Harbhajan Sreesanth Slap कांड पर ललित मोदी ने 17 साल पुराना वीडियो जारी किया। श्रीसंत की पत्नी ने कहा कि पुराने जख्म कुरेदना शर्मनाक और अमानवीय है।

‘ललित मोदी और माइकल क्लार्क को आनी चाहिए शर्म’; थप्पड़ कांड पर बोली श्रीसंत की पत्नी

Harbhajan Sreesanth Slap : दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज श्रीसंत के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का थप्पड़ कांड एक बार फिर ताजा हो गया है। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने आईपीएल के इस विवाद का जिक्र एक पॉडकास्ट में किया। उन्होंने इसे लेकर 17 साल पुराना वीडियो भी जारी किया। जिसके बाद यह फिर से चर्चा में आ गया है। श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी के द्वारा आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को फटकार लगाई गई है। उन्होंने कहा कि ललित मोदी और माइकल क्लार्क को शर्म आनी चाहिए। जिस विवाद को लेकर दोनों खिलाड़ी अब आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने उसे फिर ताजा कर दिया। 2008 की घटना को घसीटते हुए उनके द्वारा पुराने जख्मों को पूरे देने का कार्य किया जा रहा है।

सस्ती लोकप्रियता पानी की हो रही कोशिश

श्रीसंत की पत्नी ने कहा कि जिस घटना को लेकर दोनों खिलाड़ियों के द्वारा आगे बढ़ा जा चुका है। वही उनके द्वारा 2008 की घटना को दोबारा विवादों में लाया जा रहा है। आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। दोनों खिलाड़ियों के बच्चे स्कूल जाने वाले हैं। ऐसे में उन बच्चों का ध्यान रखते हुए दोनों खिलाड़ी अब आगे बढ़ चुके हैं। पुराने दिनों को एक बार फिर सामने लाना अमानवीय घिनौना और निर्दय है। यह कार्य सस्ती लोकप्रियता के लिए किया जा रहा है। कठिन चुनौती के बावजूद हमने हमारी जिंदगी को फिर से बनाया लेकिन 18 साल बाद एक बार फिर इसे घटना को देखना एक मां के नाते बहुत दुखद है। सालों पहले दफन हो चुके सदमे को फिर से जीने पर मजबूर किया जा रहा है। और ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि आप लोगों की नजरों में बने रहे।

चीन के राष्ट्रपति की पहल से लगातार मजबूत हो रहे भारत और चीन के रिश्ते

जापान के सहयोग से भारत में चलेगी बुलेट ट्रेन; मुंबई-अहमदाबाद होगा संचालन

एशिया कप को लेकर टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी

कांग्रेस के बाद अब चुनाव आयोग पर तृणमूल कांग्रेस का हमला

दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल को विभिन्न कारणों से पहचाना जाता है लेकिन इसके साथ कई विभिन्न पहलू भी जुड़े हुए हैं। 2008 के एक विवाद को ललित मोदी के द्वारा एक बार फिर ताजा कर दिया गया है। 2008 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए गेंदबाज हरभजन सिंह और किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत के बीच भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान हरभजन सिंह के द्वारा श्रीसंत को थप्पड़ मारा गया था। लंबे समय तक इस घटना की चर्चा बनी रही थी लेकिन अब यह मामला लगभग शांत हो चुका था लेकिन आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इसे एक बार फिर ताजा कर दिया है।

एक पॉडकास्ट में उनके द्वारा इस विवाद से संबंधित वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें उन्होंने दावा किया कि यह इस घटना का असली वीडियो था जिसे अब तक सामने नहीं लाया गया था। 2008 में 25 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया था। मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में पंजाब से 66 रनों की हार स्वीकार करनी पड़ी थी। इस मुकाबले के बाद ही यह विवाद हुआ था। मुकाबले के बाद दोनों टीमों के द्वारा एक दूसरे के खिलाड़ीयो से हाथ मिलाया जा रहा था। इसी दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह का पंजाब के गेंदबाज श्रीसंत से विवाद हो गया था। श्रीसंत के द्वारा हार्ड लक कहने और हंसने पर हरभजन सिंह को गुस्सा आया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दिए लेकिन इरफान पठान और महेला जयवर्धन के द्वारा बीच बचाव किया गया। लंबे समय तक इस थप्पड़ की गूंज मीडिया में बनी रही थी। समय के साथ-साथ धीरे-धीरे मामला शांत हो गया था।

क्लार्क के पॉडकास्ट में मोदी ने दिखाया वीडियो

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के द्वारा इस विवाद से जुड़ा हुआ वीडियो माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में दिखाया गया। माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। पॉडकास्ट में वीडियो जारी करने के बाद यह लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हरभजन सिंह के द्वारा कई बार इस मुद्दे पर खुलकर बयान दिए जा चुके हैं। हरभजन सिंह इसे अपने जीवन की गलती मानते हैं और उसके लिए वह जीवन में कई बार माफ़ी भी मांग चुके हैं। हरभजन सिंह का मानना है कि यदि उन्हें अपनी जिंदगी के किसी पहलू को हटाने का मौका मिले तो वह इस किस्से को हटाना चाहेंगे।

Harbhajan Sreesanth Slap कांड पर ललित मोदी ने 17 साल पुराना वीडियो जारी किया। श्रीसंत की पत्नी ने कहा कि पुराने जख्म कुरेदना शर्मनाक और अमानवीय है।
Harbhajan Sreesanth Slap कांड पर ललित मोदी ने 17 साल पुराना वीडियो जारी किया। श्रीसंत की पत्नी ने कहा कि पुराने जख्म कुरेदना शर्मनाक और अमानवीय है।
17 वर्ष तक छुपाये रखा वीडियो मोदी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट पर आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने कहा कि हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच हुए इस विवाद का वीडियो उनके पास था लेकिन 17 वर्ष तक इसे छुपाए रखा। मैंने लगातार इस वीडियो को संभाल कर रखा हुआ था। आने वाले समय में तुम्हें यह वीडियो उपलब्ध करा दिया जाएगा। ललित मोदी के मुताबिक मैच खत्म हो जाने के बाद जब कैमरे बंद हो गए थे तो हरभजन सिंह के द्वारा श्रीसंत को थप्पड़ मारा गया। यह घटना एक सिक्योरिटी कैमरे में कैद हो गई जिसमें हरभजन श्रीसंत को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। ललित मोदी ने हरभजन सिंह को दोस्त करार दिया। उन्होंने कहा की भज्जी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों टीमों के द्वारा खेल बंद होने के बाद जब एक दूसरे से हाथ मिलाए जा रहे थे उसी समय हरभजन सिंह के द्वारा श्रीसंत को मारा गया।

मोदी का दावा प्रतिबंध से हरभजन को बचाया

ललित मोदी ने यह भी दावा किया कि यह घटना हो जाने के बाद हरभजन सिंह पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता था। अधिकारियों का एक वर्ग हरभजन सिंह के खिलाफ हो चुका था और हरभजन सिंह पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली गई थी लेकिन मैंने उन्हें बचाया। मेरे द्वारा हरभजन सिंह को 8 मैच की सजा दी गई थी लेकिन कुछ लोगों के द्वारा आजीवन निलंबन की मांग की जा रही थी।

‘हार्ड लक’ कहने पर भड़के थे हरभजन सिंह

2008 में 25 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया था। मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में पंजाब से 66 रनों की हार स्वीकार करनी पड़ी थी। इस मुकाबले के बाद ही यह विवाद हुआ था। मुकाबले के बाद दोनों टीमों के द्वारा एक दूसरे के खिलाड़ीयो से हाथ मिलाया जा रहा था। इसी दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह का पंजाब के गेंदबाज श्रीसंत से विवाद हो गया था। श्रीसंत के द्वारा हार्ड लक कहने और हंसने पर हरभजन सिंह को गुस्सा आया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दिए लेकिन इरफान पठान और महेला जयवर्धन के द्वारा बीच बचाव किया गया। लंबे समय तक इस थप्पड़ की गूंज मीडिया में बनी रही थी। समय के साथ-साथ धीरे-धीरे मामला शांत हो गया था। हरभजन सिंह और श्रीसंत के द्वारा इस मुद्दे पर एक दूसरे को माफ भी कर दिया गया था। उनका मानना था कि अब इसे पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए लेकिन ललित मोदी के द्वारा वीडियो फुटेज जारी कर देने के बाद अब यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *