India US Relations पर ट्रंप के बयान और राहुल गांधी के समर्थन से विवाद बढ़ा, शशि थरूर ने संभाली कमान, व्यापार और रणनीतिक तनाव बना मुद्दा।

राहुल गांधी के बयान को शशि थरूर ने बताया निजी; अमेरिका से रिश्ते सुधारने की बताई जरुरत

India US Relations : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा कुछ समय पहले भारत और रूस की अर्थव्यवस्था को डैड करार दिया गया था। इसके बाद भारतीय सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का समर्थन किया गया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सच को उजागर किया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा दिया गया बयान उनका निजी बयान है। ऐसा कहने के पीछे उनके अपने कारण होंगे। थरूर ने राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी के नेता की बातों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन साथ ही उन्होंने अमेरिका के साथ संबंधों को सुधारने की जरूरत पर भी जोर दिया।

अमेरिका के साथ रिश्तों पर चिंता -शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि हमें अमेरिका के साथ चल रहे रणनीतिक और व्यापारीक तनाव पर ध्यान देना चाहिए। भारत के द्वारा अमेरिका को लगभग 90 अरब डॉलर का सामन निर्यात किया जाता है। यह बहुत बड़ा आंकड़ा है। इसे बंद होने या कम होने की स्थिति में भारत को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में लगातार हमें इस महत्वपूर्ण रिश्ते को लेकर ख्याल रखना चाहिए। शशि थरूर ने यह भी कहा कि हमें एक फेयर डील हासिल करने के लिए नेगोशिएटर को ताकत देनी चाहिए। यदि अमेरिका के द्वारा व्यापार बंद कर दिया जाता है तो दूसरे विकल्प भी तलाशने चाहिए जिससे अमेरिका से होने वाले नुकसान की भरपाई दूसरी जगह की जा सके।

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर मेसी 12 दिसंबर को पहुंचेंगे भारत; प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी ने भारतीय चुनाव आयोग को बताया ‘मृत’; लोकसभा में साबित करेंगे चुनाव आयोग की धांधली : राहुल

एशिया कप के 11 मुकाबलों का आयोजन दुबई मे; अबू धाबी में खेले जाएंगे 8 मुकाबले

अमेरिका के दबाव में नहीं झुकेगा भारत; रूस से जारी रहेगी तेल की खरीद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा हाल ही में भारत और रूस की इकोनॉमी को डेड करार दिया गया था। अब इस बात का समर्थन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा भी किया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुझे खुशी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा एक फैक्ट बताया गया है। पूरी दुनिया जानती है कि भारतीय जनता पार्टी ने उद्योगपति अडानी की मदद के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप सही कह रहे हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री को छोड़कर सभी को इस बात का आभास हो चुका है कि भारत की इकोनॉमी डेड है।

 

भारतीय अर्थव्यवस्था को मोदी ने मारा -राहुल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात का समर्थन करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मार दिया गया है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के माध्यम से राहुल गांधी ने यह बयान जारी किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में कुछ बिंदु भी बताएं जिनमें कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और अडानी की लंबे समय से पार्टनरशिप चल रही है। नोटबंदी और खामियों वाला जीएसटी भी भारतीय अर्थव्यवस्था को खत्म करने में एक कारण रहा है। राहुल गांधी के द्वारा मेक इन इंडिया को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा गया है कि असेंबल इन इंडिया फैल रहा है। छोटे और मध्यम उद्योग भारत में खत्म कर दिए गए हैं जबकि किसानों की आवाज को दबाते हुए उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बेरोजगारी को लेकर तंज करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया गया है क्योंकि उन्हें नौकरियां प्राप्त नहीं हो पा रही है।

India US Relations पर ट्रंप के बयान और राहुल गांधी के समर्थन से विवाद बढ़ा, शशि थरूर ने संभाली कमान, व्यापार और रणनीतिक तनाव बना मुद्दा।
India US Relations पर ट्रंप के बयान और राहुल गांधी के समर्थन से विवाद बढ़ा, शशि थरूर ने संभाली कमान, व्यापार और रणनीतिक तनाव बना मुद्दा।
भारत और रूस के साथ व्यापार बहुत कम -ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत और रूस को लेकर लगातार निशाना साधा जा रहा है। एक बार फिर उन्होंने भारत और रूस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि भारत और रूस दोनों एक दूसरे के साथ किस तरह का व्यवहार करते हैं। वह चाहे तो अपनी डूबती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ ले डूबे मुझे क्या। अमेरिका का भारत के साथ बहुत कम मात्रा में व्यापार है। दूसरी तरफ भारत के द्वारा हमारे ऊपर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया जाता है। इसी तरह अमेरिका का रूस के साथ भी बहुत कम व्यापार है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति रूस को लेकर भी टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि वह एक असफल पूर्व राष्ट्रपति हैं जो वर्तमान में भी खुद को राष्ट्रपति समझते हैं। उन्हें अपनी जुबान संभालनी चाहिए। रूस के पूर्व राष्ट्रपति लगातार बहुत खतरनाक रास्ते पर जा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार रूस और भारत के खिलाफ सख्त होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

रूस से व्यापार के कारण भारत पर जुर्माना

भारत के द्वारा लंबे समय से रूस के साथ व्यापार किया जा रहा है। भारत रूस से सैन्य उपकरण के साथ-साथ क्रूड ऑयल तथा गैस का व्यापार कर रहा है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत और चीन के द्वारा रूस के साथ बड़ी मात्रा में व्यापार किया जा रहा है। रूस लगातार यूक्रेन में अत्याचार कर रहा है। इसलिए भारत पर टैरिफ के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जा रहा है। यह पहली बार है जब अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा किसी देश पर जुर्माने का ऐलान किया गया है। दूसरी तरफ अमेरिका के द्वारा उठाए गए इस कदम पर भारत ने कहा कि वह राष्ट्रीय हित को देखते हुए निर्णय लेगा। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक यह फाइनल नहीं हो पा रही है।

अमेरिका के द्वारा दुनिया के विभिन्न देशों पर लगातार टैरिफ लगाए जाने की घोषणा की जा रही है। यह टैरिफ एक बॉर्डर शुल्क या टैक्स के रूप में लिया जाता है। विदेश से आने वाले सामानों पर अमेरिका में यह टैक्स लगाया जाता है। यह टेक्स लगाए जाने के बाद विदेश का सामान अमेरिका में काफी महंगा हो जाता है। दूसरी तरफ इससे घरेलू मार्केट का भी बचाव होता है। घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देना तथा देसी उद्योगों की रक्षा करने के उद्देश्य से अमेरिका यह कदम उठा रहा है। साथ ही साथ टैरिफ की प्रक्रिया से सरकार को आय प्राप्त होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *