India Pakistan Nuclear: ईरान और इजरायल के बीच लंबे समय से परमाणु परीक्षण को लेकर तनाव जारी है। इजराइल और अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। जबकि ईरान इजरायल और अमेरिका के सामने झुकना स्वीकार नहीं कर रहा है। परमाणु हथियारों के मामले में इसी बीच भारत ने अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। सीपरी के द्वारा जारी की गई लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब पाकिस्तान से परमाणु हथियारों में आगे निकल गया है। इससे पहले पाकिस्तान परमाणु हथियारों के मामले में भारत से आगे था।
पिछले 2 साल में भारत ने 16 नए परमाणु बम
भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भारत से कुछ साल पहले परमाणु हथियारों के मामले में आगे था। लेकिन अब भारत के द्वारा उसे पछाड़ दिया गया है। बताया जाता है कि भारत ने पिछले 2 साल में 16 नए परमाणु बम तैयार किए हैं जिनसे भारत के पास कुल परमाणु हथियारों की संख्या 180 हो गई है जबकि पाकिस्तान के पास परमाणु बम 170 हैं। पाकिस्तान के पास यह संख्या पिछले 3 सालों से समान है। इसमें किसी भी तरह की बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है।
अनिल कपूर झूठा नंबर वन’, अंदाज़ फिल्म के विवाद पर बोले पूर्व सेंसर बोर्ड अध्यक्ष
ईरान ने राजधानी में एक्टिव किया डिफेंस सिस्टम, इजराइल ने फिर कि तेहरान पर एयर स्ट्राइक
इजराइल के निशाने पर ईरान के महत्वपूर्ण ठिकाने, अराक और खोंडब शहर को खाली करने की चेतावनी
आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए खतरा-मोदी, क्रोएशिया में दिया मोदी ने बयान
संख्या के साथ तकनीक में भी किया भारत ने सुधार
स्वीडन में स्थित रिसर्च इंस्टीट्यूट स्टॉक होम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट अर्थात सीपरी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने न सिर्फ अपने परमाणु हथियारों की संख्या में वृद्धि की है बल्कि भारत नई तकनीक पर भी कार्य कर रहा है। भारत ने अब ऐसी मिसाइलें भी तैयार कर ली है जिसके द्वारा परमाणु बम को जल्दी से जल्दी तैनात किया जा सके। साथ ही इन मिसाइल की खासियत यह है कि यह एक से ज्यादा परमाणु बम एक साथ ले जा सकती है।
सीपरी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास 2023 में 164 परमाणु हथियार थे जिनकी संख्या 2024 में बढ़कर 172 हो गई। धीरे-धीरे भारत ने इसमें और इजाफा किया और जनवरी 2025 तक भारत के परमाणु हथियारों की संख्या 180 तक पहुंच गई। भारत अपने परमाणु हथियारों को समुद्र, जमीन और हवाई सुरक्षा के तहत मजबूत बनता जा रहा है।
पाकिस्तान जमा कर रहा जरूरी सामान
भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भले ही अपने परमाणु हथियारों की संख्या में वृद्धि नहीं कर पाया हो लेकिन यह खबर सामने आ रही है कि उसके द्वारा परमाणु हथियार बनाने के लिए आवश्यक सामान को एकत्रित किया जा रहा है। पाकिस्तान नई डिलीवरी सिस्टम के तहत यह कार्य कर रहा है। आने वाले समय में इससे यह संभावना लग रही है कि पाकिस्तान भी परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करेगा। भारत से मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान फिलहाल शॉर्ट रेंज टेक्निकल न्यूक्लियर हथियारों पर फोकस बनाए हुए हैं।
पाकिस्तान के पास थे भारत से ज्यादा परमाणु हथियार
वर्तमान में भारत ने परमाणु हथियारों की संख्या के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है लेकिन इससे पहले लगातार पाकिस्तान भारत से परमाणु हथियारों के मामले में आगे नजर आता था। जानकारों का मानना है कि भारत किसी पर परमाणु हमला नहीं करने की पॉलिसी पर कार्य करता था जबकि पाकिस्तान के द्वारा हमला करने की कोशिश बार-बार की जाती थी। इसी कारण पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार थे।
पाकिस्तान के द्वारा बार-बार परमाणु युद्ध की धमकी दी जाती है लेकिन वर्तमान में भारत के द्वारा पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु हथियार बनाए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान से किसी भी मोर्चे पर युद्ध करने के लिए भारत हमेशा तैयार है लेकिन भारत आगे से हमले की शुरुआत नहीं करना चाहता है।

भारत ने दिया संख्या से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान
लंबे समय तक पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार रहे हैं लेकिन इसका एक बड़ा कारण सामने आया है। बताया जाता है कि भारत के द्वारा परमाणु हथियारों की संख्या पर नहीं बल्कि उनकी क्वालिटी पर जोर दिया गया था जबकि पाकिस्तान लगातार परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ने पर ध्यान दे रहा था।
पाकिस्तान के द्वारा यहां तक कह दिया गया था कि हम भले ही घास खा ले लेकिन परमाणु हथियार बनाकर रहेंगे जबकि भारत की कोशिश कम संख्या में अधिक नुकसान करने को लेकर रहा है। भारत ने अपने संसाधनों को सिर्फ परमाणु हथियार विकसित करने तक ही सीमित नहीं रखा है बल्कि वैज्ञानिक अनुसंधान विकसित करने, आर्थिक विकास और सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए भी इनका उपयोग किया गया है।
दोनों देशों में बना रहता है तनाव
दोनों पड़ोसी देश भारत और पाकिस्तान में लंबे समय से तनाव चल रहा है दोनों देशों के बीच विभिन्न विवादित मुद्दे जारी हैं। भारत और पाकिस्तान में लंबे समय से कश्मीर को लेकर भी संघर्ष होता रहा है। पाकिस्तान के द्वारा लगातार आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के कारण भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह के रिश्तों को खत्म कर लिया है। दोनों देशों के बीच समय-समय पर संघर्ष की स्थिति पैदा हो जाती है। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद भारत के द्वारा पाकिस्तान को लेकर कठोर निर्णय लिए गए थे। भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच कई दिनों तक संघर्ष की स्थिति बनी रही थी।






