Indonesia Protest : इंडोनेशिया में इस समय जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन सरकार के खिलाफ हैं। इंडोनेशिया की राजधानी में यह प्रदर्शन काफी हिंसक रूप धारण किए हुए हैं। प्रदर्शनकारियों के द्वारा इंडोनेशिया की क्षेत्रीय संसद में भी आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों के द्वारा लगातार इंडोनेशिया सरकार के द्वारा सांसदों की सैलरी बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही यह भी आरोप है कि पुलिस के द्वारा प्रदर्शनों को रोकने के लिए अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस के वाहन के द्वारा एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद हालात और भी ज्यादा बिगड़ गए हैं। इंडोनेशिया में लोग सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सांसदों की सैलरी लगातार बढ़ाई जा रही है। जबकि आम नागरिक लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने इंडोनेशिया सरकार से नौकरियों में की जाने वाली कटौती पर रोक लगाने टैक्स नियमों में सुधार करने सैलरी बढ़ाने तथा आउटसोर्सिंग बंद करने की मांग की है। लगातार बेरोजगारी बढ़ाने तथा महंगाई बढ़ने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। पुलिस वाहन से डिलीवरी बॉय की मौत हो जाने के बाद लोगों के द्वारा पुलिस विभाग के मुखिया को हटाने की मांग की जा रही है। लोगों का आरोप है कि प्रदर्शन को रोकने के लिए इंडोनेशिया की पुलिस के द्वारा मानवाधिकार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
जिनपिंग के बाद आज पुतिन से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
भारत ने लगाई अमेरिकी पोस्टल सर्विस पर पूरी तरह से रोक; अमेरिकी टैरिफ को बताया वजह
भारत ने किया यूक्रेन को सबसे ज्यादा डीजल सप्लाई; रूस से तेल के कारण भारत पर अमेरिका लगा चुका टैरिफ
नहीं बिके एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकट
राष्ट्रपति ने रद्द की चीन यात्रा
इंडोनेशिया में विरोध प्रदर्शन काफी हिंसक हो गए हैं। इसे लेकर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी है। चीन में जल्द ही विक्ट्री डे परेड समारोह आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन 3 सितंबर को होगा। सेकंड वर्ल्ड वॉर खत्म होने की सालगिरह पर यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को शामिल होना था लेकिन देश में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण उन्होंने अपनी यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है।
डिलीवरी बॉय की मौत से भड़की हिंसा
इंडोनेशिया में सरकार के द्वारा सांसदों की सैलरी बढ़ाने का निर्णय लिया गया था जिसके बाद लगातार इसका लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस वाहन एक मोटरसाइकिल से टकराया। इस टक्कर से मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। डिलीवरी बॉय की मौत हो जाने के बाद भीड़ भड़क गई। चीन के राष्ट्रपति की प्रवक्ता का कहना है कि लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। खुद राष्ट्रपति के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। लगातार खराब हो रहे हालात को अच्छे तरीके से मैनेज करने की कोशिश की जा रही है। इसीलिए चीन दौरे को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के द्वारा रद्द कर दिया गया है। इसके लिए उन्होंने चीन सरकार से माफी भी मांगी है। चीन के बुलावे के बावजूद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति अब चीन दौरे पर नहीं जा सकेंगे। लगातार तेज हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच संसद भवन में भी प्रदर्शनकारियों के द्वारा आग लगा दी गई। लगातार हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच अब तक कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सरकारी अधिकारी तथा सांसदों को मिलने वाली सैलरी तथा सुविधाओं का लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा लगातार शांति बनाने की कोशिश की जा रही है।

इसलिए हो रहा इंडोनेशिया में प्रदर्शन
इंडोनेशिया में लोग सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सांसदों की सैलरी लगातार बढ़ाई जा रही है। जबकि आम नागरिक लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने इंडोनेशिया सरकार से नौकरियों में की जाने वाली कटौती पर रोक लगाने टैक्स नियमों में सुधार करने सैलरी बढ़ाने तथा आउटसोर्सिंग बंद करने की मांग की है। लगातार बेरोजगारी बढ़ाने तथा महंगाई बढ़ने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। पुलिस वाहन से डिलीवरी बॉय की मौत हो जाने के बाद लोगों के द्वारा पुलिस विभाग के मुखिया को हटाने की मांग की जा रही है। लोगों का आरोप है कि प्रदर्शन को रोकने के लिए इंडोनेशिया की पुलिस के द्वारा मानवाधिकार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा अब तक सैकड़ो छात्रों को हिरासत में लिया जा चुका है। लोगों का आरोप है कि इन पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं था इसके बावजूद पुलिस के द्वारा इनको गिरफ्तार किया जा रहा है।






