Hockey Asia Cup : हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम के द्वारा लगातार शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। सुपर 4 स्टेज में मलेशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को हराया। मलेशिया की टीम को भारतीय टीम ने 4-1 से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया सुपर 4 की अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है। बिहार के राजगीर में चल रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को मिल रही है। भारत की तरफ से मलेशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मनप्रीत सिंह सुखजीत सिंह शिलानंद और विवेक सागर के द्वारा गोल किए गए जबकि मलेशिया की तरफ से एकमात्र गोल सफीक हसन के द्वारा किया गया। इससे पहले टीम इंडिया का सुपर 4 में पहला मुकाबला साउथ कोरिया के खिलाफ था। साउथ कोरिया और टीम इंडिया के बीच खेला गया यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। दोनों ही टीम दो-दो पर रुकी थी। दक्षिण कोरिया से मुकाबला ड्रॉ रहने के बावजूद मलेशिया के खिलाफ मिली जीत से टीम इंडिया सुपर 4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है जबकि कोरिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। दूसरे स्थान पर चीन जबकि मलेशिया की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
ट्रंप के साथ मोदी के व्यक्तिगत संबंध हुए खत्म : पूर्व NSA
ट्रंप ने दी निचली अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
अमित मिश्रा ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास; लंबे समय से चल रहे थे टीम से बाहर
बिहार के राजगीर में चल रहे एशिया कप में भारतीय टीम के द्वारा लगातार शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। पहले मुकाबले में चीन को हराने के बाद टीम इंडिया ने अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। दूसरे मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया एशिया कप के सुपर 4 में पहुंच गई है। भारतीय टीम पूल में अंक तालिका में सबसे ऊपर है। भारतीय टीम ने जापान से हुए मुकाबले में न 3-2 से जीत दर्ज की जबकि अपने पहले मुकाबले में चीन को भारत ने 4-3 से हराया था। इस तरह लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद अब टीम सुपर 4 में पहुंचना तय हो गया है। जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को मनदीप सिंह के द्वारा किए गए गोल से बढ़त प्राप्त हुई। उन्होंने तीसरे मिनट में ही गोल कर दिया था। इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल ने भारत को और आगे कर दिया।
अंक तालिका में टॉपर भारत
बिहार में चल रहे एशिया कप में भारतीय टीम लगातार से शानदार प्रदर्शन कर रही है। हॉकी एशिया कप में दो पूल बनाए गए हैं। पूल ए में भारतीय टीम टॉप पर पहुंच गई है। भारतीय टीम के द्वारा अब तक एशिया कप में दो मुकाबले खेले गए हैं जिनमें दोनों में दोनों में जीत दर्ज की। इस तरह 6 अंकों के साथ भारत सबसे ऊपर है। दूसरे स्थान पर चीन है जिसके द्वारा दो मुकाबले खेले गए हैं। चीन के द्वारा एक मुकाबले में जीत दर्ज की गई है जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह उसके तीन अंक है। जापान भी दो मुकाबले खेलने के बाद चीन के बराबर तीन अंक प्राप्त कर सकी है। जापान की टीम को एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मुकाबला जापान ने जीता है। कजाकिस्तान की टीम अपने खेले गए दोनों मुकाबले में से एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है।
पूल बी की बात की जाए तो मलेशिया की टीम सबसे ऊपर है। मलेशिया के द्वारा अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दोनों ही मुकाबले में टीम ने जीत दर्ज किया। इस तरह से 6 अंको के साथ वह सबसे ऊपर है। कोरिया की टीम ने दो मुकाबले में से एक मुकाबले में जीत दर्ज किया जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह तीन अंको के साथ वह दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम भी कोरिया की भांति दो मुकाबले में से एक मुकाबला जीत चुकी है जबकि एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। चीनी ताईपे के द्वारा खेले गए दो मुकाबले में उसे एक भी जीत प्राप्त नहीं हुई। इस तरह उसे दोनों मुकाबले में हार के कारण अंक तालिका में सबसे नीचे संतोष करना पड़ रहा है।

बिहार के राजगीर में खेले जा रहे एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने जीत से शुरुआत की है। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में चीन को हराया। एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए हैट्रिक लगाई। टीम इंडिया की तरफ से उन्होंने 20 वे 33 वे और 47 वे मिनट में गोल करते हुए मजबूती प्रदान की। भारत और चीन के बीच खेले गए पहले मुकाबले में कुल 7 गोल किए गए जो सभी पेनल्टी कॉर्नर पर किये गए। भारतीय टीम की तरफ से पहले गोल दूसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह के द्वारा किया गया।
भारत में होने वाले हॉकी एशिया कप को लेकर पाकिस्तान की टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान के साथ-साथ ओमान की टीम ने भी हटने का निर्णय लिया है। इसके बाद कजाकिस्तान और बांग्लादेश को मौका दिया गया है। पाकिस्तान ने अधिकृत रूप से एशिया कप से ऑफिशियल हटने का ऐलान कर दिया है। हॉकी इंडिया के द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक पाकिस्तान की टीम ने भारत आने से इनकार कर दिया है और इसी के साथ-साथ ओमान की टीम भी टूर्नामेंट से हट गई है। इसी कारण कजाकिस्तान और बांग्लादेश को टूर्नामेंट के ड्रॉ में शामिल किया गया है।
एशिया कप से मिलेगा वर्ल्ड कप का टिकट
बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप को टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एशिया कप जीतने वाली टीम को 2026 में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टिकट मिल जाएगा। पाकिस्तान के द्वारा एशिया कप से हटने के साथ ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का एक मौका हाथ से निकाल दिया गया है। हॉकी का अगला वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। एशिया कप जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप में सीधे तौर पर क्वालीफाई कर जाती है।