Kajol Ajay Relationship में काजोल ने बताया कि दोनों की सोच अलग है, इसी कारण शादी में बैलेंस बना है और 26 साल से मजबूत रिश्ता कायम है।

अजय देवगन से अलग है मेरी सोच और एनर्जी- काजोल

Kajol Ajay Relationship: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने कहा कि उनकी सोच और पसंद उनके पति अजय देवगन से काफी अलग है। दोनों की सोच और पसंद अलग होने के कारण उनकी लाइफ में बैलेंस बना रहता है। आपको बता दे की अजय देवगन और काजोल की शादी को 26 साल पूरे हो गए हैं। इसी के अवसर पर उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू पर यह बात कही है।

‘खुश रहने के बनना पड़ता है बड़ा’

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस काजोल ने अजय देवगन के साथ उनके रिश्ते को लेकर कहा की जिंदगी में खुश रहने के लिए कई बार बहरा बनना पड़ता है और कुछ बातों को भुलाना पड़ता है। काजल ने कहा कि मेरी और अजय की सोच एक जैसी नहीं है। यदि दोनों एक जैसे होते तो बहुत समय पहले ही अलग हो जाते। लेकिन दोनों की अलग-अलग एनर्जी और सोच के कारण हमारी लाइफ में बैलेंस बना रहता है। यही कारण है कि एक दूसरे से अलग होने के कारण हमारी शादी इतनी लंबी चली। काजोल और फिल्म अभिनेता अजय देवगन की जोड़ी को सिनेमा के साथ-साथ दूसरे क्षेत्र में भी दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

ईरान ने मारा अमेरिका के चेहरे पर तमाचा – खमनोई, अमेरिका के हमले पर बोले ईरान के सुप्रीम लीडर

पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकता था ईरान- इजरायल

डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति की हुई मुलाकात, ट्रंप बोले रूस से करेंगे युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत

 तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 4 साल बाद दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल

खाली समय में सभी रहते हैं घर

काजोल ने कहा कि सिनेमा जगत से जुड़े होने के कारण वह खुद अलग-अलग जगह पर ट्रैवल करती रहती है। जबकि उनके पति अजय देवगन भी फिल्म तथा दूसरे कार्यों में व्यस्त रहते हैं। इसलिए जब भी हमारे पास टाइम होता है तो हम घर पर ही हमारा समय व्यतीत करते हैं। डेट नाइट करने के लिए हमारे पास समय ही नहीं होता है। व्यस्त शेड्यूल रहने के कारण जब भी टाइम मिलता है हम एक दूसरे के पास बैठकर फैमिली टाइम गुजारते हैं।

1999 में हुई थी काजल और अजय की शादी

बॉलीवुड में अपने नाम से पहचाने जाने वाले फिल्म अभिनेता अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की शादी 1999 में हुई थी। काजल और अजय देवगन की जोड़ी सिनेमा जगत में सफलतम जोड़ियां में से एक है। काजोल और अजय की पहली मुलाकात 1995 में हुई थी। इसके बाद लगातार दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। 1997 में फिल्म इश्क की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गई। इसके बाद 1999 में दोनों ने शादी कर ली। आपको बता दे की काजोल और अजय देवगन की शादी होने के बाद उनके एक बेटी और एक बेटा है। दोनों की बेटी न्यासा जबकि बेटा युग है।

अभी भी फिल्मों में सक्रिय है काजोल और अजय

सिनेमा जगत में अक्सर यह देखा जाता है कि शादी के बंधन में बांधने के बाद कलाकार सिनेमा जगत से धीरे-धीरे दूर चले जाते हैं। लेकिन काजोल और अजय देवगन की जोड़ी में ऐसा नजर नहीं आता। दोनों की शादी को 26 साल हो जाने के बाद भी लगातार काजोल और अजय देवगन सिनेमा जगत में सक्रिय नजर आते हैं। काजोल इस समय अपनी एक हॉरर फिल्म माँ में नजर आने वाली है। जबकि अजय देवगन फिल्मों में अभिनेता के साथ-साथ प्रोड्यूसर का कार्य भी कर रहे हैं। सिनेमा जगत में काजल और अजय देवगन का रुतबा अभी भी उसी तरह कायम है।

Kajol Ajay Relationship में काजोल ने बताया कि दोनों की सोच अलग है, इसी कारण शादी में बैलेंस बना है और 26 साल से मजबूत रिश्ता कायम है।
Kajol Ajay Relationship में काजोल ने बताया कि दोनों की सोच अलग है, इसी कारण शादी में बैलेंस बना है और 26 साल से मजबूत रिश्ता कायम है।
फैंस को पसंद है दोनों की जोड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और फिल्म अभिनेता अजय देवगन की जोड़ी को फिल्मों में दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। काजोल और अजय देवगन की इस जोड़ी को न सिर्फ सिनेमा जगत में प्यार मिला है बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों दंपति को फैंस से खूब प्यार मिला है। लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहने के बावजूद अजय देवगन और काजल के रिश्ते में कभी तनाव नजर नहीं आए। आने वाले समय में काजल की फिल्म मां रिलीज होने वाली है। काजोल की फिल्म मां 27 जून को रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के अतिरिक्त अन्य कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दे की इस फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है जबकि इस फिल्म के डायरेक्टर विशाल भूरिया हैं।

काजल ने की अजय देवगन के कार्य की प्रशंसा

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को कई मौको पर देखा गया है जब वह अपने पति अजय देवगन की कार्यशाली को लेकर बातचीत करती है। अजय देवगन के द्वारा सिनेमा जगत में अभिनेता के तौर पर कार्य करने के साथ-साथ प्रोड्यूसर के तौर पर भी कार्य किया जा रहा है। काजल ने अपने पति अजय देवगन की कार्यशैली को लेकर बातचीत में बताया कि वह दूसरे प्रोड्यूसर के तरह सिर्फ स्टोरी लिखने तक ही सीमित नहीं रहते हैं बल्कि फिल्म के सभी कार्यों में अपना सहयोग देते हैं।

उन्होंने कहा की फिल्म के शुरू होने से लेकर अंत तक अजय देवगन हर कार्य में शामिल रहते हैं। सिनेमा जगत में बहुत कम ऐसे जोड़े देखे जाते हैं जिनको दर्शकों के द्वारा पसंद किया जाता है और उनकी जोड़ी लंबी चलती है। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी 26 साल एक साथ रहने के बाद भी अटूट है। दोनों के रिश्ते इतने मजबूत हो चुके हैं कि कभी भी इनके बीच तनाव की खबर सामने नहीं आई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *