India Pakistan conflict में ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने युद्ध रोका। पाकिस्तान PM शरीफ ने भी ट्रंप की सराहना की और उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया।

ट्रंप के साथ मोदी के व्यक्तिगत संबंध हुए खत्म : पूर्व NSA

India US Tariff : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार भारत को लेकर बयान बाजी की जा रही है। ट्रंप रूस यूक्रेन युद्ध तथा दूसरे मुद्दों को लेकर लगातार भारत पर सख्त कदम उठा रहे हैं। अमेरिका के द्वारा भारत पर 50% टैरिफ की घोषणा की जा चुकी है। ट्रंप का आरोप है की भारत यूक्रेन युद्ध के बावजूद रूस से तेल व्यापार कर रहा है। इसी कारण भी एक दूसरे के खास रहे भारत और अमेरिका के रिश्ते इस समय तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक दूसरे का दोस्त माना जाता था लेकिन अब दोनों ही एक दूसरे के धुर विरोधी नजर आ रहे हैं। इसे लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टों ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंध थे लेकिन अब यह संबंध खत्म हो चुके हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने यह भी चेतावनी दी की आने वाले समय में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से घनिष्ठ संबंध सबसे बुरे दौर में पहुंच जाएंगे। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के हित की नहीं सोचते हुए अपने निजी स्वार्थ पर ध्यान दे रहे हैं। इसी कारण दुनिया के विभिन्न देशों के रिश्ते अमेरिका के साथ खराब होते जा रहे हैं।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने की भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात; दोनों देशों के संबंधों को लेकर हुई चर्चा

ट्रंप ने दी निचली अदालत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

अमित मिश्रा ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास; लंबे समय से चल रहे थे टीम से बाहर

भारत पर टैरिफ के मुद्दे पर रूसी विदेश मंत्री का बयान -अमेरिका कर रहा सिद्धांतों से विश्वास घात

अमेरिका के द्वारा लगातार रूस यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए अमेरिका के द्वारा विभिन्न हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। अमेरिका के द्वारा भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की जा चुकी है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेन्स ने कहा कि भारत पर लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ रूस पर दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा है। युद्ध किसी के भी हित में नहीं है। इसलिए हम लगातार आक्रामक कूटनीति का सहारा ले रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में रूस पर दबाव बनाने के लिए और भी कदम उठाए जा सकते हैं।

कम या ज्यादा हो सकता है टैरिफ

अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने रूस यूक्रेन युद्ध पर बातचीत करते हुए कहा कि अमेरिका के द्वारा लगातार रूस को शांति के रास्ते पर लाने की कोशिश की जा रही है। अगर रूस के साथ चल रही वार्ता में सकारात्मक प्रगति होती है तो आने वाले समय में विभिन्न देशों पर लगाए गए टैरिफ कम किया जा सकता हैं लेकिन यदि जरूरत पड़ी तो विभिन्न देशों पर टैरिफ की मात्रा को बढ़ाया भी जा सकता है। अमेरिका के द्वारा लगातार यूक्रेन का साथ देने को लेकर उपाद किया जा रहा है। यूक्रेन अमेरिका तथा यूरोप के दूसरे देशों से सुरक्षा की गारंटी की मांग कर रहा है। इसे देखते हुए ही रूस और यूक्रेन के साथ बातचीत करते हुए अमेरिका यह कोशिश कर रहा है कि वर्तमान में चल रही जंग को खत्म करने के साथ-साथ यह युद्ध भविष्य में फिर नहीं हो इसके लिए रास्ता निकाला जाए।

एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार दुनिया के दूसरे देशों को टैरिफ के दम पर झुकाया जा रहा है। कुछ देशों के द्वारा इसका मुखर विरोध भी किया जा रहा है। इसके कारण वैश्विक स्तर पर लगातार स्थिति बदलती नजर आ रही है। कई देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लगातार नाराज हैं। इसीलिए अमेरिका से उनके रिश्तों में तनाव बना हुआ है। दूसरी तरफ चीन के राष्ट्रपति इस मौके को शानदार तरीके से उठाते हुए दिख रहे हैं। ट्रंप से नाराजगी के बीच जिनपिंग के द्वारा अपनी ताकत का नजारा पेश किया जा रहा है। शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग में दुनिया के विभिन्न देशों के बड़े नेता शामिल हुए। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लंबे समय पश्चात चीन दौरे पर पहुंचे। अमेरिका से भारत तथा रूस जैसे देश इस समय दूर है और इसका मौका जिनपिंग उठाने वाले हैं।

India US Tariff डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों से भारत-अमेरिका रिश्तों में खटास, रूस से तेल व्यापार और टैरिफ विवाद ने हालात और बिगाड़े।
India US Tariff डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों से भारत-अमेरिका रिश्तों में खटास, रूस से तेल व्यापार और टैरिफ विवाद ने हालात और बिगाड़े।
ट्रंप के सलाहकार का बयान -रूस के तेल से भारत के ब्राह्मण कमा रहे मुनाफा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार ने एक बार फिर भारत के ऊपर बयान दिया है। अमेरिका के द्वारा रूस से व्यापार करने के कारण भारत पर अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की जा चुकी है। भारत पर अब तक अमेरिका के द्वारा कुल 50% टैरिफ लगाया जा चुका है। डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार ने कहा कि भारतीय ब्राह्मण के द्वारा मुनाफाखोरी की जा रही है। भारतीय ब्राह्मण रस से तेल खरीदने के बाद मुनाफा कमा रहे हैं जिसका खामियाजा पूरे भारत को उठाना पड़ रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो इस से पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को उचित बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदने के कारण भारत के द्वारा रूस को पैसे दिए जा रहे हैं जिसका उपयोग रूस के द्वारा यूक्रेन पर हमले में किया जा रहा है। इसीलिए भारत पर सर्वाधिक टैरिफ लगाया गया है। रूस से हो रहे व्यापार का नुकसान अमेरिका या रूस को नहीं बल्कि भारत को हो रहा है। यह बात भारत को जल्द से जल्द समझने की कोशिश करनी चाहिए।

भारत को बताया ‘रूस की धुलाई मशीन’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार ने भारत को रूस की धुलाई मशीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के द्वारा लगातार अमेरिका से दूरी बनाई जा रही है। भारत लगातार वैश्विक स्तर पर व्यापार असंतुलन पैदा कर रहा है। व्यापार असंतुलन पैदा करने के साथ-साथ भारत के द्वारा ऐसे देश के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया जा रहा है जो अमेरिका के खिलाफ है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत को माना जाता है। ऐसे में चीन और रूस से संबंध बनाने पर दुनिया में अशांति पैदा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रूस के कम्युनिस्ट से आखिर प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा हाथ क्यों मिलाया जा रहा है यह समझ से बाहर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *