Independence Day India 2025 पर लाल किले से पीएम मोदी का 103 मिनट का रिकॉर्ड भाषण, ऑपरेशन सिंदूर, सिंधु जल समझौता और देशभक्ति पर जोर।

बॉलीवुड कलाकारों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस; सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

Independence Day India : 15 अगस्त 2025 को भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पूरे भारतवर्ष में हर क्षेत्र के लोगों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। बॉलीवुड जगत के स्टारों के द्वारा भी इस क्षेत्र में भागीदारी निभाते हुए लोगों को शुभकामनाएं दी गई। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज ने देशभक्ति के संदेश शेयर किए। प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, रोहित शेट्टी, करीना कपूर, रितिक रोशन आदि ने इस मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी। 15 अगस्त 2025 को भारत के द्वारा 79 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

सोशल मीडिया पर छाई रही देशभक्ति

15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर देशभक्ति के संदेश छाए रहे। विभिन्न सेलिब्रिटीज के द्वारा देशभक्ति के संदेशों के साथ तिरंगे की तस्वीर पोस्ट की गई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने स्ट्रीट कुत्तों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है की स्वतंत्रता सभी के लिए होनी चाहिए। उनके द्वारा की गई इस पोस्ट की चारों तरफ चर्चा हो रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देश दिए गए थे। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो में तिरंगा लहराते हुए दिखाई दे रहा है।

मुलाकात से पहले ट्रंप की पुतिन ने की तारीफ; मुलाकात से पहले हो रहा विरोध

अपना पद बचाने के लिए मोदी को चाहिए आरएसएस का सहारा : कांग्रेस

भारत पर टैरिफ लगाने के बाद मुलाकात को तैयार हुए पुतिन : ट्रंप; बोले- हर चीज का होता है असर

मोदी ने दिया लाल किले पर अब तक का सबसे लंबा भाषण; भाषण में पाकिस्तान और टैरिफ को लेकर भी साधा निशाना

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा हमें रोजमर्रा के हीरो को भी सम्मान देना चाहिए। जब हम अपने आसपास की जगह का ख्याल रखना शुरू करते हैं तो स्वतंत्रता और भी खास महसूस होती है। बीच पर वॉलीबॉल खेलते समय मुझे कुछ असली हीरो मिले। इन के द्वारा समुद्र के तट को साफ किया जा रहा था। उनके द्वारा दिल से काम किया जा रहा था और सब मुस्कुरा रहे थे। भारतीय जनता पार्टी से सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तिरंगा लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अभियान हर घर तिरंगा पर भी चर्चा की। इनके अतिरिक्त डायरेक्टर रोहित शेट्टी करीना कपूर खान और रितिक रोशन ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों की शुभकामनाएं दी।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा यह कार्य आज 12वीं वार किया गया। इस दौरान उन्होंने लाल किले पर लोगों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में लगभग 103 मिनट तक का भाषण दिया। उनके द्वारा अब तक लाल किले पर दिए गए सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड भी बनाया गया। इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री के तौर पर लाल किले पर इतना लंबा भाषण नहीं दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह नया रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले 2015 में उन्होंने 88 मिनट का भाषण दिया था। लाल किले पर दिए भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप का नाम लिए बगैर टैरिफ, पाकिस्तान, आतंकवाद, सिंधु समझोता, नक्सलवाद, मेड इन इंडिया आदि का जिक्र किया।

‘अहितकारी नीति के खिलाफ मोदी बना रहेगा दीवार’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में सर्वप्रथम ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा की। उन्होंने लगभग 13 मिनट तक ऑपरेशन सिंदूर पर भाषण दिया। अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ पर बयान देते उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता भारत के किसान मछुआरे और पशुपालक हैं। इनसे जुड़ी हुई किसी भी गलत नीति के खिलाफ मोदी दीवार बनकर खड़े रहेंगे। भारत के द्वारा कभी भी अपने किसान पशुपालक और मछुआरों के संबंध में कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Independence Day India 2025 पर लाल किले से पीएम मोदी का 103 मिनट का रिकॉर्ड भाषण, ऑपरेशन सिंदूर, सिंधु जल समझौता और देशभक्ति पर जोर।
Independence Day India 2025 पर लाल किले से पीएम मोदी का 103 मिनट का रिकॉर्ड भाषण, ऑपरेशन सिंदूर, सिंधु जल समझौता और देशभक्ति पर जोर।
आक्रोश की अभिव्यक्ति थी ऑपरेशन सिंदूर

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बयान देते हुए लाल किले पर कहा कि पहलगाम हमले के बाद सेना को खुली छूट दे दी गई थी। सेना के जवानों ने ऑपरेशन सिन्दूर के बाद जिस तरह कार्य किया उससे उन्हें सैल्यूट करने का अवसर मिला। सैनिकों के द्वारा दुश्मनों को कल्पना से भी परे जाकर सजा दी गई। पूरा हिंदुस्तान कश्मीर में पहलगाम हमला हो जाने के बाद आक्रोश से भरा हुआ था। आक्रोश की इस अभिव्यक्ति का अंजाम ऑपरेशन सिंदूर था। पूरे विश्व के द्वारा भारतीय सेना के शौर्य को देखा गया। भारतीय सेना ने दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकवादियों को नष्ट करने का कार्य किया। इससे पाकिस्तान की नींद उड़ गई।

एक साथ नहीं बहेगा खून और पानी -मोदी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से प्रदेश को संबोधित करते हुए सिंधु जल समझौते को लेकर भी बयान दिया। पाकिस्तान के द्वारा लगातार भारत को सिंधु जल समझौता रद्द करने पर धमकी दी जा रही है जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सेना प्रमुख और दूसरे नेता शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लंबे समय से सिंधु जल समझौते के कारण भारतीय किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। पानी से दुश्मनों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी जबकि हमारा देश लगातार प्यासा था। अब हमने न्यू नॉर्मल स्थापित किया है।आतंक और आतंकवाद को पालने वालों को अब अलग नहीं माना जाएगा। भारत के द्वारा यह तय कर लिया गया है कि अब परमाणु धमकी से ब्लैकमेल नहीं कर सकेंगे। दुश्मन के द्वारा यदि आगे भी भारत के खिलाफ कोई साजिश रची गई तो भारतीय सेना कार्यवाही के लिए तैयार हैं। अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। यह भारत के द्वारा तय कर लिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *