Finland President India को उभरती शक्ति मानते हुए बोले कि रूस-चीन से तुलना गलत है। मोदी की शांति प्रयासों और पश्चिमी सहयोग की सराहना की।

पाकिस्तान में पानी से हाहाकार; भारत पर लगाया पानी छोड़ने का आरोप

Indus Water Treaty : भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रहे हैं। पहलगाम हमला हो जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनातनी जारी है। भारत के द्वारा सिंधु जल समझौते को रद्द किया जा चुका है। जम्मू में हो रही भयंकर बारिश के कारण पाकिस्तान में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। इसे लेकर पाकिस्तान के द्वारा भारत पर आरोप लगाए गए हैं। पाकिस्तान सरकार के मंत्री के द्वारा बयान दिया गया कि भारत के द्वारा पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने बांधों से जानबूझकर भारत के द्वारा पानी छोड़ा जा रहा है जिससे पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति पैदा हो सके। इससे पहले भारत के द्वारा पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी। सिंधु जल समझौता रद्द होने के बावजूद भारत के द्वारा बड़ा दिल दिखाते हुए पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी दी गई थी।

बाढ़ से हजारों एकड़ जमीन डूबी

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वर्तमान में भयंकर बाढ़ आई हुई है। इसे लेकर पाकिस्तान के मंत्री के द्वारा भारत पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने बिना किसी जानकारी के कई नदियों का पानी अचानक छोड़ दिया है। चिनाब रावी और सतलुज नदियों में अचानक आई बाढ़ के पानी को पाकिस्तान की तरफ छोड़ने के कारण पाकिस्तान में हजारों एकड़ जमीन पानी में डूब गई है। इस बाढ़ में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

साल के अंत में भारत पहुंचेंगे पुतिन; रूस के राष्ट्रपति ऑफिस ने की पुष्टि

ललित मोदी ने ताजा किया हरभजन और श्रीसंत थप्पड़ विवाद

भारत के नागरिकों की जान से खेलना पड़ेगा भारी : अमित शाह

31 अगस्त को चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे मोदी

‘पानी को राजनीति से अलग रखें भारत’

पाकिस्तान के द्वारा लगातार भारत पर विभिन्न तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। पाकिस्तान के मंत्री ने पंजाब प्रांत में आई बाढ़ के मुद्दे को लेकर कहा कि भारत की तरफ से पानी छोड़ना एक खराब रणनीति का हिस्सा है। भारत के द्वारा लगातार नदियों में पानी को रोका जा रहा था फिर अचानक इसे छोड़ दिया जाता है। अचानक पानी छोड़ने के कारण पाकिस्तान में बड़े स्तर पर नुकसान उठाना पड़ता है। भारत को पानी को राजनीति से अलग रखना चाहिए। पाकिस्तान के मंत्री के द्वारा भारत पर पानी छोड़ने की जानकारी नहीं देने का भी आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा है कि यह अच्छा नहीं है। पाकिस्तान के मंत्री के द्वारा यह आरोप ऐसे समय में लगाया गया है जब भारत के द्वारा पहले ही पाकिस्तान को अलर्ट जारी कर दिया गया था।

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो जाने के बाद भारत के द्वारा पाकिस्तान को लेकर कठोर कदम उठाए गए थे। भारत ने लंबे समय से चल रहे सिंधु जल समझौते को भी रद्द कर दिया था। सिंधु जल समझौते के रद्द होने के बाद भारत और पाकिस्तान के मध्य किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की जा रही थी लेकिन भारत सरकार के द्वारा इंसानियत के आधार पर पाकिस्तान को बाढ़ की जानकारी दी गई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान को जानकारी उपलब्ध कराई गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तान को यह सूचना मानवीय सहायता के आधार पर दी गई है। आमतौर पर किसी भी बाढ़ से जुड़ी हुई चेतावनी भारत और पाकिस्तान के वाटर कमिश्नर के द्वारा आदान-प्रदान की जाती थी लेकिन ऑपरेशन सिन्दूर के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत लगभग बंद है।

पाकिस्तानी मीडिया कर रहा गलत दावा

भारत के द्वारा पाकिस्तान को बाढ़ की जानकारी दिए जाने के बाद पाकिस्तान में तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। पाकिस्तान की मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि भारत के द्वारा सिंधु जल संधि के तहत ही पाकिस्तान को बाढ़ की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामाबाद को भारत के द्वारा 24 अगस्त को यह जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसमें जम्मू की तवी नदी में बाढ़ की संभावना जताई गई थी। कश्मीर में लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है। जम्मू और कश्मीर में हो रही भारी बारिश के कारण पाकिस्तान में बाढ़ की संभावना है।

Indus Water Treaty रद्द करने के बाद भारत-पाक रिश्ते तनावपूर्ण, बाढ़ चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान ने भारत पर पानी को हथियार बनाने का आरोप लगाया।
Indus Water Treaty रद्द करने के बाद भारत-पाक रिश्ते तनावपूर्ण, बाढ़ चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान ने भारत पर पानी को हथियार बनाने का आरोप लगाया।
भारत स्थगित कर चुका सिंधु जल संधि

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से सिंधु जल संधि चली आ रही थी लेकिन कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो जाने के बाद भारत के द्वारा पाकिस्तान को लेकर कठोर निर्णय लिए गए थे। दोनों देशों के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे। कई दिनों तक युद्ध की स्थिति बने रहने के बाद भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत हुए थे। इसी दौरान भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। सिंधु जल संधि स्थगित कर देने के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भारत के द्वारा सिंधु तथा इससे जुड़ी दूसरी नदियों के जल प्रभाव का आंकड़ा पाकिस्तान को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। सिंधु जल संधि स्थगित कर देने के बाद पाकिस्तान में जल की समस्या और भी अधिक गहरा गई है। पाकिस्तान के द्वारा इसे लेकर लगातार भारत से गुहार की जा रही है लेकिन भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकी गतिविधियों को संचालित करने के कारण पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की नरमी नहीं बढ़ती जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *