Independence Day 2025 :15 अगस्त को देश के द्वारा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। भारत अपना 79 वा स्वतंत्रता दिवस आज मनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 11 बार लाल किले पर तिरंगा फहरा चुके हैं। 15 अगस्त 2025 को आयोजित हो रहे स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘नया भारत’ रखी गई है। 2025 के स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए कई परिवर्तन भी किए गए हैं। पहली बार राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में अग्नि वीरों को शामिल किया गया है जबकि 85 सरपंच और 50 सफाई कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
लाल किले पर नेहरू ने फहराया सबसे ज्यादा बार तिरंगा
प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराया जाएगा। लाल किले पर तिरंगा फहराने के मामले में सर्वाधिक बार पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम सामने आता है। जवाहरलाल नेहरू ने 17 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया जबकि इंदिरा गांधी यह कार्य 16 बार कर चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी आज 12वीं बार लाल किले पर प्रधानमंत्री के तौर पर तिरंगा फहराएंगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 बार अटल बिहारी वाजपेई ने छह बार राजीव गांधी ने पांच बार पीवी नरसिम्हा राव ने 5 बार लाल बहादुर शास्त्री ने दो बार और मोरारजी देसाई ने दो बार लाल किले पर तिरंगा फहराया है।
पहलवान सुशील कुमार को एक बार फिर जाना होगा जेल; सुप्रीम कोर्ट ने की जमानत रद्द
भारत ने दी पाकिस्तान को जुबान संभालने की नसीहत; गलत कदम उठाने पर मिलेगा करारा जवाब
जॉनी लीवर का जन्मदिन आज; आर्थिक तंगी के कारण पेन बेचने का कार्य कर चुके जॉनी लीवर
वोट चोरी जैसे शब्दों से भारतीय मतदाताओं पर हमला : चुनाव आयोग
सफाई कर्मी होंगे विशेष अतिथि
15 अगस्त 2025 को मनाया जाने वाले स्वतंत्रता दिवस पर सफाई कर्मी और सरपंचों को विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया है। दिल्ली के 50 सफाई कर्मी इस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। दिल्ली नगर निगम के द्वारा हर जोन से इस कार्यक्रम के लिए पांच सफाई कर्मियों को विशेष अतिथि बनाया गया है जिनमें तीन महिला और दो पुरुष शामिल होंगे। विशेष अतिथि अपने जीवन साथी के साथ रक्षा मंत्रालय के निमंत्रण पर दिल्ली के लाल किले पर होने वाले समझ में हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त देश की विभिन्न क्षेत्रों की 85 पंचायत के सरपंचों को भी आमंत्रित किया गया है। इन सरपंचों को ग्रामीण क्षेत्र में परिवर्तन के लिए विशेष योगदान के कारण आमंत्रित किया गया है।
यह भारत का 79 वा स्वतंत्रता दिवस होगा। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा एक बार फिर दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के द्वारा देशवासियों को संबोधित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सेना के शौर्य को समर्पित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की थीम नया भारत रखी गई है। 15 अगस्त 2025 को मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के इनविटेशन कार्ड पर भी ऑपरेशन सिंदूर का लोगो लगाया गया है। इसी के साथ-साथ चिनाब पुल को भी कार्ड में जगह दी गई है जिस से नए भारत के उदय को दर्शाया गया है।
12वीं बार देश को संबोधित करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 11 बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहरा चुके हैं। 15 अगस्त 2025 को एक बार फिर ऐसा करते हुए वह 12वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराएंगे। दिल्ली के लाल किले पर सर्वाधिक बार तिरंगा फहराने के मामले में वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 17 बार और इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले पर झंडा फहराया था।

पहली बार बैंड में शामिल होंगे अग्नि वीर
15 अगस्त 2025 को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई परिवर्तन देखने को मिलेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में अग्नि वीर को शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में 11 अग्नि वीरों को शामिल किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत रक्षा सचिव राजेश कुमार रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर खास जश्न मनाया जाएगा। ज्ञानपथ पर ऑपरेशन सिन्दूर का लोगो होने के साथ-साथ फूलों की सजावट भी ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर की जाएगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद पैदा हुए तनाव के दौरान दोनों देशों को हुए नुकसान को लेकर लगातार आकलन किया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान दोनों के द्वारा ही एक दूसरे के नुकसान को लेकर बयान दिया जा रहा है। पाकिस्तान के द्वारा अभी तक f-16 विमान के नुकसान को स्वीकार नहीं किया गया है जबकि भारतीय वायु सेना प्रमुख के द्वारा दावा किया गया था कि भारत की सेना के द्वारा किए गए हमले में पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमानों को नुकसान पहुंचा था। अमेरिका के द्वारा एफ-16 के नुकसान पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया गया है। इस मुद्दे पर अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार से बातचीत करने की बात कही।