India Pakistan conflict : कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमला हो जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम करने को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा बड़ा बयान दिया गया है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संघर्ष विराम करने के लिए धन्यवाद दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का कहना है कि दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की स्थिति काफी मजबूत थी। इसके बावजूद पाकिस्तान के द्वारा संघर्ष विराम का समर्थन किया गया। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि यदि उनके द्वारा इस संघर्ष न रोक दिया जाता तो यह जंग और भी आगे तक जा सकती थी।
ट्रंप को मिले शांति नोबेल पुरस्कार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना की गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सहबाज शरीफ ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चल रहे संघर्षों को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई गई है। उनके द्वारा लगातार की जा रही शांति की कोशिशें को देखते हुए ही पाकिस्तान के द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति को शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप की वजह से दक्षिण एशिया में एक बड़ी विनाशकारी जंग भी टल गई है।
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली का बड़ा बयान -देश छोड़कर नहीं भागूंगा
सुपर ओवर में श्रीलंका को हरा फाइनल में भारत
पाक ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा
भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान की हुई जीत : शरीफ
आतंकवाद को हरा रहा पाकिस्तान शरीफ
संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान अपने विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए तैयार है। इसके लिए वह भारत से बातचीत करने भी तैयार है। दक्षिण एशिया को उकसाने वाले नेताओं की आवश्यकता नहीं है बल्कि समझदारी के साथ कार्य करने वाले नेताओं की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का संबोधन होने से पहले जब भारतीय पत्रकार के द्वारा उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि पाकिस्तान के द्वारा सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकवाद को लगातार काबू में किया जा रहा है।
कश्मीर के पहलगांव में आतंकी हमला हो जाने के बाद भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान में युद्ध के हालात पैदा हो गए थे। बाद में दोनों देश से संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम को लेकर बार-बार चर्चा उठती रहती है। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह बयान देते आए हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराया था जबकि भारत उनकी बात को स्वीकार नहीं कर रहा है। एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने का काम किया जबकि यह कार्य संयुक्त राष्ट्र को करना चाहिए था।
दुनिया में 7 जंग मैंने खत्म कराई ट्रंप
संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे तनाव को खत्म करने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र की थी लेकिन विभिन्न क्षेत्रों में 7 जंग मेरे द्वारा खत्म कराई गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा में डोनाल्ड ट्रंप के लिए 15 मिनट का संबोधन तय था लेकिन उन्होंने 56 मिनट तक भाषण दिया। इससे पहले उन्होंने भारत-पाकिस्तान तथा ईरान इजरायल संघर्ष समेत दुनिया के अलग-अलग क्षेत्र में 11 युद्ध रोकने में अपनी भूमिका बताई थी।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा बड़ा दावा संयुक्त राष्ट्र महासभा में किया गया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों चले संघर्ष में पाकिस्तान की जीत का दावा किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन देते हुए भारत को पाकिस्तान का दुश्मन बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के साथ हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई थी। दोनों देशों के बीच कई दिनों तक चलने संघर्ष में पाकिस्तान की सेना के द्वारा भारत के साथ विमान भी गिराए। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के द्वारा इसे लेकर बयान दिया गया हो इससे पहले भी वह बार-बार भारत पाकिस्तान संघर्ष को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।

‘भारत ने उठाया राजनीतिक फायदा’
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा इस हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की अपील की गई थी लेकिन भारत के द्वारा इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया था। भारत ने पहलगाम हमले से पैदा हुए संकट का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की। भारत लगातार कट्टरपंथी हिंदुत्व को अपनाता रहा है। यह पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से पहले ही यह चेतावनी दे दी थी कि पाकिस्तान किसी भी दूसरे देश के हमले को सहन नहीं करेगा। उनकी यह चेतावनी सही भी साबित हुई। भारत के द्वारा की गई कार्रवाई पर पाकिस्तान के द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया।
भारत ने किया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन देते हुए भारत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। एक तरफा फैसले लेते हुए भारत के द्वारा इस संधि का उल्लंघन किया गया है। भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित कर देने के बाद भी पाकिस्तान अपने 24 करोड़ नागरिकों के पानी की रक्षा करेगा। सिंधु जल संधि के उल्लंघन को पाकिस्तान के द्वारा युद्ध के समान माना जाएगा।






