Kajol Birthday Special : बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज 51 वर्ष की हो गई है। आज उनका जन्मदिन है। काजोल का परिवार सिनेमा से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। उनकी मां तनुजा भी मशहूर एक्ट्रेस के तौर पर कार्य कर चुकी है जबकि उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता और निर्देशक के तौर पर कार्य कर चुके हैं। बताया जाता है कि काजल फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आना चाहती थी। उनकी इच्छा नहीं होने के बाद भी उनकी मां के कारण फिल्म इंडस्ट्री में काजल के द्वारा कदम रखा गया। उनकी मां चाहती थी कि वह अपनी मां की तरह फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाए। मां के द्वारा जिद किए जाने के बाद काजल के द्वारा बेखुदी फिल्म में पहली बार कार्य किया गया था। काजोल की पहली फिल्म फ्लॉप हो गई थी लेकिन काजोल के द्वारा की गई एक्टिंग के कारण लगातार उन्हें सिनेमा जगत में प्रशंसा मिली थी।
करियर की शुरुआत में शाहरूख से हुई कहासुनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बताया जाता है कि बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने के समय काजोल और दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान में कहासुनी हो गई थी। हालांकि दोनों के बीच यह मसला लंबे समय तक नहीं चला और वर्तमान में काजल और शाहरुख के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। काजोल का जन्म बंगाली परिवार में हुआ था। पूरे परिवार के सिनेमा जगत से जुड़े होने का असर उनके जीवन पर भी देखा जा सकता है। अपने माता-पिता के बारे में काजल के द्वारा बताया जाता है कि उन्होंने उसे खूब प्यार लुटाया लेकिन वह प्यार काफी स्ट्रिक्ट भी था। जिस वजह से वह बिगड़ी नहीं थी। काजोल का कहना है कि उनकी माता के द्वारा उन्हें कई बार बैडमिंटन रैकेट और बर्तन से फेंक कर मारा गया। उन्हें वह किसी भी गलत कार्य करने पर डांट देती थी। काजोल के माता-पिता का तलाक हो जाने के बाद उनकी परवरिश नानी के द्वारा की गई थी। जिस समय काजल के माता-पिता का तलाक हुआ था। उस समय काजल सिर्फ साढ़े 4 साल की थी।
शारीरिक संबंध जीवन की सबसे जरूरी प्रक्रिया : तमन्ना भाटिया
शान से जीती टीम इंडिया; सीरीज हुई बराबर पर खत्म
इजराइल के अधिकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति से की गाजा युद्ध खत्म करने की अपील
शशि थरूर ने दी शाहरुख खान को अवार्ड जीतने पर बधाई; शाहरुख ने दिया मजेदार रिप्लाई
तलाक के बावजूद नहीं होने दिया अलग का एहसास
अपने माता-पिता के अलग हो जाने को लेकर काजल के द्वारा कहा जाता है कि उनके माता-पिता के द्वारा भले ही अलग हो जाने का निर्णय ले लिया गया हो लेकिन उन्हें इस बात का कभी भी एहसास नहीं होने दिया। दोनों ने मिलकर मुझे काफी प्यार लुटाया और एक पेरेंट्स की जिम्मेदारी से मुझे पाला भी। 2008 में काजल के पिता का निधन हो गया था। काजोल की माता के द्वारा उन्हें करण के साथ डांस करने को कहा गया। इस पर काजल के द्वारा कारण का मजाक भी उड़ाया गया था। करण का डांस देखकर काजल को काफी हंसी आई थी।
शाहरुख को पसंद नहीं आई थी काजोल की एक्टिंग
काजोल ने फिल्म जगत में ‘बेखुदी’ फिल्म से शुरुआत की थी लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद शाहरुख खान के साथ बनाई गई फिल्म बाजीगर में काजल के द्वारा कार्य किया गया। शाहरुख खान के साथ की गई इस फिल्म से काजल को काफी प्रसिद्धि मिली थी। शाहरुख खान और काजोल ने इसके बाद दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और करण अर्जुन में भी मिलकर साथ-साथ कार्य किया। बताया जाता है कि बाजीगर फिल्म हिट रहने के बावजूद शाहरुख खान काजोल से नाराज थे। काजोल की एक्टिंग शाहरुख खान को पसंद नहीं आई थी। जिसके बाद शाहरुख खान के द्वारा काजोल को एक्टिंग सीखने की नसीहत दी गई थी। शाहरुख खान के द्वारा दी गई नसीहत के बाद काजल और शाहरुख खान के बीच तनाव पैदा हो गया था।

‘हलचल’ से हुई काजोल और अजय देवगन की मुलाकात
काजोल की बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन से पहली मुलाकात हलचल की शूटिंग पर हुई थी। अजय देवगन का सरल स्वभाव देखकर काजल को यह पसंद नहीं आया था तो उन्होंने पूछा कि मेरा हीरो कौन है? जब किसी ने जवाब दिया कि अजय देवगन। अजय देवगन उस समय काफी शांत एक कोने में बैठे हुए थे। इसे देखकर काजोल ने कहा कि क्या कोई और हीरो नहीं मिल सका। काजोल के द्वारा अजय देवगन को लेकर काफी शिकायत भी की गई थी। धीरे-धीरे काजोल और अजय देवगन में नजदीकी बढ़ती चली गई। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। काजोल और अजय देवगन ने इसके बाद शादी करने का निर्णय लिया लेकिन बताया जाता है कि काजोल के पिता अजय देवगन से शादी करने के लिए सहमत नहीं थे। वह नहीं चाहते थे कि अपने करियर को छोड़कर काजल कम उम्र में अजय देवगन से शादी न करें लेकिन अपनी बेटी काजोल की जिद के आगे उनके पिता को झुकना पड़ा था। अजय देवगन और काजल दोनों ही लगातार मीडिया से दूरी बनाए हुए अपना कार्य करते हैं।
पिता की इच्छा के विरुद्ध अजय देवगन से शादी करने के बाद अजय देवगन और काजोल का दंपति जीवन काफी अच्छा गुजर रहा है। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। रिल लाइफ के साथ रियल लाइफ में भी अजय देवगन और काजल एक दूसरे से बॉन्डिंग बनाने में सफल रहे हैं। संतान होने के बाद काजल के द्वारा लंबे समय तक सिनेमा जगत से ब्रेक लिया गया था लेकिन एक बार फिर फिल्म ‘मां’ के जरिए वह बड़े पर्दे पर वापसी करने में सफल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि संतान प्राप्त होने के बाद उनकी सास के द्वारा उन्हें काफी सपोर्ट किया गया। जिसकी बदौलत ही वह वापस फिल्मों में कार्य करने में सफल रही।