India US Trade : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगातार भारत को रूस के साथ तेल व्यापार करने को लेकर बयान बाजी कर रहे हैं। इसे लेकर अमेरिका के द्वारा भारत पर 50% टैरिफ की घोषणा भी की जा चुकी है। इसके बावजूद भारत अमेरिका के सामने झुका नहीं है। भारत अमेरिका के बीच चल रहे तनाव पर बोलते हुए रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि रूस से तेल की खरीद करते समय भारत के द्वारा किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं किया जा रहा है। दबाव के बावजूद भारत अपने सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता दिखा रहा है। वह अमेरिका के सामने झुका नहीं है। रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार हमारे साझेदारों पर उच्च टैरिफ लगाया जा रहा है। भारत हमारा विशेष रणनीतिक साझेदार है। अमेरिका लंबे समय से मुक्त व्यापार के सिद्धांतों की प्रशंसा करता रहा है लेकिन अब वह खुद इन सिद्धांतों का पालन नहीं कर रहा है।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पहली बार भारत तथा चीन का नाम लेते हुए अमेरिका पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को भारत और चीन को धमकाना नहीं चाहिए। दोनों देशों को लगातार टैरिफ के दबाव में झुकाने की कोशिश हो रही है लेकिन यह सफल नहीं होगी। डोनाल्ड ट्रंप को यह तरीका बंद कर देना चाहिए क्योंकि दोनों ही देश की धमकी से डरने वाले नहीं है। हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होने के बाद पुतिन ने चीन के विक्ट्री डे परेड में हिस्सा लिया था। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन और भारत से इस तरीके से पेश आना बंद करें। रूस के राष्ट्रपति पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के द्वारा भारत पर 50% टैरिफ की घोषणा की जा चुकी है जबकि चीन और अमेरिका के बीच भी टेलीफोन लेकर तनाव चल रहा है।
टैरिफ के दम पर भारत और चीन को नहीं डरा सकता अमेरिका : पुतिन
यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन से हूं निराश : डोनाल्ड ट्रंप
यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात पर बोले पुतिन- बात करने के लिए आना होगा मास्को
टैरिफ से अमेरिका को मार रहा भारत : डोनाल्ड ट्रंप
कमजोरी दिखाने पर कैरियर हो जाएगा खत्म -पुतिन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि चीन और भारत का इतिहास हमलो से भरा हुआ है। यदि भारत और चीन के नेताओं के द्वारा इस समय कमजोरी दिखाई गई तो आने वाले समय में उनका राजनीतिक भविष्य खत्म हो जाएगा। पुतिन ने चीन भारत तथा रूस को साझेदार बताया। उन्होंने कहा है कि लगभग डेढ़ अरब लोगों की जनसंख्या और मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण कोई भी इन्हें सजा देने के बारे में नहीं सोच सकता। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बयान देते हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वह रूढ़िवादी और पुराने तरीके से चलने वाले आदमी हैं। औपनिवेशिक युग अब समाप्त हो चुका है। ऐसे में अमेरिका को अपने साझेदारों के साथ सम्मानजनक भाषा में बात करनी होगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। इन दोनों की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में हुई थी। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी। इस दौरान यूरोपीय देशों के नेता भी मौजूद रहे थे। इसी मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन से चर्चा की और यह खबर चली थी कि जल्द ही यूक्रेन के राष्ट्रपति की रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात होने वाली है लेकिन यह मुलाकात अभी तक संभव नहीं हो पाई है। इसे लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत को तैयार है लेकिन इसके लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति को मास्को आना पड़ेगा।

मुलाकात से पहले हो ठोस तैयारी- पुतिन
यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि वह मुलाकात करने को लेकर तैयार हैं लेकिन इस मुलाकात से कोई फायदा होगा या नहीं। इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता रूस यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए तैयार है लेकिन इस मुलाकात से पहले अच्छी तरह से तैयारी कर लेनी चाहिए। जिन मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव चल रहा है उन्हें समाप्त करने के लिए ठोस नतीजा निकालना होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर हमारी तरफ से कभी भी असहमति नहीं जताई गई थी।
भारत और अमेरिका के रिश्ते इस समय तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। अमेरिका के द्वारा लगातार लिए जा रहे फैसलों से न सिर्फ भारत के द्वारा बल्कि खुद अमेरिका में भी इसका विरोध किया जा रहा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सवाल खड़े किये है। उन्होंने कहा कि अपने फैमिली व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए ट्रंप ने भारत के साथ रिश्ते खराब किए हैं। भारत और अमेरिका के रिश्ते लंबे समय से अच्छी पटरी पर थे लेकिन पाकिस्तान पर उनके द्वारा मेहरबानी की जा रही है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा देशहित की जगह अपना फायदा देखा जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप भारत पर 25% टैरिफ के साथ 25% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा कर चुके हैं। जिसके बाद भारत और अमेरिका के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। भारत और अमेरिका की तुलना में चीन तथा रूस के साथ नजदीकी बढ़ा रहा है।