Election Commission Controversy : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाने के बाद लगातार विपक्ष के द्वारा केंद्र सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार से मिलकर मतदाता सूची से मतदाताओं को हटाने का कार्य कर रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल में भी चुनाव आयोग को घेरा जा रहा है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। दरअसल पश्चिम बंगाल में बूथों की संख्या में वृद्धि की जा रही है। पश्चिम बंगाल में 14000 से भी अधिक बूथ बढ़ाए जा रहे हैं। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में 80000 के लगभग बूथ हैं। चुनाव आयोग के द्वारा चलाई जा रही प्रक्रिया के बाद इनकी संख्या बढ़कर 94 हजार हो जाएगी।
नाम हटाने की हो रही कोशिश तृणमूल -कांग्रेस
तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग के द्वारा चलाए जा रहे अभियान का तो स्वागत किया लेकिन साथ ही साथ उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल भी खड़े किए। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ने कहा की नए बूथ इस पोलिंग स्टेशन के भीतर होने चाहिए ताकि मतदाताओं को दूर तक नहीं जाना पड़े। तृणमूल कांग्रेस की तरफ से यह कहा गया की विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिए वोटर लिस्ट से नाम हटाने की कोशिश की जा रही है।राहुल गांधी के द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाने के बाद लगातार विपक्ष के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहा है।
जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी; दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते
यूक्रेन के सबसे बड़े जहाज को रूस ने बनाया निशाना; लगातार जारी है युद्ध
हॉकी एशिया कप में टीम इंडिया ने की जीत से शुरुआत
पाकिस्तान में पानी से हाहाकार; भारत पर लगाया पानी छोड़ने का आरोप
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक वह जिंदा रहेंगी लोगों का मताधिकार किसी को भी नहीं छीनने देगी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बंगाल में भाषा का आतंक फैलाया जा रहा है। वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सर्वे के नाम पर विभिन्न टीमें बंगाल भेजी है। बंगाल में ऐसी टीमों की संख्या 500 से भी अधिक है लेकिन मेरे जिंदा रहते हुए ऐसा नहीं होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि आप खुद मतदाता सूची में अपने नाम होने या नहीं होने को लेकर जानकारी जुटाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के द्वारा यह बयान कोलकाता में तृणमूल छात्र परिषद की के स्थापना दिवस पर दिया गया।
राज्य सरकार के अधिकारियों को धमका रहा चुनाव आयोग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा की चुनाव आयोग के द्वारा केंद्र सरकार से मिलकर कार्य किया जा रहा है। चुनाव आयोग के द्वारा लगातार पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार के अधिकारियों को धमकाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन यहां यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि चुनाव आयोग का क्षेत्र केवल चुनाव के 3 महीना के लिए है पूरे साल के लिए नहीं। भाषा विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में बंगालियों की भूमिका का लाभ उठाने की कोशिश की जा रही है। अगर बंगाली भाषा ही नहीं है तो आखिर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान किस भाषा में लिखे गए हैं? स्वतंत्रता आंदोलन में बंगाल के लोगों की भूमिका को भुनाने के लिए उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है। इस भाषा के आतंक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस और विपक्ष के द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी तथा चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। राहुल गांधी के द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाने के बाद लगातार विपक्ष चोरी के मामले पर केंद्र सरकार के साथ चुनाव आयोग को घेर रहा है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी के द्वारा कांग्रेस पर आरोप लगाया गया था। उन्होंने लोगों से कहा था कि कांग्रेस वाले तुम्हारी भैंस चुरा लेंगे लेकिन यह पता नहीं था कि उनके द्वारा वोट चोरी की जाएगी। वोट लोकतंत्र में नागरिक का सबसे कीमती अधिकार होता है। इसलिए इसे चोरी मत होने दीजिए। प्रधानमंत्री के द्वारा बड़ी-बड़ी कंपनियों में चोरी करते हुए दोस्तों को सौंप दिया गया है। लगातार लोगों के रोजगार की चोरी की जा रही है। अब धीरे-धीरे चोरी के स्तर बढ़ते जा रहे हैं। हर स्तर पर चोरी देखने को मिल रही है। अगर वोट चोरी हुआ तो आपकी पहचान भी खत्म हो सकती है। किसी भी व्यक्ति के लिए वोट पहचान होने के साथ-साथ नागरिकता का भी अधिकार है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले समय में यदि कोई प्राकृतिक आपदा आ गई तो पहचान नहीं होने की स्थिति में मुआवजा नहीं मिल पाएगा।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा लंबे समय से चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। राहुल गांधी का आरोप है कि चुनाव आयोग तथा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मिलकर वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कहा कि अमित शाह के द्वारा हाल ही में यह बयान दिया गया था भारतीय जनता पार्टी की सरकार 40- 50 साल तक रहेगी। उनके इस बयान को समझने की जरूरत है आखिर अमित शाह को यह पता कैसे लगा कि सरकार 40 से 50 साल चलने वाली है। अब लोगों के सामने सच्चाई आ चुकी है। वोट चोरी के कारण अमित शाह के द्वारा यह बयान दिया गया है।






