India Pakistan conflict पर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत पर गंभीर आरोप लगाए, सिंधु जल संधि और संघर्ष को लेकर विवादित बयान दिए।

भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान की हुई जीत : शरीफ

India Pakistan conflict : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा बड़ा दावा संयुक्त राष्ट्र महासभा में किया गया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों चले संघर्ष में पाकिस्तान की जीत का दावा किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन देते हुए भारत को पाकिस्तान का दुश्मन बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई थी। दोनों देशों के बीच कई दिनों तक चलने संघर्ष में पाकिस्तान की सेना के द्वारा भारत के साथ विमान भी गिराए। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा इसे लेकर बयान दिया गया हो इससे पहले भी वह बार-बार भारत पाकिस्तान संघर्ष को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।

‘भारत ने उठाया राजनीतिक फायदा’

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा इस हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की अपील की गई थी लेकिन भारत के द्वारा इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था। भारत ने पहलगाम हमले से पैदा हुए संकट का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की। भारत लगातार कट्टरपंथी हिंदुत्व को अपनाता रहा है। यह पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से पहले ही यह चेतावनी दे दी थी कि पाकिस्तान किसी भी दूसरे देश के हमले को सहन नहीं करेगा। उनकी यह चेतावनी सही भी साबित हुई। भारत के द्वारा की गई कार्रवाई पर पाकिस्तान के द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में तुर्किये ने उठाया कश्मीर मुद्दा

पाकिस्तान और बांग्लादेश में मुकाबला आज; जीतने वाली टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट

पाकिस्तान लगा रहा भारत पर झूठे आरोप

भारत को फिनलैंड के राष्ट्रपति ने बताया भविष्य की ताकत; चीन और रूस से तुलना बताई गलत

भारत ने किया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन देते हुए भारत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। एक तरफा फैसले लेते हुए भारत के द्वारा इस संधि का उल्लंघन किया गया है। भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित कर देने के बाद भी पाकिस्तान अपने 24 करोड़ नागरिकों के पानी की रक्षा करेगा। सिंधु जल संधि के उल्लंघन को पाकिस्तान के द्वारा युद्ध के समान माना जाएगा।

भारत रद्द कर चुका सिंधु जल समझौता

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला जाने के बाद यह चरम पर पहुंच गया था। दोनों देशों के बीच कई दिनों तक युद्ध की स्थिति बनी रही थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को लेकर कठिन निर्णय लिए हैं। भारत के द्वारा लंबे समय से चले आ रहे सिंधु जल समझौते को रद्द किया जा चुका है। सिंधु जल समझौते के तहत भारत और पाकिस्तान में कुल 6 नदियों के पानी को बांटा जाता है। साथ ही पानी से जुड़े आंकड़े एक दूसरे को आदान-प्रदान किए जाते थे। भारत के द्वारा सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिए जाने के बाद पाकिस्तान के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। सिंधु जल समझौते को 1960 में भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान की मौजूदगी में किया गया था। इस समझौते के तहत पाकिस्तान को 80% पानी उपलब्ध होता है जबकि भारत को इन नदियों से 20% पानी प्राप्त होता है। 6 नदियों में से तीन नदियों का पानी पाकिस्तान को जबकि तीन नदियों को पानी भारत को प्राप्त होता था।

India Pakistan conflict पर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत पर गंभीर आरोप लगाए, सिंधु जल संधि और संघर्ष को लेकर विवादित बयान दिए।
India Pakistan conflict पर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत पर गंभीर आरोप लगाए, सिंधु जल संधि और संघर्ष को लेकर विवादित बयान दिए।

पाकिस्तान के द्वारा भारत पर लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों को लेकर भारत के द्वारा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया। भारत की तरफ से भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा खुद अपनी जनता पर हवाई हमले किए जा रहे हैं जबकि वह लगातार भारत पर झूठे आरोप लगा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की जमीन पर कब्जा छोड़ो तथा मानवाधिकार और राजनीति तथा अर्थव्यवस्था में सुधार पर ध्यान देना चाहिए। अपने ही लोगों पर बम बारिश करने में व्यस्त नहीं रहना चाहिए तथा आतंकवाद को रोकने की कोशिश की जानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत की तरफ से यह बयान ऐसे समय पर दिया गया है जब पाकिस्तान के द्वारा अपनी ही देश में की गई एयर स्ट्राइक में पाकिस्तानी नागरिकों की बड़े स्तर पर मौत हुई थी। पाकिस्तान की सेना के द्वारा की गई इस एयर स्ट्राइक में 30 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक मारे गए थे।

कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमला हो जाने के बाद भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान में युद्ध के हालात पैदा हो गए थे। बाद में दोनों देश से संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम को लेकर बार-बार चर्चा उठती रहती है। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह बयान देते आए हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराया था जबकि भारत उनकी बात को स्वीकार नहीं कर रहा है। एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने का काम किया जबकि यह कार्य संयुक्त राष्ट्र को करना चाहिए था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *