Modi Japan Visit में बुलेट ट्रेन फैक्ट्री का दौरा करेंगे पीएम मोदी। भारत-जापान रक्षा, टेक्नोलॉजी और निवेश पर हुए कई बड़े समझौते, 6 लाख करोड़ निवेश।

जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी; दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते

India Japan Summit : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापान दौरे पर गए हुए हैं। दो दिवसीय जापान दौरे के पहले दिन उन्होंने भारत जापान समिट में हिस्सा लिया। टोक्यो में आयोजित इस समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। जापान के प्रधानमंत्री के साथ हुई इस मुलाकात में भारत और जापान के बीच विभिन्न समझोतो पर सहमति बनी। भारत के द्वारा आगामी समय में चंद्रयान पांच मिशन लॉन्च किया जाना है। इसे लेकर भारत और जापान में समझौते हुए। इसे जापान के रॉकेट की सहायता से लांच किया जाएगा। चंद्रयान पांच मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी का संयुक्त अभियान होगा। दोनों देशों के द्वारा मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव की स्टडी की जाएगी।

भरोसे पर बनी है भारत और जापान की साझेदारी -मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और जापान के रिश्तों पर बयान देते हुए कहा कि भारत और जापान की साझेदारी भरोसे पर टिकी हुई है। दोनों ही देशो के द्वारा लगातार समृद्धि प्रगति शांति के रास्ते पर कदम आगे बढ़ाये जा रहे हैं। हमारे द्वारा आने वाले 10 वर्ष का रोड मैप भी तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री के मौजूदगी में अगले 10 वर्ष में दोनों देशों के बीच होने वाले कारोबार को लेकर भी चर्चा की। जापान के द्वारा अगले 10 वर्ष में लगभग 6 लाख करोड रुपए का निवेश भारत में किया जाएगा। इसी के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री को भारत में आयोजित होने वाले भारत जापान समिट के लिए भी आमंत्रित किया।

यूक्रेन के सबसे बड़े जहाज को रूस ने बनाया निशाना; लगातार जारी है युद्ध

हॉकी एशिया कप में टीम इंडिया ने की जीत से शुरुआत

पाकिस्तान में पानी से हाहाकार; भारत पर लगाया पानी छोड़ने का आरोप

साल के अंत में भारत पहुंचेंगे पुतिन; रूस के राष्ट्रपति ऑफिस ने की पुष्टि

मिलकर लड़ेंगे आतंकवाद से लड़ाई

प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे के दौरान भारत और जापान के बीच विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी है। दोनों देशों के प्रधानमंत्री के द्वारा सुरक्षा सहयोग के जॉइंट घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। ऐसा होने पर इंडो पेसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता करने के लिए भारत और जापान मिलकर रक्षा संबंधों को मजबूत करेंगे। दोनों देशों के द्वारा संयुक्त रूप से सेना के अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। हथियार निर्माण तथा डिफेंस टेक्नोलॉजी को लेकर भी भारत और जापान के बीच सहमति बनी है। लंबे समय से आतंकवाद से जूझ रहे भारत ने जापान के साथ मिलकर इस लड़ाई को लड़ने का निर्णय लिया है। साथ ही साथ समुद्री रास्तों में आने वाली समस्याओं का समाधान करने तथा जहाज की आवाजाही बढ़ाने का निर्णय भी भारत और जापान के द्वारा लिया गया।

रूस और यूक्रेन से लगातार जारी है बातचीत मोदी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध पर बयान देते हुए कहा कि भारत लगातार इस युद्ध को मानवता के आधार पर देख रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति से हमारे द्वारा लगातार इस मुद्दे पर बातचीत की जा रही है। भारत लगातार शांति का समर्थन करता रहा है। दोनों देशों के नेताओं के द्वारा हमारे रुख की प्रशंसा की गई है। अमेरिका के द्वारा भारत पर रूस के साथ व्यापार करने का आरोप लगाया जा रहा है। जिस कारण भारत पर अमेरिका ने 50% टैरिफ की घोषणा भी कर दी है।

India Japan Summit में पीएम मोदी और जापान पीएम की मुलाकात, चंद्रयान-5, डिफेंस सहयोग, निवेश और आतंकवाद पर संयुक्त सहमति, अगले 10 साल का रोडमैप तय।
India Japan Summit में पीएम मोदी और जापान पीएम की मुलाकात, चंद्रयान-5, डिफेंस सहयोग, निवेश और आतंकवाद पर संयुक्त सहमति, अगले 10 साल का रोडमैप तय।

अमेरिका सरकार के द्वारा लगातार भारत पर रूस यूक्रेन युद्ध को समर्थन करने का आरोप लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और जापान के रिश्तों पर बयान देते हुए कहा कि यदि भारतीय टैलेंट और जापान की टेक्नोलॉजी एक साथ आ जाए तो जीत पक्की है। यदि ऐसा होता है तो हाई स्पीड रेल पर कार्य होने के साथ-साथ बंदरगाह जहाज निर्माण तथा दूसरे क्षेत्रों में भी तेजी से प्रगति हो सकेगी। दोनों देशों के बीच होने वाले सहयोग से सीमाओं की बाधाओं को पार करते हुए अंतरिक्ष में भी मानवता का विकास किया जाएगा। हुमन रिसोर्स एक्सचेंज प्लान के तहत भारत और जापान के द्वारा अगले 5 वर्ष में 5 लाख लोगों के एक्सचेंज को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

बुलेट ट्रेन फैक्ट्री का दौरा करेंगे मोदी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के दौरान जापान की उस फैक्ट्री का भी दौरा करेंगे जहां बुलेट ट्रेन का निर्माण होता है। मोदी के द्वारा फैक्ट्री का दौरा 30 अगस्त को किया जाएगा। वार्षिक सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के प्रधानमंत्री के बीच टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी ट्रेड तथा डिफेंस के मुद्दे पर बातचीत होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को डिनर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के दौरान जापान के द्वारा बड़े स्तर पर भारत में निवेश करने की घोषणा हो सकती है। अमेरिका के द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगा देने के बाद लगातार भारत के द्वारा अमेरिका को छोड़कर दूसरे देशों को वरीयता दी जा रही है। इस दृष्टि से इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *