India Pakistan Hockey संबंधों में तनाव के बावजूद पाकिस्तान ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारत आने की सहमति दी, एशिया कप से नाम वापस लिया।

हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान; हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान

Hockey Asia Cup : बिहार के राजगीर में होने वाले आगामी एशिया कप को लेकर भारतीय हॉकी टीम की घोषणा की जा चुकी है। भारतीय हॉकी टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह को दी गई है। बिहार में यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। एशिया कप के लिए घोषित की गई भारतीय टीम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। 18 सदस्यों की टीम का ऐलान किया गया। इसमें शिलानंद लकड़ा दिलप्रीत सिंह राजेंद्र सिंह को एक बार फिर मौका दिया गया है जबकि टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह को सौंप दी गई है। हॉकी विश्व कप के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे एशिया कप में भारतीय टीम किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतनी वाली है। बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप का टिकट एशिया कप जीतने वाली टीम को मिल जाएगा। एशिया कप के जिस ग्रुप में भारतीय टीम मौजूद है। उसमें कजाकिस्तान चीन और जापान टक्कर देंगे। भारत का पहला मुकाबला एशिया कप हॉकी में 29 अगस्त को होगा। पहले मुकाबले में भारतीय टीम चीन से दो दो हाथ करेगी।

भारत में होने वाले हॉकी एशिया कप को लेकर पाकिस्तान की टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान के साथ-साथ ओमान की टीम ने भी हटने का निर्णय लिया है। इसके बाद कजाकिस्तान और बांग्लादेश को मौका दिया गया है। पाकिस्तान ने अधिकृत रूप से एशिया कप से ऑफिशियल हटने का ऐलान कर दिया है। हॉकी इंडिया के द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक पाकिस्तान की टीम ने भारत आने से इनकार कर दिया है और इसी के साथ-साथ ओमान की टीम भी टूर्नामेंट से हट गई है। इसी कारण कजाकिस्तान और बांग्लादेश को टूर्नामेंट के ड्रॉ में शामिल किया गया है।

गाजा पर कब्जा करने की कोशिश में इजरायल; चलाएगा बड़ा सैन्य अभियान

सीमा विवाद को खत्म करने के लिए भारत और चीन बनाएंगे कमेटी; चीन के विदेश मंत्री ने की भारतीय पीएम मोदी से मुलाकात

यूक्रेन के लिए हो ठोस और मजबूत शांति समझौता : फ्रांस

एशिया कप के बाद बाबर और रिजवान को पाकिस्तान बोर्ड ने दिया एक और झटका

एशिया कप से मिलेगा वर्ल्ड कप का टिकट

बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप को टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एशिया कप जीतने वाली टीम को 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टिकट मिल जाएगा। पाकिस्तान के द्वारा एशिया कप से हटने के साथ ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का एक मौका हाथ से निकाल दिया गया है। हॉकी का अगला वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। एशिया कप जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप में सीधे तौर पर क्वालीफाई कर जाती है।

क्रिकेट हॉकी तथा दूसरे खेलों में लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव देखने को मिल रहा है। पिछले समय कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला जाने के बाद यह तनाव और उच्च स्तर पर पहुंच गया है। ऑपरेशन सिंदूर के कारण भारत और पाकिस्तान में युद्ध की स्थिति पैदा हो गई थी। कई दिनों तक युद्ध के हालात बने रहने के बाद संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी। भारत के द्वारा लंबे समय से चले आ रहे सिंधु जल समझौते को भी रद्द किया जा चुका है। इस तरह विभिन्न कारणों से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लगभग निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। इस तनाव का असर राजनीति के साथ-साथ खेलों पर भी दिखाई दे रहा है। एशिया कप क्रिकेट का आयोजन 2025 में भारत में होने वाला था लेकिन तनाव के कारण ही इसे न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा।

 

पाकिस्तान ने उठाया था सुरक्षा का मुद्दा

आगामी समय में बिहार के राजगीर में होने वाले हॉकी एशिया कप में शामिल होने से पहले पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के द्वारा खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया था। उन्होंने कहा था कि भारत में पाकिस्तान टीम की सुरक्षा की क्या गारंटी है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सुरक्षा भारत में किस तरह सुनिश्चित की जाएगी और टूर्नामेंट पर वह किस तरह ध्यान दे पाएंगे। हालांकि पाकिस्तान सरकार की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।

Hockey Asia Cup राजगीर 2025 में भारत की मेजबानी, हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम तैयार, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया।
Hockey Asia Cup राजगीर 2025 में भारत की मेजबानी, हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम तैयार, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया।
1982 में हुई थी टूर्नामेंट की शुरुआत

हॉकी एशिया कप की शुरुआत 1982 में की गई थी। पाकिस्तान के कराची में हॉकी एशिया कप का पहला आयोजन किया गया था जिसके बाद लगातार इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया जा रहा है। अब तक के इतिहास में एशिया कप हॉकी में दक्षिण कोरिया की टीम सबसे सफल टीम रही है। इस टीम के द्वारा पांच बार खिताब को अपने नाम किया गया है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के द्वारा हॉकी के एशिया कप को तीन-तीन बार जीता गया है। भारतीय टीम हॉकी एशिया कप में अब तक कुल आठ फाइनल खेल चुकी है लेकिन टीम को पांच फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जारी है तनाव

भारत और पाकिस्तान के बीच यूं तो सीमा विवाद तथा दूसरे कारणों से लंबे समय से तनाव बना हुआ है लेकिन कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हो जाने के बाद यह तनाव और बढ़ गया। पहलगाम हमला हो होने के बाद भारतीय सेना के द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। ऑपरेशन सिंदूर के कारण भारत और पाकिस्तान में युद्ध की स्थिति पैदा हो गई थी। कई दिनों तक युद्ध के हालात बने रहने के बाद संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी। भारत के द्वारा लंबे समय से चले आ रहे सिंधु जल समझौते को भी रद्द किया जा चुका है। इस तरह विभिन्न कारणों से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लगभग निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। इस तनाव का असर राजनीति के साथ-साथ खेलों पर भी दिखाई दे रहा है। एशिया कप क्रिकेट का आयोजन 2025 में भारत में होने वाला था लेकिन तनाव के कारण ही इसे न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *