Iran Nuclear Threat के चलते इजरायल और अमेरिका ईरान को रोकने में जुटे हैं, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और परमाणु जंग की आशंका बढ़ती जा रही है।

ईरान बन पाएगा परमाणु शक्ति?, अमेरिका और इजरायल लगातार कर रहे विरोध

Iran Nuclear Threat: समय-समय पर परमाणु हथियारों को लेकर दुनिया में बहस छिड़ी रहती है| वर्तमान में इजरायल और ईरान के बीच हो रही जंग का सबसे प्रमुख कारण भी परमाणु परीक्षण को ही माना जा रहा है| ईरान के द्वारा परमाणु परीक्षण किए जाने की खबर के बाद से लगातार अमेरिका और इजरायल ईरान के इस कदम का विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं| अब यह देखना रोचक होगा कि क्या ईरान परमाणु परीक्षण कर पाने में सफल हो पता है।

ईरान को परमाणु बम बनाने से रोक रहे इजराइल और अमेरिका

ईरान के द्वारा जब से परमाणु परीक्षण किए जाने की खबर सामने आई है अमेरिका और इसराइल लगातार ईरान पर परमाणु परीक्षण नहीं करने को लेकर दबाव बनाते हुए नजर आ रहे हैं| हालांकि ईरान, इजरायल और अमेरिका के द्वारा दी जा रही धमकियों के बावजूद लगातार अपने कार्य में आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है|

Iran Nuclear Threat के चलते इजरायल और अमेरिका ईरान को रोकने में जुटे हैं, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और परमाणु जंग की आशंका बढ़ती जा रही है।
Iran Nuclear Threat के चलते इजरायल और अमेरिका ईरान को रोकने में जुटे हैं, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और परमाणु जंग की आशंका बढ़ती जा रही है।

इसराइल के द्वारा हाल ही में किए गए हमलो में ईरान की महत्वपूर्ण प्रयोगशाला को बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचाने की खबर सामने आ रही है| इसराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बाद अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई है कि क्या ईरान और इजरायल ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोक पाएंगे या फिर ईरान परमाणु हथियार बनाकर परमाणु शक्ति के रूप में उभर कर सामने आएगा|

विशाल ने किया था राज कुशवाहा की हत्या की साजिश में भूमिका का खुलासा

टीम इंडिया में एक नया कल्चर बनाना चाहूंगा – गिल, फिटनेस को देखते हुए होगा बुमराह पर निर्णय

ईरान के विदेश मंत्रालय पर इजरायल का हमला, हमले में मारे जा चुके सैकड़ो लोग

ईरान इजरायल संघर्ष का दुनिया पर दिखने लगा असर, तेल की कीमतों में आया उछाल

जर्मनी की लैब में हुआ था पहला परमाणु परीक्षण

परमाणु परीक्षण को लेकर चली आ रही बहस बहुत पुरानी है| सबसे पहले परमाणु बम को लेकर जर्मनी की प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने परीक्षण किए थे| इस दौरान उत्पन्न हुई ऊर्जा से वैज्ञानिकों ने इसे दूसरे प्रयोग में लेने की बात सोची| जर्मनी के द्वारा नाभिक विखंडन के द्वारा बड़ी मात्रा में ऊर्जा प्राप्त होने की बात पूरे संसार में फैल गई और अमेरिका को यह आभास हो गया कि जर्मनी के पास एक नई शक्ति मिल गई है|

1945 में अमेरिका ने किया पहला परमाणु बम का सफल परीक्षण

जर्मनी के द्वारा परमाणु परीक्षण की शुरुआत किए जाने के बाद अमेरिका ने भी परमाणु हथियार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिए | गोपनीय तरीके से अमेरिका ने लगातार इस पर कार्य किया और 1945 तक आते-आते अमेरिका ने प्लूटोनियम और यूरेनियम के दो परमाणु बम बनकर तैयार कर लिए| अमेरिका के द्वारा पहले परमाणु बम का सफल परीक्षण 16 जुलाई 1945 को किया गया था| परमाणु बम का परीक्षण किए जाने से पहले अमेरिका ने इसे पूरी तरह गोपनीय रखा था|

अमेरिका के द्वारा परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हथियारों का प्रयोग किया गया था| कुछ ही क्षण में लाखों की संख्या में लोग मारे गए थे| परमाणु हथियार का सफल परीक्षण करने के बाद अमेरिका के द्वारा हाइड्रोजन बम भी विकसित कर लिया गया है| बताया जा रहा है कि अमेरिका के द्वारा तैयार किया गया हाइड्रोजन बम नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम से लगभग 400 से भी अधिक गुना  शक्तिशाली है|

फिर शुरुआत परमाणु परीक्षण को लेकर ट्रेंड

अमेरिका के द्वारा परमाणु हथियार का सफल परीक्षण करने के बाद दुनिया के दूसरे ताकतवर देशों ने भी परमाणु हथियार बनाने की दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिए |अमेरिका के बाद सोवियत संघ ने परमाणु हथियार बनाने की दिशा में सफल कदम उठाए| सोवियत संघ ने 29 अगस्त 1949 को परमाणु बम का सफल परीक्षण किया जबकि इसके कुछ सालों बाद ही सोवियत संघ के द्वारा हाइड्रोजन बम भी तैयार कर लिया गया|

अमेरिका के द्वारा जब परमाणु परीक्षण किया जा रहा था तो उसमें यूके के वैज्ञानिक भी शामिल थे लेकिन परीक्षण सफल होने के बाद अमेरिका अपने फाइनल रिसर्च देने के वादे से पलट गया| इसके बाद यूके ने इस दिशा में कार्य करते हुए 1952 में परमाणु बम जबकि 1957 में हाइड्रोजन बम बनाकर  महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की|

कनाडा, अमेरिका, सोवियत संघ और यूके के द्वारा परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद फ्रांस ने भी परमाणु हथियार बनाने की कोशिश की और उन्होंने 1960 में परमाणु बम का सफल परीक्षण कर लिया जबकि 1968 में फ्रांस के द्वारा हाइड्रोजन बम भी बनाकर तैयार कर लिया गया|

अब तक कुल 10 देश बन चुके परमाणु हथियार

जिस परमाणु हथियार को लेकर वर्तमान में इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष जारी है इस दिशा में विभिन्न देश पहले ही कार्य कर चुके हैं| वर्तमान में विश्व के 10 देश परमाणु हथियार बनाने का सफल परीक्षण कर चुके हैं| परमाणु हथियार बनाने वाले देशों में अमेरिका, यूके, रूस, फ्रांस, चीन, इजरायल, भारत, पाकिस्तान आदि शामिल हैं| चीन के द्वारा परमाणु टेक्नोलॉजी पर सोवियत संघ की मदद से कार्य शुरू किया गया था| भारतीय पड़ोसी देश चीन ने 1964 में परमाणु बम की सफल टेस्टिंग करने के बाद 1967 में हाइड्रोजन बम भी तैयार कर लिया|

ईरान को रोकने वाला इजरायल बना चुका है परमाणु हथियार

एक तरफ इजरायल ईरान को परमाणु परीक्षण करने को लेकर लगातार हमले कर रहा है दूसरी और इसराइल खुद परमाणु हथियार पहले ही बना  चुका है| इसराइल ने 1950 के दशक में फ्रांस की मदद लेते हुए परमाणु हथियार बनाने की दिशा में कदम उठाए थे| इसराइल के द्वारा परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद  दुनिया के दूसरे देशों से गोपनीय रखी गई थी| बताया जाता है कि 1967 तक इसराइल ने परमाणु बम बनाने में सफलता प्राप्त कर ली थी| इजरायल के द्वारा यह कभी भी स्वीकार नहीं किया गया है कि उसके पास परमाणु हथियार है।

परमाणु हथियार बनाने पर लगाए जा सकते है प्रतिबंध

किसी भी देश के द्वारा गोपनीय तरीके से परमाणु हथियार बनाए जाने पर दुनिया के दूसरे देश इसका विरोध करते हुए नजर आते हैं| यह कई बार देखा गया है जब कोई देश परमाणु हथियार बनाते हैं तो उस पर दुनिया के दूसरे देश कई तरह के प्रतिबंध लगा देते हैं| और उस देश के साथ होने वाले सभी तरह के समझौता को रद्द कर दिया जाता है| भारत के द्वारा परमाणु परीक्षण किए जाने के बाद भी विश्व के कई ताकतवर देशों ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे| इसी कारण वर्तमान में अमेरिका और इसराइल मिलकर ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोक रहे हैं| अमेरिका और इसराइल दोनों ही नहीं चाहते हैं कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में सफल हो क्योंकि यदि ऐसा हो जाता है तो ईरान की ताकत बढ़ जाएगी जो इसराइल और अमेरिका के लिए सही नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *