India Pakistan Conflict : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद पैदा हुए तनाव को हमारे द्वारा टैरिफ की धमकी देने के बाद ख़त्म किया गया था। पाकिस्तान से चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका के द्वारा भारत को बड़े टैरिफ की धमकी दी गई थी जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम करने पर सहमति जताई थी। डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस में एक मीटिंग के दौरान दिया। भारत और पाकिस्तान को युद्ध नहीं रोकने की स्थिति में व्यापार समझौते पर रोक लगाने का दबाव डाला गया जिसके बाद दोनों ही देश संघर्ष विराम पर सहमत हो गए। मेरे द्वारा मोदी को फोन करके यह चेतावनी दी गई थी कि यदि आपके द्वारा यह युद्ध समाप्त नहीं किया गया तो भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाया जाएगा जिससे आपका सिर घूम जाएगा।
भारत-पाकिस्तान के बीच थी नफरत -ट्रंप
भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष पर बयान देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संघर्ष के दौरान हमने प्रधानमंत्री मोदी से बात की। मोदी बहुत शानदार इंसान हैं। मेरे द्वारा मोदी से पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार यह क्या चल रहा है? दोनों के बीच नफरत का स्तर काफी ज्यादा था। लंबे समय से दोनों देशों के बीच विवाद चल रहा था लेकिन अब यह मुद्दा सुलझ गया है। आने वाले समय में फिर यह शुरू हो सकता है लेकिन हम एक बार फिर इसे रोकेंगे। हम ऐसा नहीं चाहते। एक बार फिर उन्होंने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष के दौरान बड़ी कीमत के विमान गिराए गए थे। इन गिराए गए विमान की संख्या 7 से भी ज्यादा थी। हालांकि ट्रंप के द्वारा विमान गिरने से संबंधित किसी भी प्रकार का सबूत पेश नहीं किया गया।
वोट चोरी से बीजेपी को भरोसा सरकार चलेगी 50 साल : राहुल गांधी
मोदी ने स्वदेशी को बताया जीवन मंत्र; अमेरिका लगा चुका भारत पर 50% टैरिफ
आज से लागू होगा भारत पर 50% टैरिफ; अमेरिका ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिस
रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाएगा अमेरिका
‘वैश्विक संकट में बदल सकता था संघर्ष’
भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष की तुलना अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा रूस यूक्रेन युद्ध से की गई। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान का संघर्ष आगे चलकर वैश्विक संकट के रूप में बदल सकता था जिस तरह रूस और यूक्रेन का युद्ध लंबे समय से पूरी दुनिया को परेशान कर रहा है। इस तरह यह युद्ध भी विश्व युद्ध का कारण बन सकता था। भारत और पाकिस्तान का युद्ध परमाणु युद्ध में भी तब्दील हो सकता था क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश परमाणु संपन्न देश हैं।
22 मिनट में आतंकी ठिकाने नष्ट- मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने टैरिफ के साथ-साथ भारत सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद हमारे द्वारा लिए गए बदले को पूरी दुनिया के द्वारा देखा गया। 22 मिनट में सेना की कार्रवाई में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने चरखा धारी और सुदर्शन धारी का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात की धरती दो मोहन की धरती है। भारतीय सेना के पराक्रम और इच्छा शक्ति का प्रतीक उन्होंने सुदर्शन धारी को बताया जबकि आत्मनिर्भर के रूप में चरखा धारी हैं। आतंकवादियों के द्वारा भारत के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश का निर्माण किया गया तो भारत के द्वारा उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। आतंकवादियों के द्वारा पहले हमारे देश में खून बहाया जाता था लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव देखने को मिल रहा है। सीमा विवाद तथा दूसरे कारणों से दोनों देशों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी रहती है। कुछ दिनों पहले ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बार फिर युद्ध की स्थिति पैदा हो गई थी। इसके बाद दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे लेकिन संघर्ष विराम को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा दिए जा रहे बयान को लेकर बार-बार भारत के द्वारा आपत्ति जताई जा रही है। एक बार फिर भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तीसरे देश की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों में मध्यस्थता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। इस बारे में हम बहुत स्पष्ट हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका के द्वारा संघर्ष विराम करने पर भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि जब भी दो देशों के बीच संघर्ष होता है तो वह एक दूसरे से बात करते हैं। दूसरे देशों के द्वारा भी फोन किए गए थे। यह कोई सीक्रेट बात नहीं है। रूस यूक्रेन तथा इजरायल ईरान के दौरान हमने भी विभिन्न फोन किए थे। आज के ग्लोबल रिश्तो में यह आम बात हो गई है लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम किसी तीसरे देश की वजह से हुआ था यह स्वीकार नहीं है।
अमेरिका भूल रहा अपने पुराने रिश्ते
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को लेकर अमेरिका पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने पुराने रिश्तों को भूल रहा है। पाकिस्तान के द्वारा लगातार आतंकवादी को बढ़ावा दिया जा रहा है। दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी पाकिस्तान में ही 2011 में मिला था। कुछ देश लगातार राजनीति और रणनीतिक फायदे के लिए इतिहास को नजरअंदाज करते हैं। पाकिस्तान और अमेरिका का एक लंबा इतिहास है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर बोलते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने कहा है कि उनके द्वारा विदेश नीति को बिल्कुल अलग तरीके से चलाया जा रहा है। किसी भी पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा यह कार्य नहीं किया गया था। डोनाल्ड ट्रंप का यह रवैया सिर्फ भारत के साथ सीमित नहीं है बल्कि पूरी दुनिया के साथ उनके द्वारा ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।





