Ukraine Presidential Protest: यूक्रेन में राष्ट्रपति के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी कानून पर आम जनता और सैनिकों ने संसद के बाहर किया विरोध।

दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार आजादी खतरे में -फ्रांस

Macron on Russia : फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो ने रूस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके द्वारा रूस को यूरोप की आजादी का खतरा बताया गया है। फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर फ्रांस के सैनिकों को संबोधित करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसी स्थिति बनी है जब आजादी इतने ख़तरे में हो। फ्रांस के राष्ट्रपति ने साइबर अपराध और यूक्रेन -रूस के चल रहे युद्ध को यूरोप के लिए खतरा करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में लगातार आजाद रहने के लिए डर पैदा करना भी जरूरी हो गया है। और डर बिना ताकत के पैदा नहीं होगा। डर पैदा करने के लिए ताकतवर होना जरूरी है। फ्रांस के राष्ट्रपति का इशारा लंबे समय से चल रहे हैं रूस और यूक्रेन के युद्ध की तरफ था।

फ्रांस ने बढ़ाया रक्षा बजट

दुनिया में चल रही इस समय अनिश्चितता की स्थिति के बीच फ्रांस ने अपने रक्षा बजट को बढ़ाने का निर्णय लिया है। फ्रांस ने अपने रक्षा बजट को 64 अरब यूरो करने का लक्ष्य रखा है। फ्रांस अपनी रक्षा बजट को एक साथ बढ़ाने के बजाय टुकड़ों में बढ़ाने का लक्ष्य तय कर रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति के द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव के मुताबिक 2026 तक देश के रक्षा बजट में 3.5 अरब यूरो जबकि 2027 तक तीन अरब यूरो बढ़ोतरी की जाएगी। फ्रांस लगातार अपने रक्षा बजट को बढ़ाते हुए अपनी सेना की क्षमता को मजबूत करना चाहता है। इसी के साथ-साथ आधुनिक हथियारों की सप्लाई में वृद्धि तथा परमाणु ताकत को भी मजबूत करने की दिशा में फ्रांस काम कर रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति के द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को अभी संसद की मंजूरी और फ्रांस सरकार से अनुमति का इंतजार रहेगा।

अंतरिक्ष से पृथ्वी के लिए रवाना हुए शुभांशु शुक्ला; 23 घंटे के सफर बाद पहुंचेंगे

भारतीय विदेश मंत्री ने की चीन के उपराष्ट्रपति से मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों को लेकर हुई चर्चा

बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री को भेजे 1000 किलो आम, बांग्लादेश ने जारी रखी ‘मैंगो डिप्लोमेसी’

पुतिन की कार्यशैली हमें पसंद नहीं -ट्रंप, यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम देगा अमेरिका

यूरोप के लिए खतरा रूस- यूक्रेन युद्ध

फ्रांस के राष्ट्रपति ने रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध को यूरोप के लिए स्थाई खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि रूस लंबे समय से साम्राज्यवादि नीतियों को अपना रहा है। यूरोप में सबसे बड़ा फ्रांस का विरोधी रूस है। इसी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति ने यूरोप महाद्वीप में रूस की साम्राज्यवादी नीतियों की निंदा की। फ्रांस के द्वारा दिए गए इस बयान में उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे  युद्ध के साथ-साथ ईरान और इजरायल के युद्ध में अमेरिका के द्वारा की गई बमबारी का भी जिक्र किया। इसी के साथ भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव का जिक्र भी फ्रांस के राष्ट्रपति के द्वारा किया गया। फ्रांस के राष्ट्रपति का कहना है कि लगातार ग्लोबल ताकतों के बीच परमाणु हथियारों को लेकर होड़ बढ़ती जा रही है।

रूस पर बन रहा वैश्विक दबाव

लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध के निर्णय अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन समय के साथ-साथ धीरे-धीरे अब रूस पर विश्व के विभिन्न देशों के द्वारा दबाव बनाना शुरू कर दिया गया है। अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने का निर्णय लिया है। अमेरिका यूक्रेन को हथियार सप्लाई नाटो के माध्यम से करेगा। नाटो के द्वारा अमेरिका से सप्लाई किए जाने वाले हथियारों का 100% भुगतान किया जाएगा। दूसरी तरफ फ्रांस जैसे मजबूत देश भी अब रूस के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। ऐसे में रूस यूक्रेन युद्ध के मामले में बैकफुट पर दिख रहा है। आने वाले समय में रूस और यूक्रेन का युद्ध निर्णायक स्थिति में पहुंच सकता है।

Macron on Russia: फ्रांस के राष्ट्रपति ने रूस को यूरोप की आज़ादी के लिए खतरा बताया, रक्षा बजट बढ़ाया और वैश्विक दबाव की बात की।
Macron on Russia: फ्रांस के राष्ट्रपति ने रूस को यूरोप की आज़ादी के लिए खतरा बताया, रक्षा बजट बढ़ाया और वैश्विक दबाव की बात की।
रूस पर बनाया जाएगा दबाव

अमेरिका से मिल रही खबरों के मुताबिक अब आने वाले समय में यूक्रेन को अमेरिका के द्वारा बड़ी मात्रा में हथियार आपूर्ति की जाएगी। रूस और यूक्रेन के मध्य लंबे समय से चल रहे युद्ध को निर्णायक स्थिति में पहुंचने के बाद अमेरिका के द्वारा यह निर्णय लिया गया है। अमेरिका के द्वारा रूस को सबक सिखाने की कोशिश की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी ने बताया कि ट्रंप को हल्के में लेना पुतिन पर भारी पड़ सकता है। पुतिन के द्वारा यह बड़ी गलती की गई है। आने वाले कुछ हफ़्तो में अमेरिका के द्वारा रूस पर भारी दबाव बनाया जाएगा। अमेरिका के द्वारा एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने की घोषणा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो के महासचिव से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच होने वाली इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नाटो और अमेरिका मिलकर यूक्रेन को सहायता प्रदान करने पर बातचीत करेंगे। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में यूक्रेन को अमेरिका के द्वारा बड़ी मात्रा में हथियार उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें पैट्रियट मिसाइल सिस्टम और अन्य हथियार शामिल होंगे।

 

पुतिन की कार्यशैली हमें पसंद नहीं -ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन से इस समय नाराज चल रहे हैं। कुछ समय पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति ने इसे लेकर नाराजगी जताई थी। एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुतिन दिन में हमसे अच्छी बात करते हैं और रात में यूक्रेन पर बम बरसते हैं। हमें पुतिन की यह कार्य शैली पसंद नहीं है। इसी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति ने यह भी ऐलान कर दिया है कि यूक्रेन के साथ चल रहे जंग में रूस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अमेरिका आने वाले समय में यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम देने जा रहा है। अमेरिका के द्वारा यूक्रेन को अब हथियार सप्लाई नाटो के माध्यम से की जाएगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा यूक्रेन को हथियार सप्लाई पर रोक लगाए जाने पर भी नाराजगी जताई गई थी। ट्रंप ने कहा कि मैं नाटो के महासचिव से मुलाकात करने वाला हूं और हम यूक्रेन को जल्द ही उन्नत हथियार प्रदान करने की कोशिश करेंगे।

लंबे समय से चल रहा रूस यूक्रेन युद्ध

रूस और यूक्रेन का युद्ध काफी लंबे समय से जारी है। एक तरफ रूस लगातार यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन भी रूस को करारा जवाब देने में पीछे नहीं है। दोनों ही देश के द्वारा एक दूसरे पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम को लेकर समय-समय पर बातचीत हुई लेकिन विभिन्न मुद्दों को लेकर यह सफल नहीं हो पाई। यूक्रेन रूस के साथ संघर्ष विराम से पहले अपनी सुरक्षा की गारंटी दुनिया के विभिन्न देशों से मांग रहा है। इसी के साथ यूक्रेन रूस के द्वारा कब्जा किए गए क्षेत्र को एक बार फिर मुक्त करने की बात दोहरा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *