India US Tariff विवाद के बीच भारत ने अमेरिका की पोस्टल सर्विस पूरी तरह स्थगित कर दी। टैरिफ बढ़ाने के जवाब में भारत ने यह बड़ा कदम उठाया।

भारत ने लगाई अमेरिकी पोस्टल सर्विस पर पूरी तरह से रोक; अमेरिकी टैरिफ को बताया वजह

India US Tariff  : अमेरिका के द्वारा भारत पर बड़ी मात्रा में लगाए गए टैरिफ के बाद भारत ने अमेरिका के लिए पोस्टल सर्विस को सस्पेंड करने का निर्णय लिया था। हालाँकि इसमें कुछ रियायत दी गई थी लेकिन अब भारतीय डाक विभाग की तरफ से अमेरिकी पोस्टल सर्विस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इससे पहले भारत के द्वारा लगाई गई रोक में $100 तक के गिफ्ट दस्तावेज तथा लेटर को लेकर छूट दी गई थी लेकिन अब इन पर भी रोक लगा दी गई है। भारतीय डाक विभाग ने यह जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तथा एयरलाइंस अमेरिका जाने वाले डाक पार्सल को ले जाने के लिए तैयार नहीं हो जाती तब तक अमेरिकी पोस्टल सर्विस पर रोक जारी रहेगी।

नहीं बिके एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकट

भारत ने किया यूक्रेन को सबसे ज्यादा डीजल सप्लाई; रूस से तेल के कारण भारत पर अमेरिका लगा चुका टैरिफ

ट्रंप की टैरिफ धमकीयो के बीच उभर रहे जिनपिंग

भारत की तरह अमेरिका जापान पर बना रहा दबाव; जापान ने रद्द किया डेलिगेशन का दौरा

प्री बुकिंग का मिलेगा रिफंड

भारतीय डाक विभाग ने स्पष्ट किया कि जिनके द्वारा पहले ही बुकिंग कराई जा चुकी है लेकिन उनका सामान अभी तक नहीं भेजा जा चुका है वह अपना रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। जल्द से जल्द डाक सेवा को बहाल करने की कोशिश लगातार की जा रही है। बता दे कि पहले 29 अगस्त को भारत के द्वारा अमेरिका जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय डाक सामानों पर रोक लगाई गई थी लेकिन 70000 रुपए तक के समान ड्यूटी फ्री थे। अमेरिका के नए नियम के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय डाक सामानों पर अतिरिक्त टैक्स देना पड़ रहा है। अमेरिका में लगभग 70000 रुपए तक की कीमत वाले सामान को टैक्स फ्री किया जाता था लेकिन अब अमेरिका ने इसे खत्म कर दिया है और हर सामान पर टैक्स वसूल कर रहा है। फिलहाल भारत के द्वारा पूरी तरह से अमेरिकी पोस्टल सर्विस को सस्पेंड कर दी गई है लेकिन बताया जा रहा है कि स्थिति सामान्य होने पर इन्हें पुन प्रारंभ किया जा सकता है। अमेरिका से स्पष्ट दिशा निर्देश पर प्राप्त होने पर इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

हाल ही में भारत के द्वारा अमेरिका की डाक सेवा को स्थगित कर दिया गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर थोपे गए टैरिफ तथा नए व्यापार नियमों के कारण ऐसा किया गया था। भारत के द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद अब यूरोपीय देशों के द्वारा भी अमेरिका के साथ डाक सेवा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इटली ब्रिटेन जर्मनी और फ्रांस के द्वारा डाक सेवा सर्विस को सस्पेंड कर दिया गया है। इसका कारण ट्रंप के टैरिफ को माना जा रहा है। यूरोपीय डाक संगठन पोस्ट यूरोप और दूसरे डाक विभागों के मुताबिक अमेरिका सरकार के द्वारा बनाए गए नए नियमों पर साफ जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसीलिए फिलहाल डाक सर्विस से सामान भेजने की सेवाएं स्थगित की जा रही है।

हाल ही में अमेरिका के द्वारा भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ की घोषणा की गई थी। अमेरिका का आरोप है कि रूस यूक्रेन युद्ध के बावजूद भारत के द्वारा रूस से व्यापार किया जा रहा है। इसी कारण भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद 25% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की गई थी। भारत सरकार लगातार अमेरिका के दबाव के बावजूद नहीं झुक रही है। एक बार फिर भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका को करारा जवाब दिया है। भारत सरकार के द्वारा 29 अगस्त से अमेरिका की सभी डाक सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा। अमेरिका के द्वारा बनाए गए नए व्यापार नियमों के कारण भारत सरकार के द्वारा यह फैसला लिया गया है।

India US Tariff विवाद के बीच भारत ने अमेरिका की पोस्टल सर्विस पूरी तरह स्थगित कर दी। टैरिफ बढ़ाने के जवाब में भारत ने यह बड़ा कदम उठाया।
India US Tariff विवाद के बीच भारत ने अमेरिका की पोस्टल सर्विस पूरी तरह स्थगित कर दी। टैरिफ बढ़ाने के जवाब में भारत ने यह बड़ा कदम उठाया।
$100 तक के गिफ्ट पर दी थी छूट

भारतीय संचार मंत्रालय के द्वारा दि जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त से अमेरिका की सभी डाक सेवाओं को स्थगित कर दिया जाएगा लेकिन फिलहाल 100 डॉलर तक के गिफ्ट को छूट जारी रहेगी। 29 अगस्त से अमेरिका भेजे जाने वाले सभी डाक सामान पर अतिरिक्त टैक्स देना होगा चाहे फिर उन सामान की कीमत कितनी भी हो। बता दे की कुछ समय पहले ही अमेरिका के द्वारा 70000 रुपए तक के समान पर मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया गया था। अमेरिका के द्वारा यह आदेश 30 जुलाई 2025 को जारी किया गया था जिसके बाद भारत ने जैसे को तैसा के रूप में यह कदम उठाया है। भारत सरकार के द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद डाक सेवाओं के साथ-साथ पत्र तथा पार्सल सेवाएं प्रभावित होगी। भारतीय संचार मंत्रालय के द्वारा यह बयान दिया गया कि भारत लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हालात सही होने पर दुबारा सेवाओं को शुरू की जा सकती हैं।

लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध का असर दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में देखा जा रहा है। भारत के ऊपर अमेरिका के द्वारा अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की गई थी। अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया है। इसके बाद दुनिया के विभिन्न देशों के द्वारा इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जा रही है। रूस और चीन के द्वारा टैरिफ के मुद्दे पर भारत का समर्थन करने के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि चीन रूस से तेल खरीदने के मामले में भारत से आगे है। फिर भी भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाया गया है। यह समझ से परे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *