरिफ की धमकी; बोले- चीन हो जाएगा बर्बाद

भारत शांतिप्रिय लेकिन गलतफहमी में नए रहे दुश्मन : सीडीएस चौहान

कांग्रेस और विपक्ष के द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी तथा चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। राहुल गांधी के द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाने के बाद लगातार विपक्ष चोरी के मामले पर केंद्र सरकार के साथ चुनाव आयोग को घेर रहा है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी के द्वारा कांग्रेस पर आरोप लगाया गया था। उन्होंने लोगों से कहा था कि कांग्रेस वाले तुम्हारी भैंस चुरा लेंगे लेकिन यह पता नहीं था कि उनके द्वारा वोट चोरी की जाएगी। वोट लोकतंत्र में नागरिक का सबसे कीमती अधिकार होता है। इसलिए इसे चोरी मत होने दीजिए। प्रधानमंत्री के द्वारा बड़ी-बड़ी कंपनियों में चोरी करते हुए दोस्तों को सौंप दिया गया है। लगातार लोगों के रोजगार की चोरी की जा रही है। अब धीरे-धीरे चोरी के स्तर बढ़ते जा रहे हैं। हर स्तर पर चोरी देखने को मिल रही है। अगर वोट चोरी हुआ तो आपकी पहचान भी खत्म हो सकती है। किसी भी व्यक्ति के लिए वोट पहचान होने के साथ-साथ नागरिकता का भी अधिकार है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले समय में यदि कोई प्राकृतिक आपदा आ गई तो पहचान नहीं होने की स्थिति में मुआवजा नहीं मिल पाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा लंबे समय से चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। राहुल गांधी का आरोप है कि चुनाव आयोग तथा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मिलकर वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कहा कि अमित शाह के द्वारा हाल ही में यह बयान दिया गया था भारतीय जनता पार्टी की सरकार 40- 50 साल तक रहेगी। उनके इस बयान को समझने की जरूरत है आखिर अमित शाह को यह पता कैसे लगा कि सरकार 40 से 50 साल चलने वाली है। अब लोगों के सामने सच्चाई आ चुकी है। वोट चोरी के कारण अमित शाह के द्वारा यह बयान दिया गया है।

Election Commission Controversy पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। वोट चोरी व भाषा आतंक के आरोपों से बंगाल की सियासत गरमाई।
Election Commission Controversy पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। वोट चोरी व भाषा आतंक के आरोपों से बंगाल की सियासत गरमाई।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप यात्रा में पहुंचे। यात्रा में बच्चे -बच्चे के द्वारा मेरे से यह कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी वोट चोरी कर हैं। बच्चों के द्वारा यह बात मेरे कान में जाकर कहीं जा रही है। इस बात को मीडिया को भी समझने की कोशिश करनी चाहिए। मीडिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया को यह बात समझ नहीं आती है। मीडिया हाउस के किसी भी बड़े पद पर दलित लोग मौजूद नहीं हैं। राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही वोटर अधिकारी यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ-साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा को बड़े स्तर पर समर्थन देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वोट चोरी करने के बाद अब सत्ता चोरी की कोशिश की जा रही है। हाल ही में लोकसभा में पेश किए गए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी के बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल विपक्षी सरकारों को गिराने की मंशा से लाया गया है। विपक्षी सरकारों को 30 दिन में गिराया जा सकेगा। लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के द्वारा लगातार चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नागरिकों के द्वारा चुनी हुई सरकार को बनाने या हटाने का अधिकार सरकार का नहीं है। विभिन्न सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए विपक्ष को धमकाया जा रहा है। ऐसा कार्य लोकतंत्र को बुलडोजर से खत्म करने जैसा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *