Modi China Visit पीएम मोदी 31 अगस्त को शंघाई सहयोग सम्मेलन में भाग लेने चीन जाएंगे, राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात की संभावना।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन से एनएसए अजीत डोभाल की मुलाकात; अमेरिका से तनाव के बीच रूस की भूमिका पर निगाह

India Russia Relations : अमेरिका से व्यापार पर चल रहे तनाव के बाद भारत और रूस के संबंधों पर लगातार नजर बनाई जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस समय रूस की यात्रा पर हैं। उनकी शुरू से यात्रा के दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन और भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बीच हुई मुलाकात के दौरान रूस और भारत के ऊर्जा आर्थिक और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा हुई।

डोभाल ने भारत रूस संबंधों को बताया खास

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के द्वारा रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया गया है। उन्होंने इस वीडियो में भारत और रूस के संबंधों को बेहद खास करार दिया है। उनका कहना है कि भारत और रूस के बीच लंबे समय से चल रही रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा। रूस के सरकारी मीडिया के द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें यह स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है। अजीत डोभाल ने कहा कि भारत और रूस का रिश्ता बहुत खास होने के साथ-साथ काफी पुराना है। दोनों ही देश के द्वारा एक दूसरे की रणनीतिक साझेदारी को महत्व दिया जाता है। इसी के साथ उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन का इस साल के आखिर में भारत दौरे को लेकर भी पुष्टि की। अजीत डोभाल का कहना है कि पुतिन के भारत दौरे की तारीख लगभग हो चुकी हैं। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि इस साल के दिसंबर के आखिरी हफ्ते में पुतिन भारत पहुंच सकते हैं।

इंग्लैंड बोर्ड ने किया दो स्तरीय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का विरोध

सिंधु डेल्टा में पानी की कमी से पाकिस्तान में मचा हाहाकार; पलायन पर मजबूर हो रहे लोग

कपिल शर्मा के कैफे पर कनाडा में एक बार फिर फायरिंग; लॉरेंस और गोल्डी ढिल्लो ने ली जिम्मेदारी

ब्राजील के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से की बातचीत; इजराइल ने भी किया भारत का समर्थन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारतीय दौरे पर दिखाई दे सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि रूस के राष्ट्रपति के द्वारा इस साल के अंत तक भारत का दौरा किया जा सकता है। रूस की न्यूज़ एजेंसी के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक इस साल के आखिरी हफ्ते में रूस के राष्ट्रपति भारत पहुंचेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की आखिरी बार मुलाकात 9 जुलाई 2024 को हुई थी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा को लेकर जानकारी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के द्वारा दी गई है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस समय मॉस्को की यात्रा पर हैं। अमेरिका से चल रहे तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति से  इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

 

रूस दौरे पर भारतीय सुरक्षा सलाहकार

भारत और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच इस समय भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रूस दौरे पर हैं। उनके द्वारा रूस के रक्षा मंत्री से मुलाकात की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि रूस और भारत के रिश्ते अच्छे बन गए हैं जिनकी हमारे द्वारा कद्र की जाती है। रूस के साथ भारत उच्च स्तर की बातचीत करना चाहता है जिससे दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी उत्पन्न हो।  भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बीच यह भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की पहली रूस यात्रा है। अजीत डोभाल की इस यात्रा पर अमेरिका के साथ-साथ दुनिया के विभिन्न देशों की निगाह टिकी हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगातार भारत पर रूस के साथ व्यापार करने का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने भारत पर इसी कारण अतिरिक्त टैरिफ लगाने का भी ऐलान किया है। ऐसे में अमेरिका से बिगड़ रहे संबंधों के बीच भारत और रूस की नजदीकियों पर सभी की निगाह टिकी हुई है।

 

रूस से तेल खरीद को बताया अधिक टैरिफ का कारण

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत पर रूस से तेल व्यापार करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान करते हुए कहा कि भारत के द्वारा रूस के साथ किये जा रहे तेल व्यापार के कारण यह कार्रवाई की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा इससे पहले भारत पर 25% टैरिफ की घोषणा 23 जुलाई को की गई थी। अब अतिरिक्त 25% टैरिफ की घोषणा कर देने के कारण भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ समय से लगातार भारत को लेकर विवादित बयान और कठोर शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय तक अच्छे संबंध रहे थे लेकिन पिछले कुछ समय से चल रही उठा पटक के बीच भारत और अमेरिका के संबंधों में तनाव देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में दोनों के संबंधों में दरार और बढ़ सकती है।

India Russia Relations: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की रूस यात्रा के दौरान पुतिन से मुलाकात, ऊर्जा व सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा।
India Russia Relations  : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की रूस यात्रा के दौरान पुतिन से मुलाकात, ऊर्जा व सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा।
राष्ट्र हित की रक्षा के लिए उठाया जाएगा कदम -भारत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद अतिरिक्त 25% टैरिफ का ऐलान करने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया दी गई। भारतीय विदेश मंत्रालय के द्वारा अमेरिका को जवाब दिया गया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत के रूस से किये जा रहे तेल आयात को लेकर अमेरिका के द्वारा भारत को निशाना बनाया जा रहा है जबकि भारत के द्वारा यह पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि हम बाजार की स्थिति और 140 करोड़ भारतीय लोगों की ऊर्जा आवश्यकता के आधार पर तेल खरीदते हैं। अमेरिका के द्वारा भारत द्वारा अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कई दूसरे देश भी लगातार अपने हित में यही कार्य कर रहे हैं। हम एक बार फिर इस कदम को गलत और नाजायज ठहराते हैं। आने वाले समय में भारत के द्वारा अपने राष्ट्रीय हित और सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

 

अमेरिका 2022 में लगा चुका रूसी व्यापार पर प्रतिबंध

लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण इसका असर दुनिया के दूसरे देशों पर भी देखा जा रहा है। अमेरिका के द्वारा रूस और यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद 2022 में रूस से आने वाले तेल और दूसरे उत्पादों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि प्रतिबंधों के बावजूद भारत के द्वारा रूस से तेल व्यापार किया जा रहा है। इस कारण रूस को आर्थिक मदद पहुंच रही है। जिसका उपयोग वह यूक्रेन के साथ युद्ध में कर रहा है। अमेरिका के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भारत ने भी अमेरिका पर रूस से व्यापार करने की बात कही थी। जिस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *