US India Tariff पर जॉन ने ट्रंप की 50% टैरिफ नीति को भारी भूल बताया, कहा इससे भारत अमेरिका से दूर होकर रूस और चीन के करीब जा रहा है।

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ को बढ़ा कर किया 50%; भारत ने बताया कार्रवाई को अन्यायपूर्ण

India US Tariff : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय भारत को लेकर सख्त दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने रूस के साथ व्यापार करने को लेकर भारत पर जुर्माना लगाने की घोषणा की थी। इसके कुछ दिन बाद ही अपने वादे से पलटते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। इस तरह अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाया गया कुल टेरिफ  में 50% हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा टैरिफ से जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर दिए गए हैं।

भारत पर लगाया गया 50% टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो जाएगा। लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण इसका असर दुनिया के दूसरे देशों पर भी देखा जा रहा है। अमेरिका के द्वारा रूस और यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद 2022 में रूस से आने वाले तेल और दूसरे उत्पादों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि प्रतिबंधों के बावजूद भारत के द्वारा रूस से तेल व्यापार किया जा रहा है। इस कारण रूस को आर्थिक मदद पहुंच रही है। जिसका उपयोग वह यूक्रेन के साथ युद्ध में कर रहा है। अमेरिका के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भारत ने भी अमेरिका पर रूस से व्यापार करने की बात कही थी।

हर मैच से सबक लेकर बचाई टीम इंडिया ने सीरीज

भारत पर आरोप लगाने वाला अमेरिका खुद कर रहा रूस से व्यापार

लगातार बढ़ रही यूक्रेन की सेना में महिलाओं की संख्या; सभी मोर्चो पर तैनात महिला सैनिक

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री के घर को बनाया जाएगा म्यूजियम; ‘जुलाई क्रांति स्मारक संग्रहालय’ रखा जाएगा नाम

रूस से तेल खरीद को बताया अधिक टैरिफ का कारण

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत पर रूस से तेल व्यापार करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान करते हुए कहा कि भारत के द्वारा रूस के साथ किये जा रहे तेल व्यापार के कारण यह कार्रवाई की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा इससे पहले भारत पर 25% टैरिफ की घोषणा 23 जुलाई को की गई थी। अब अतिरिक्त 25% टैरिफ की घोषणा कर देने के कारण भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ समय से लगातार भारत को लेकर विवादित बयान और कठोर शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय तक अच्छे संबंध रहे थे लेकिन पिछले कुछ समय से चल रही उठा पटक के बीच भारत और अमेरिका के संबंधों में तनाव देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में दोनों के संबंधों में दरार और बढ़ सकती है।

राष्ट्र हित की रक्षा के लिए उठाया जाएगा कदम -भारत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद अतिरिक्त 25% टैरिफ का ऐलान करने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया दी गई। भारतीय विदेश मंत्रालय के द्वारा अमेरिका को जवाब दिया गया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत के रूस से किये जा रहे तेल आयात को लेकर अमेरिका के द्वारा भारत को निशाना बनाया जा रहा है जबकि भारत के द्वारा यह पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि हम बाजार की स्थिति और 140 करोड़ भारतीय लोगों की ऊर्जा आवश्यकता के आधार पर तेल खरीदते हैं। अमेरिका के द्वारा भारत द्वारा अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कई दूसरे देश भी लगातार अपने हित में यही कार्य कर रहे हैं। हम एक बार फिर इस कदम को गलत और नाजायज ठहराते हैं। आने वाले समय में भारत के द्वारा अपने राष्ट्रीय हित और सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

India US Tariff विवाद बढ़ा, अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया, रूस से तेल व्यापार को बताया मुख्य कारण, भारत ने जवाब दिया कड़ा।
India US Tariff विवाद बढ़ा, अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया, रूस से तेल व्यापार को बताया मुख्य कारण, भारत ने जवाब दिया कड़ा।
कुछ परिस्थितियों में टैरिफ से मिलेगी छूट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान कर देने के बाद 25% अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान किया गया है लेकिन भारत के व्यापार को लेकर अमेरिका के द्वारा कुछ मात्रा में टैरिफ से छूट दी जाएगी। भारत का कोई सामान यदि रास्ते में है या पहले ही समुद्र में लद चुका है तो ऐसे सामान पर किसी भी प्रकार का टैरिफ लगाने पर छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त यदि वह कुछ खास तारीख से पहले अमेरिका पहुंच जाता है तो भी उसे टैरिफ में रियायत मिलेगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा जिस एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करते हुए भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है उस पर लिखा हुआ है भारत के द्वारा लगातार रूस से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से तेल की खरीदारी की जा रही है। इसी कारण भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा रहा है। भारत के सामान का अमेरिका में दाखिला होने पर यह टैरिफ लागू होगा।

अमेरिका 2022 में लगा चुका रूसी व्यापार पर प्रतिबंध

लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण इसका असर दुनिया के दूसरे देशों पर भी देखा जा रहा है। अमेरिका के द्वारा रूस और यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद 2022 में रूस से आने वाले तेल और दूसरे उत्पादों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि प्रतिबंधों के बावजूद भारत के द्वारा रूस से तेल व्यापार किया जा रहा है। इस कारण रूस को आर्थिक मदद पहुंच रही है। जिसका उपयोग वह यूक्रेन के साथ युद्ध में कर रहा है। अमेरिका के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भारत ने भी अमेरिका पर रूस से व्यापार करने की बात कही थी। जिस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *