Himesh Reshammiya Biography : एक समय था जब हिमेश रेशमिया के गानों को लोगों के द्वारा बड़े स्तर पर पसंद किया जाता था। 1990 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में हिमेश रेशमिया के द्वारा गाए जाने वाले गाने हर किसी की जुबान पर छाए रहते थे। इंटरनेट का दौर नहीं होने के बावजूद हिमेश रेशमिया के गाने लगातार प्रसिद्धि पा रहे थे। हिमेश रेशमिया आज 52 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर आज हम उनके जीवन से जुड़े हुए महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे। लंबे समय तक संगीत के क्षेत्र में काम करने वाले हिमेश रेशमिया अब फिल्मों में भी अभिनेता के तौर पर कार्य करते हुए नजर आते हैं। म्यूजिक प्लेटफार्म बदल जाने के बावजूद लगातार हिमेश रेशमिया का प्रभाव संगीत की दुनिया में बना हुआ है।
पिता रहे हैं म्यूजिक डायरेक्टर
हिमेश रेशमिया के परिवार का संबंध संगीत की दुनिया से रहा है। हिमेश रेशमिया का जन्म 1973 में मुंबई में हुआ था। हिमेश रेशमिया के पिता एक फेमस म्यूजिक डायरेक्टर रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर रहने के कारण ही हिमेश रेशमिया के द्वारा अपने पिता को ही गुरु के तौर पर माना जाता रहा है। भारत में इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक उपकरणों को स्टेज पर लाने का श्रेय हिमेश रेशमिया के पिता को दिया जाता है। हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन 18 सितंबर 2024 हो गया था। जिस समय विपिन रेशमिया का निधन हुआ वह 87 वर्ष के थे।
गलवान संघर्ष के बाद एक बार फिर चीन के नागरिकों को वीजा देगा भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला आज से; सीरीज बराबरी पर रहेगी भारत की नजर
भारतीय प्रधानमंत्री ब्रिटेन दौरे के लिए रवाना; दोनों देशों के बीच होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट
राजा रघुवंशी हत्या पर आमिर खान के फिल्म बनाने की बात अफवाह; आमिर खान ने बताया झूठ
बड़े भाई के निधन से आए संगीत में
हिमेश रेशमिया की जिंदगी में उनके बड़े भाई का निधन होना एक महत्वपूर्ण टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। जब हिमेश रेशमिया 12 साल के थे उनके बड़े भाई का निधन हो गया। ऐसे में हिमेश रेशमिया के द्वारा संगीत को अपना जीवन यापन का माध्यम बना लिया गया लेकिन यह सफर इतना आसान रहने वाला नहीं था। लंबे समय तक हिमेश रेशमिया के द्वारा टीवी शो के टाइटल ट्रैक बनाए गए थे। उनके द्वारा किए गए टीवी शो में अंदाज, आशिकी, अमन, जान, अमर प्रेम शामिल हैं। उनके द्वारा किए गए इस कार्य को लगातार लोगों के द्वारा सहारा गया । इसके बाद लगातार वह अपने क्षेत्र में आगे बढ़ते गए और संगीत की दुनिया में हिमेश रेशमिया ने अलग ही पहचान बनाई। सलमान खान के द्वारा जब हिमेश रेशमिया के कंपोजिशन को सुना गया तो वह इससे प्रभावित हुए और उन्होंने अपनी फिल्म में संगीत देने के लिए हिमेश रेशमिया का चुनाव किया। यह हिमेश रेशमिया की जिंदगी में एक बड़ा परिवर्तन लाने वाला क्षण था।

सलमान की फिल्म से शुरू किया म्यूजिक डायरेक्टर का करियर
सलमान खान के द्वारा हिमेश रेशमिया के कार्य को पसंद किए जाने के बाद प्यार किया तो डरना क्या फिल्म से हिमेश ने अपनी जिंदगी की एक नई यात्रा की शुरुआत की। 1998 में सलमान खान की इस फिल्म से हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर नई पारी शुरू की। हिमेश रेशमिया के द्वारा इस फिल्म के लिए बनाए गए दोनों गाने काफी पॉपुलर हुए। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने मुड़कर पीछे नहीं देखा और बंधन और हेलो ब्रदर जैसी फिल्मों में भी संगीत देने का कार्य किया। उन्हें हमराज फिल्म के माध्यम से प्रसिद्धि मिलने के कारण फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था।
एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने
हिमेश रेशमिया के द्वारा संगीत की दुनिया में कदम रखने के बाद लगातार बेहतरीन कार्य किया गया। उनके द्वारा अपने करियर में 1300 से भी ज्यादा गाने कंपोज किये जा चुके है। हिमेश रेशमिया का एल्बम सुरूर काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। इस एल्बम की 55 मिलियन से भी अधिक प्रति बिकी थी। हिमेश रेशमिया के प्रसिद्ध गानों में तेरा मेरा मिलना, समझो ना मेरी आवारगी, अफसाना, तेरा सुरूर, आपकी कशीष, झलक दिखला जा, आशिक बनाया आपने शामिल है।
2016 में हुआ पत्नी से तलाक
संगीत के बेताज बादशाह हिमेश रेशमिया का विवाह काफी कम उम्र में ही हो गया था। कोमल रेशमिया से शादी करने के बाद लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहे थे लेकिन 2016 में उन्होंने एक दूसरे से दूर होने का फैसला लिया। हिमेश रेशमिया और कोमल रेशमिया के रिश्ते में धीरे-धीरे खटास पैदा होना शुरू हो गई थी जो अंत में तलाक के साथ खत्म हुई। तलाक के बाद उनकी पत्नी के द्वारा यह भी कहा गया था कि उनके और हिमेश के बीच किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है लेकिन समय के साथ-साथ धीरे-धीरे सोच में फर्क आ गया है। इसी कारण दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है।
हिमेश रेशमिया के अपनी पत्नी से अलग होने के बाद उनका नाम सोनिया कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। लंबे समय तक हिमेश और सोनिया को एक दूसरे के साथ देखा गया था। हिमेश रेशमिया की शादी के बाद तलाक हो जाने के कारण हिमेश और सोनिया की नजदीकी अफेयर में बदल गई थी। मीडिया मैं चर्चा होने के बावजूद हिमेश रेशमिया के द्वारा इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया गया था। लंबे समय बाद 2018 में हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर ने शादी करने का फैसला लिया था। गोपनीय तरीके से की गई शादी में हिमेश रेशमिया के परिवार और उनके करीबी लोग ही शामिल हो पाए थे।