India Pakistan Hockey : लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव देखने को मिल रहा है। दोनों देशों के रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर खेल पर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम पाकिस्तान में आयोजित हुई चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं गया था। ऐसे में एक बार फिर पाकिस्तान के द्वारा भारत नहीं आने का फैसला लिया गया है। भारत में होने वाले हॉकी के एशिया कप में पाकिस्तान की टीम के द्वारा भाग नहीं लेने का फैसला लिया है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ को यह जानकारी दी गई है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने भारत नहीं आने के पीछे सुरक्षा चिंता और भारत के साथ चल रहे मौजूदा संबंधों में तनाव को बताया है। हॉकी एशिया कप का आयोजन भारत में 27 अगस्त से शुरू होगा। 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस एशिया कप का फाइनल 7 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप का आयोजन बिहार के राजगीर स्टेडियम में होगा।
पाकिस्तान ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की तरफ से भारत नहीं आने के पीछे सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए हैं। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि भारत में होने वाले एशिया कप को लेकर पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ी उत्सुक नहीं है। जबकि यह टूर्नामेंट वर्ल्ड कप का क्वालिफिकेशन भी है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के द्वारा यह निर्णय लिया जाना है कि टूर्नामेंट में पाकिस्तान के मैच किस तरह आयोजित कराए जाएंगे। भारत में उनकी टीम की सुरक्षा की क्या गारंटी है। इसे लेकर भी स्पष्ट करना चाहिए। सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होने की स्थिति में खिलाड़ियों के द्वारा टूर्नामेंट में ध्यान नहीं दिया जा पाएगा।
अमेरिका से हुए समझौते के तहत भारत पहुंची अपाचे हेलीकॉप्टर की पहली खेप
मंजूर हुआ भारतीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा; विदाई समारोह में नहीं होंगे शामिल
2 दिन के ब्रिटेन दौरे पर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी; फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर होगी फाइनल बातचीत
रूस पर दबाव बनाने के लिए ब्रिटेन ने लगाए 137 नए प्रतिबंध
भारतीय खेल मंत्रालय ने दी थी इजाजत
इससे पहले भारत में होने वाली एशिया कप को लेकर भारतीय खेल मंत्रालय के द्वारा पाकिस्तान हॉकी टीम को इजाजत दी गई थी। भारतीय खेल मंत्रालय ने कहा था कि मल्टीनेशनल चैंपियनशिप में भारत किसी भी देश को खेलने से नहीं रोकेगा जबकि द्विपक्षीय सीरीज के मामले को भारतीय खेल मंत्रालय ने अलग बताया था। भारत की तरफ से हॉकी टीम को खेलने की इजाजत दे दिए जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत नहीं आने का निर्णय लिया गया है। हालांकि पाकिस्तान सरकार की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन यह खबर मिल रही है कि पाकिस्तान टीम हॉकी एशिया कप खेलने के लिए भारत नहीं पहुंचेगी।

भारत ने क्रिकेट चैंपियनशिप खेली थी न्यूट्रल वेन्यू पर
भारत और पाकिस्तान के संबंध में चल रहा है। तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा भी पाकिस्तान में जाने से मना कर दिया गया था। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर कराया गया था। भारत के विरोध करने के बाद भारतीय टीम के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर कराए गए थे। पाकिस्तान के द्वारा भी भारतीय टीम के नक्शे कदम पर कार्य किया जा रहा है। हो सकता है कि आने वाले समय में भारत में होने वाले एशिया कप में पाकिस्तान टीम के मुकाबले भारत में आयोजित न होकर की किसी दूसरे न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जा सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
डिफेंडिंग चैंपियन है भारत
एशिया कप हॉकी का टूर्नामेंट शुरू होने के बाद लगातार इसका आयोजन किया जा रहा है। अब तक हुए आयोजन में भारतीय टीम का पलड़ा दूसरी टीमों की तुलना में भारी रहा है। भारतीय टीम अब तक पांच बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है जबकि अंतिम बार हुए 2024 के एशिया कप को भी भारत ने अपने नाम किया था। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन भारत के सामने अपने खिताब का बचाव करने की चुनौती होगी। भारत के द्वारा सर्वाधिक पांच बार इस टूर्नामेंट को जीता गया है जबकि पाकिस्तान के द्वारा हॉकी के एशिया कप को तीन बार अपने नाम किया गया है। इनके अतिरिक्त साउथ कोरिया ने 2021 में सिर्फ एक बार यह खिताब जीता था। 2018 में आयोजन में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।
खेलों पर पड रहा तनाव का असर
भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अच्छे नहीं होने का असर इस समय खेल पर देखा जा रहा है। भारतीय टीम के द्वारा पाकिस्तान का दौरा किए जाने से चैंपियंस ट्रॉफी मना कर दिया गया था। इसके बाद भारत के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर कराए गए थे। भारत में होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान की टीम के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाएंगे। पाकिस्तान महिला टीम के सभी मुकाबले श्रीलंका में आयोजित होंगे। हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप आफ लीजेंड्स में भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर मना कर दी गई थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को रद्द कर दिया गया था। मैच रद्द हो जाने के बाद आयोजकों के द्वारा लोगों से माफी मांगी गई थी। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान यूसुफ पठान हरभजन सिंह शिखर धवन और सुरेश रैना के द्वारा पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर मना किया गया था।