Harbhajan Sreesanth Slap कांड पर ललित मोदी ने 17 साल पुराना वीडियो जारी किया। श्रीसंत की पत्नी ने कहा कि पुराने जख्म कुरेदना शर्मनाक और अमानवीय है।

ललित मोदी ने ताजा किया हरभजन और श्रीसंत थप्पड़ विवाद

Harbhajan Sreesanth Slap : दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल को विभिन्न कारणों से पहचाना जाता है लेकिन इसके साथ कई विभिन्न पहलू भी जुड़े हुए हैं। 2008 के एक विवाद को ललित मोदी के द्वारा एक बार फिर ताजा कर दिया गया है। 2008 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए गेंदबाज हरभजन सिंह और किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत के बीच भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान हरभजन सिंह के द्वारा श्रीसंत को थप्पड़ मारा गया था। लंबे समय तक इस घटना की चर्चा बनी रही थी लेकिन अब यह मामला लगभग शांत हो चुका था लेकिन आईपीएल के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इसे एक बार फिर ताजा कर दिया है।

एक पॉडकास्ट में उनके द्वारा इस विवाद से संबंधित वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें उन्होंने दावा किया कि यह इस घटना का असली वीडियो था जिसे अब तक सामने नहीं लाया गया था। 2008 में 25 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया था। मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में पंजाब से 66 रनों की हार स्वीकार करनी पड़ी थी। इस मुकाबले के बाद ही यह विवाद हुआ था। मुकाबले के बाद दोनों टीमों के द्वारा एक दूसरे के खिलाड़ीयो से हाथ मिलाया जा रहा था। इसी दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह का पंजाब के गेंदबाज श्रीसंत से विवाद हो गया था। श्रीसंत के द्वारा हार्ड लक कहने और हंसने पर हरभजन सिंह को गुस्सा आया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दिए लेकिन इरफान पठान और महेला जयवर्धन के द्वारा बीच बचाव किया गया। लंबे समय तक इस थप्पड़ की गूंज मीडिया में बनी रही थी। समय के साथ-साथ धीरे-धीरे मामला शांत हो गया था।

भारत के नागरिकों की जान से खेलना पड़ेगा भारी : अमित शाह

31 अगस्त को चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे मोदी

2 दिन के जापान दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी; संबंधों को मजबूत करने की होगी कोशिश

संघ देता है सिर्फ सलाह, सरकार लेती है फैसला : मोहन भागवत

क्लार्क के पॉडकास्ट में मोदी ने दिखाया वीडियो

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के द्वारा इस विवाद से जुड़ा हुआ वीडियो माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में दिखाया गया। माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। पॉडकास्ट में वीडियो जारी करने के बाद यह लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हरभजन सिंह के द्वारा कई बार इस मुद्दे पर खुलकर बयान दिए जा चुके हैं। हरभजन सिंह इसे अपने जीवन की गलती मानते हैं और उसके लिए वह जीवन में कई बार माफ़ी भी मांग चुके हैं। हरभजन सिंह का मानना है कि यदि उन्हें अपनी जिंदगी के किसी पहलू को हटाने का मौका मिले तो वह इस किस्से को हटाना चाहेंगे।

17 वर्ष तक छुपाये रखा वीडियो मोदी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट पर आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने कहा कि हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच हुए इस विवाद का वीडियो उनके पास था लेकिन 17 वर्ष तक इसे छुपाए रखा। मैंने लगातार इस वीडियो को संभाल कर रखा हुआ था। आने वाले समय में तुम्हें यह वीडियो उपलब्ध करा दिया जाएगा। ललित मोदी के मुताबिक मैच खत्म हो जाने के बाद जब कैमरे बंद हो गए थे तो हरभजन सिंह के द्वारा श्रीसंत को थप्पड़ मारा गया। यह घटना एक सिक्योरिटी कैमरे में कैद हो गई जिसमें हरभजन श्रीसंत को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। ललित मोदी ने हरभजन सिंह को दोस्त करार दिया। उन्होंने कहा की भज्जी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों टीमों के द्वारा खेल बंद होने के बाद जब एक दूसरे से हाथ मिलाए जा रहे थे उसी समय हरभजन सिंह के द्वारा श्रीसंत को मारा गया।

Harbhajan Sreesanth Slap विवाद पर ललित मोदी ने 17 साल बाद वीडियो जारी कर दावा किया कि हरभजन पर आजीवन प्रतिबंध लग सकता था लेकिन उन्होंने बचाया।
Harbhajan Sreesanth Slap विवाद पर ललित मोदी ने 17 साल बाद वीडियो जारी कर दावा किया कि हरभजन पर आजीवन प्रतिबंध लग सकता था लेकिन उन्होंने बचाया।
मोदी का दावा प्रतिबंध से हरभजन को बचाया

ललित मोदी ने यह भी दावा किया कि यह घटना हो जाने के बाद हरभजन सिंह पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता था। अधिकारियों का एक वर्ग हरभजन सिंह के खिलाफ हो चुका था और हरभजन सिंह पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली गई थी लेकिन मैंने उन्हें बचाया। मेरे द्वारा हरभजन सिंह को 8 मैच की सजा दी गई थी लेकिन कुछ लोगों के द्वारा आजीवन निलंबन की मांग की जा रही थी।

‘हार्ड लक’ कहने पर भड़के थे हरभजन सिंह

2008 में 25 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया था। मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में पंजाब से 66 रनों की हार स्वीकार करनी पड़ी थी। इस मुकाबले के बाद ही यह विवाद हुआ था। मुकाबले के बाद दोनों टीमों के द्वारा एक दूसरे के खिलाड़ीयो से हाथ मिलाया जा रहा था। इसी दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह का पंजाब के गेंदबाज श्रीसंत से विवाद हो गया था। श्रीसंत के द्वारा हार्ड लक कहने और हंसने पर हरभजन सिंह को गुस्सा आया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की तरफ बढ़ते हुए दिखाई दिए लेकिन इरफान पठान और महेला जयवर्धन के द्वारा बीच बचाव किया गया। लंबे समय तक इस थप्पड़ की गूंज मीडिया में बनी रही थी। समय के साथ-साथ धीरे-धीरे मामला शांत हो गया था। हरभजन सिंह और श्रीसंत के द्वारा इस मुद्दे पर एक दूसरे को माफ भी कर दिया गया था। उनका मानना था कि अब इसे पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए लेकिन ललित मोदी के द्वारा वीडियो फुटेज जारी कर देने के बाद अब यह विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *