India Pakistan Conflict : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा एक बार फिर यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव को खत्म करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यह पहली बार नहीं कहा गया है बल्कि इससे पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात को 20 से भी अधिक बार दोहरा चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए बयान में उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष में पांच जेट गिरे थे लेकिन यह कौन से देश के थे इसे लेकर हमें कोई जानकारी नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर करने का दावा करने के बाद नई चर्चा शुरू हो गई है। अमेरिका के साथ-साथ पाकिस्तान भी अमेरिका के राष्ट्रपति का समर्थन करता हुआ नजर आता है लेकिन भारत अभी तक अमेरिका के राष्ट्रपति से सहमत नहीं है। भारत का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पाकिस्तान की गुजारिश पर हुआ था।
रिपब्लिकन सांसदों के डिनर में दोहराई ट्रंप ने बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने में अपनी भूमिका को दोहराई गई। उन्होंने यह बात रिपब्लिकन सांसदों के साथ किये डिनर के दौरान कहीं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर इससे पहले भी कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर करने की बात को मीडिया के सामने व्यक्त कर चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को लेकर पहली बार 10 मई को सोशल मीडिया पर दावा किया गया था।
पहलगाम हमले की चीन ने की निंदा; भारत में उठाया था शंघाई सहयोग संगठन में आतंकवाद का मुद्दा
‘किंग’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान; अमेरिका में हुई किंग खान की सर्जरी
3 महीने बाद भी कश्मीर के पर्यटन पर दिख रहा पहलगाम हमले का असर
ऋषभ पंत के चौथे टेस्ट में खेलने को लेकर जारी असमंजस
इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा पांच जेट गिरने की भी बात कही जा रही है। हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि यह लड़ाकू विमान भारत के गिरे या फिर पाकिस्तान के। इससे पहले पाकिस्तान के द्वारा भी भारत के पांच लड़ाकू विमान गिराए जाने की बात कही गई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो जाने के बाद दोनों देशों को हुए नुकसान को लेकर आकलन की चर्चा अभी तक जारी है। पाकिस्तान के द्वारा अपने हवाई ठिकानों को नुकसान पहुंचाने की बात को स्वीकार कर लिए गया है लेकिन अभी तक यह नहीं बताया गया है कि पाकिस्तान के द्वारा कितने लड़ाकू विमान गंवाए गए।
परमाणु युद्ध में बदल सकती थी जंग -ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बाद दोनों ही देश एक दूसरे पर हमलावर हो गए थे। विमान को मार कर गिराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है वास्तव में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष होने पर पांच लड़ाकू विमान मार गिराए थे। दोनों देशों के बीच यह लड़ाई काफी संवेदनशील थी क्योंकि दोनों ही देश परमाणु शक्ति है। परमाणु संपन्न होने के कारण दोनों देश एक दूसरे पर कभी भी हमला कर सकते थे और यह युद्ध बड़ा रूप धारण कर सकता था।
दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने पर यह युद्ध परमाणु युद्ध की तरफ भी जा सकता था लेकिन उससे पहले ही अमेरिका के द्वारा की गई कोशिश के कारण भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 जुलाई को भी भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को बढ़ने से रोकने का दावा किया था। उन्होंने नाटो के महासचिव के साथ हुई बैठक के दौरान कहा था कि व्यापार को लाभ के रूप में इस्तेमाल करते हुए भारत और पाकिस्तान को संघर्ष विराम के लिए राजी किया था। ट्रम्प का कहना है कि भारत और पाकिस्तान को संघर्ष विराम पर सहमत करने के लिए उन्होंने व्यापार की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे।

विमान गिराने को लेकर जारी है वार पलटवार
भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बाद दोनों ही देशो के बीच इसे लेकर चर्चा जारी है कि संघर्ष के दौरान किस देश के कितने लड़ाकू विमान मार गिराए गए। एक तरफ पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारत के पांच लड़ाकू विमान इस संघर्ष के दौरान मार गिराए थे। इसमें पाकिस्तान की तरफ से यह भी दावा किया जा रहा है कि जिन लड़ाकू विमान को पाकिस्तान के द्वारा गिराया गया था उन में राफेल विमान भी शामिल थे। हालांकि भारत के द्वारा इस बात को अभी स्वीकार नहीं किया गया है। दूसरी तरफ भारत का कहना है कि इस युद्ध के दौरान भारत की सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के विभिन्न लड़ाकू विमान मार गिराए।
पाकिस्तान के द्वारा अपने एयरबेस को नुकसान होने की बात को तो स्वीकार किया जा रहा है लेकिन लड़ाकू विमान के नुकसान को अभी पाकिस्तान ने नहीं स्वीकार किया है। भारत के CDS अनिल चौहान ने लड़ाकू विमान को लेकर बातचीत में कहा था कि युद्ध के दौरान इस बात पर ध्यान नहीं दिया जाता है कि किसे कितना नुकसान हो रहा है बल्कि प्रदर्शन पर ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा था कि यदि कोई टीम टेस्ट मुकाबला खेल रही है और पारी से जीत दर्ज करती है तो वहां पर यह नहीं देखा जाता है की कितनी गेंद, कितने विकेट और कितने ओवर हुए।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पैदा हुआ था तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हुम्ला हो जाने के बाद तनाव पैदा हो गया था। भारत और पाकिस्तान में लंबे समय से सीमा विवाद तथा आतंकवाद को लेकर तनाव बना रहता है लेकिन 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो जाने के बाद भारतीय सेना के द्वारा आतंकी ठिकानो को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। जिसमें भारतीय सेना के द्वारा 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया था तथा 100 से भी अधिक आतंकियों को मार गिराया था।
जिसके बाद भारतीय सेना और आम नागरिकों को पाकिस्तान सेना के द्वारा निशाना बनाया गया लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया था। दोनों देशों के बीच ऐसे में कई दिनों तक युद्ध की स्थिति बनी रही थी। बाद में पाकिस्तान की गुजारिश पर दोनों देश संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे। भारतीय प्रधानमंत्री यह स्पष्ट कर चुके हैं कि दोनों देशों के बीच हुआ संघर्ष विराम अमेरिका के कहने से नहीं बल्कि पाकिस्तान के अनुरोध करने पर हुआ था।