Trump Putin Meeting में ट्रंप ने भारत, रूस और चीन पर टैरिफ असर की बात कही, मोदी-ट्रंप मुलाकात में टैरिफ विवाद सुलझाने की उम्मीद।

अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार ने भारत को बताया ‘टैरिफ का राजा’; ट्रंप बोले -बहुत कुछ बाकी

India US Tariff : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर लगातार कड़ा प्रहार किया जा रहा है। भारत के ऊपर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले 25% टैरिफ की घोषणा की थी। इसके बाद एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इस तरह भारत पर अमेरिका के द्वारा लगाया गया टेरिफ 50% हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार के द्वारा अमेरिकी सरकार के द्वारा उठाए गए इस कदम का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि भारत टैरिफ का राजा है। अमेरिका के ऊपर भारत के द्वारा सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया जाता है। भारत के द्वारा लगाए जाने वाले ज्यादा टैरिफ के कारण अमेरिका के समान को भारतीय मार्केट में एंट्री नहीं मिल पाती है। दुनिया में सबसे ज्यादा अमेरिकी सामानों पर टैरिफ और नों टेरिफ समस्याएं भारत के द्वारा लगाई जाती हैं।

ट्रम्प ने दी सेकेंडरी प्रतिबंध की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है। पत्रकारों के द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति से भारत पर अधिक मात्रा में प्रतिबंध लगाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी भारत पर अतिरिक्त टेरिफ लगाए सिर्फ 8 घंटे ही हुए हैं। आने वाले समय में बहुत कुछ होना बाकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सेकेंडरी प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया गया था कि चीन और दूसरे देश भी लगातार रूस से तेल खरीद रहे हैं फिर भारत पर ही इतनी सख्ती क्यों बरती जा रही है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बहुत कुछ होना बाकी है।

पंत को चोट लगने के बाद क्रिस वोक्स ने मांगी थी माफी; वोक्स ने किया खुलासा

किसान और पशुपालकों के जरिए मोदी ने साधा अमेरिका पर निशाना

बीजेपी और चुनाव आयोग मिले हुए : राहुल गांधी; एक बार फिर चुनाव आयोग पर उठाये राहुल ने सवाल

एक बार फिर होगी अमेरिका के राष्ट्रपति की पाकिस्तान के सेना प्रमुख से मुलाकात

रूस युद्ध में कर रहा डॉलर का इस्तेमाल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार ने कहा कि भारत के द्वारा अमेरिका के डॉलर का इस्तेमाल रूस से तेल खरीदने में किया जा रहा है। भारत से प्राप्त हो रहे डॉलर का इस्तेमाल रूस के द्वारा यूक्रेन युद्ध में किया जा रहा है जिससे यूक्रेन में बड़ी मात्रा में लोग मारे जा रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण अमेरिका में टैक्स पेयर्स को यूक्रेन की रक्षा के लिए हथियारों पर खर्च करना पड़ रहा है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के द्वारा कभी भी ऐसा कदम नहीं उठाया जाएगा जिसमें खुद को नुकसान हो। चीन पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि चीन पर अमेरिका के द्वारा पहले से ही 50% टैरिफ लगाया जा रहा है।

 

24 अगस्त को टैरिफ पर होगी भारत और अमेरिका की बातचीत

अमेरिका के द्वारा भले ही भारत पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की जा चुकी है लेकिन अभी भी भारत और अमेरिका के बीच समझौता हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि अमेरिका के अधिकारियों के द्वारा 24 अगस्त को भारत का दौरा किया जाएगा। इस दौरान दोनों देशों के बीच डील को लेकर चर्चा होने की संभावना है। भारत और अमेरिका के बीच लगातार ट्रेड डील पर बातचीत जारी है लेकिन यह अंतिम चरण में कब पहुंचेगी इसका सभी को इंतजार है। अमेरिका के द्वारा लगातार दुनिया के विभिन्न देशों से समझौता करने की कोशिश की जा रही है लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पा रहा है। बड़े देशों में सिर्फ चीन के साथ ही अमेरिका का ट्रेड समझौता हुआ है। दूसरी तरफ टेरिफ को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लगातार अमेरिका में आलोचना हो रही है।

India US Tariff: अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप ने सेकेंडरी प्रतिबंध की चेतावनी दी, भारत ने राष्ट्रीय हित में कदम की बात कही।
India US Tariff: अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप ने सेकेंडरी प्रतिबंध की चेतावनी दी, भारत ने राष्ट्रीय हित में कदम की बात कही।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय भारत को लेकर सख्त दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने रूस के साथ व्यापार करने को लेकर भारत पर जुर्माना लगाने की घोषणा की थी। इसके कुछ दिन बाद ही अपने वादे से पलटते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। इस तरह अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाया गया कुल टेरिफ  में 50% हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा टैरिफ से जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर दिए गए हैं।

भारत पर लगाया गया 50% टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो जाएगा। लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण इसका असर दुनिया के दूसरे देशों पर भी देखा जा रहा है। अमेरिका के द्वारा रूस और यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद 2022 में रूस से आने वाले तेल और दूसरे उत्पादों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि प्रतिबंधों के बावजूद भारत के द्वारा रूस से तेल व्यापार किया जा रहा है। इस कारण रूस को आर्थिक मदद पहुंच रही है। जिसका उपयोग वह यूक्रेन के साथ युद्ध में कर रहा है। अमेरिका के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भारत ने भी अमेरिका पर रूस से व्यापार करने की बात कही थी।

 

राष्ट्र हित की रक्षा के लिए उठाया जाएगा कदम -भारत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद अतिरिक्त 25% टैरिफ का ऐलान करने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया दी गई। भारतीय विदेश मंत्रालय के द्वारा अमेरिका को जवाब दिया गया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत के रूस से किये जा रहे तेल आयात को लेकर अमेरिका के द्वारा भारत को निशाना बनाया जा रहा है जबकि भारत के द्वारा यह पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि हम बाजार की स्थिति और 140 करोड़ भारतीय लोगों की ऊर्जा आवश्यकता के आधार पर तेल खरीदते हैं। अमेरिका के द्वारा भारत द्वारा अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कई दूसरे देश भी लगातार अपने हित में यही कार्य कर रहे हैं। हम एक बार फिर इस कदम को गलत और नाजायज ठहराते हैं। आने वाले समय में भारत के द्वारा अपने राष्ट्रीय हित और सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *