India Russia Trade को लेकर अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ और जुर्माने का ऐलान किया। ट्रंप ने रूस से व्यापार को लेकर भारत को चेतावनी दी।

ट्रंप के आरोपों के बाद चीन ने दिया करारा जवाब; बोला- राष्ट्र हित के अनुरूप होगी ऊर्जा आपूर्ति

India Russia Trade : हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाने की घोषणा करने के साथ-साथ जुर्माना लगाने की भी बात कही थी। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत और चीन के द्वारा लगातार रूस के साथ बड़ी मात्रा में व्यापार किया जा रहा है। रूस यूक्रेन में अमानवीय व्यवहार कर रहा है। इसलिए भारत और चीन के ऊपर सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इसे लेकर पहली बार चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन का कहना है कि वह किसी के दबाव में झुकने वाला नहीं है। चीन अपनी ऊर्जा आपूर्ति अपने राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए सुनिश्चित करेगा। डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा दिया गया यह बयान जबरदस्ती और दबाव वाला कार्य है। इससे पहले भी चीन के द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति को ट्रेड वॉर में झुकने के लिए मजबूर कर दिया गया था।

‘टैरिफ वार का नहीं होता कोई विजेता’

अमेरिका के द्वारा लगातार दुनिया के विभिन्न देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की जा रही है। इस मुद्दे पर बोलते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के द्वारा कहा गया है कि टैरिफ युद्ध में कभी कोई विजेता हासिल नहीं होता है। जबरदस्ती दूसरे देशों के ऊपर थोपे जाने वाले टैरिफ से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। व्यापार समझौता लंबे समय तक वही चल पाता है जो दोनों पक्षों की सहमति से हुआ हो। चीन के व्यापार समझौते को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की दृढ़ता से रक्षा करता रहेगा। अमेरिका या किसी दूसरे देश के द्वारा बनाए गए दबाव के आगे चीन झुकेगा नहीं। इस से स्पष्ट है कि अमेरिका के द्वारा बनाए जा रहे दबाव के बाद भी चीन रूस के साथ अपने व्यापार को निरंतर जारी रखेगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ के साथ जुर्माना

सीरीज का निर्णायक टेस्ट मुकाबला आज से; दोनों टीम खिलाड़ियों की चोट से परेशान

इजराइल के खिलाफ एकजुट हो रहे यूरोपीय देश; इजरायल की बढ़ सकती है मुश्किल

पहलगाम हमले के लिए संयुक्त राष्ट्र ने ‘TRF’  को माना जिम्मेदार

बातचीत के जरिए होना चाहिए समाधान -चीन

चीन के विदेश मंत्रालय के द्वारा अमेरिका के साथ चल रहे व्यापार तनाव को लेकर कहा गया कि चीन और अमेरिका को संवाद और परामर्श के जरिए एक दूसरे के दृष्टिकोण को समझना होगा। दोनों देशों के बीच संवाद स्थापित करने के लिए दूसरे रास्ते अपनाए जाने चाहिए जो वस्तुनिष्ठ व्यावहारिक और तर्कसंगत हो। चीन और अमेरिका में पिछले कुछ समय टैरिफ वॉर देखने को मिला था। दोनों ही देश के द्वारा एक दूसरे पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि चीन के कठोर रवैये को देखते हुए अमेरिका को झुकना पड़ा था। चीन ने रेयर अर्थ पदार्थ की सप्लाई पर प्रतिबंध लगाते हुए अमेरिका को झुकने पर मजबूर किया था।

India Russia Trade को लेकर अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ और जुर्माने का ऐलान किया। ट्रंप ने रूस से व्यापार को लेकर भारत को चेतावनी दी।
India Russia Trade को लेकर अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ और जुर्माने का ऐलान किया। ट्रंप ने रूस से व्यापार को लेकर भारत को चेतावनी दी।
रूस से व्यापार पर नाराज अमेरिका

अमेरिका लगातार रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए अमेरिका रूस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका नाटो तथा दूसरे देशों से भी इसी समर्थन की उम्मीद कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि रूस के साथ जिस देश के द्वारा व्यापार संबंध रखे जाएंगे। उस पर वह बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि भारत और चीन लगातार रूस से बड़ी मात्रा में व्यापार कर रहे हैं। ऐसे में इनको इस गलती की सजा भुगतनी होगी। ट्रंप के द्वारा भारत पर 25% टैरिफ की घोषणा के साथ-साथ जुर्माना लगाने का भी ऐलान किया गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से यह बयान दे रहे थे कि भारत के साथ उसकी बड़ी डील होने वाली है लेकिन अब ट्रंप की कथनी और करनी में अंतर सामने आया है। खुद को भारत का सबसे अच्छा दोस्त बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के ऊपर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसी के साथ भारत पर डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा जुर्माना लगाने की बात भी कही गई। ट्रंप का कहना है कि भारत के द्वारा रूस से बड़ी मात्रा में व्यापार किया जाता है। इस कारण भारत पर जुर्माना लगाया जाएगा। भारत पर लगाया गया टैरिफ 1 अगस्त से लागू हो जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा लंबे समय से दुनिया के किसी न किसी देश पर टैरिफ की घोषणा की जा रही है। भारत पर अभी तक अमेरिका के द्वारा निर्णय नहीं लिया गया था लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

 

रूस से व्यापार के कारण भारत पर जुर्माना

भारत के द्वारा लंबे समय से रूस के साथ व्यापार किया जा रहा है। भारत रूस से सैन्य उपकरण के साथ-साथ क्रूड ऑयल तथा गैस का व्यापार कर रहा है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत और चीन के द्वारा रूस के साथ बड़ी मात्रा में व्यापार किया जा रहा है। रूस लगातार यूक्रेन में अत्याचार कर रहा है। इसलिए भारत पर टैरिफ के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जा रहा है। यह पहली बार है जब अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा किसी देश पर जुर्माने का ऐलान किया गया है। दूसरी तरफ अमेरिका के द्वारा उठाए गए इस कदम पर भारत ने कहा कि वह राष्ट्रीय हित को देखते हुए निर्णय लेगा। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक यह फाइनल नहीं हो पा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *