Mallikarjun Kharge Speech : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद से गुजर सकती है। देश भर में हुए चुनाव में गड़बड़ी की गई थी। यह अब लगातार सामने आ रहा है। बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर उन्होंने कहा कि लोगों के नाम बिना किसी कारण वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। जिंदा लोगों को मृत बताकर वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनाव आयोग पर बड़े आरोप लगा चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के द्वारा लगातार चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किये जा रहे हैं।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने की लड़ाई -खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार में मतदाता सूची को लेकर चल रहे पुनरीक्षण पर कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे विरोध पर कहा कि यह चुनाव जीतने के लिए लड़ाई नहीं है बल्कि देश के संविधान की रक्षा करने और भारत के लोकतंत्र को बचाएं रखने के लिए लड़ी जा रही है। चुनाव आयोग के द्वारा यह नहीं बताया जा रहा है कि किसके वोट काटे जा रहे हैं और किस आधार पर यह कार्य किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निर्णय देने के बाद ही चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट सार्वजनिक करनी होगी। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा अपने राजनीति को देश की प्राप्ति के लिए इनका खुले आम इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत कभी विकासशील देशों की आवाज हुआ करता था लेकिन अब विश्व में हमारा कोई दोस्त नहीं है। आजादी के सैनिकों के द्वारा जो सपना देखा गया था वह अब लगातार हमसे दूर होता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा आजादी में निभाई गई भूमिका को पूरी दुनिया जानती है। स्वतंत्रता संग्राम की कहानी कांग्रेस पार्टी के इर्द-गिर्द ही रहती है।
बॉलीवुड कलाकारों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस; सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
मुलाकात से पहले ट्रंप की पुतिन ने की तारीफ; मुलाकात से पहले हो रहा विरोध
अपना पद बचाने के लिए मोदी को चाहिए आरएसएस का सहारा : कांग्रेस
भारत पर टैरिफ लगाने के बाद मुलाकात को तैयार हुए पुतिन : ट्रंप; बोले- हर चीज का होता है असर
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने भाषण में लाल किले से 12 साल में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि आज मैं बड़े ही गर्व के साथ इस बात को कहना चाहता हूं कि 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ और वह संगठन 100 साल से देश की सेवा कर रहा है। इस संगठन के द्वारा व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक के संकल्प को मां भारती के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। संगठन सेवा समर्पण और अप्रतिम अनुशासन की पहचान वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा दिए गए इस बयान के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशान साधा है। कांग्रेस की तरफ से कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पद बचाने के लिए यह बयान दिया है। आरएसएस का जिक्र प्रधानमंत्री ने मोहन भागवत को खुश करने के लिए किया क्योंकि अब प्रधानमंत्री मोदी उन्हीं के भरोसे प्रधानमंत्री पद पर बने रह सकते हैं।
‘सितंबर में 75 वर्ष के होंगे मोदी’
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सितंबर में प्रधानमंत्री मोदी 75 साल के हो जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की लंबे समय से यह पॉलिसी रही है कि वह 75 साल से ऊपर के राजनेताओं को रिटायर कर देती है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी को पद पर बने रहने के लिए मोहन भागवत की मदद की आवश्यकता होगी। प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 75 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। कांग्रेस के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा ही इस नियम का निर्माण किया गया था। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यकाल में पूरे समय पीएम पद पर बने नहीं रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अब तक इसी पॉलिसी के तहत मुरली मनोहर जोशी लालकृष्ण आडवाणी आनंदीबेन पटेल तथा दूसरे कई नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया जा चुका है।

एक साथ नहीं बहेगा खून और पानी -मोदी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से प्रदेश को संबोधित करते हुए सिंधु जल समझौते को लेकर भी बयान दिया। पाकिस्तान के द्वारा लगातार भारत को सिंधु जल समझौता रद्द करने पर धमकी दी जा रही है जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सेना प्रमुख और दूसरे नेता शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लंबे समय से सिंधु जल समझौते के कारण भारतीय किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। पानी से दुश्मनों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी जबकि हमारा देश लगातार प्यासा था। अब हमने न्यू नॉर्मल स्थापित किया है।आतंक और आतंकवाद को पालने वालों को अब अलग नहीं माना जाएगा। भारत के द्वारा यह तय कर लिया गया है कि अब परमाणु धमकी से ब्लैकमेल नहीं कर सकेंगे। दुश्मन के द्वारा यदि आगे भी भारत के खिलाफ कोई साजिश रची गई तो भारतीय सेना कार्यवाही के लिए तैयार हैं। अब खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा। यह भारत के द्वारा तय कर लिया गया है।
मोदी ने पहली बार किया आरएसएस का जिक्र
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल में पहली बार लाल किले से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक संगठन का जन्म 100 साल से पहले हुआ था लेकिन इस संगठन के द्वारा 100 साल तक देश की सेवा बहुत ही अच्छे तरीके से की गई। उन्होंने आरएसएस को दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ करार दिया। मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के बारे में जोर देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के द्वारा भारत की गुणवत्ता को स्वीकार किया जा रहा है। हमारी कोशिश रहती है कि हमारी गुणवत्ता सर्वोत्तम होनी चाहिए। विनिर्माण क्षेत्र में सभी लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दाम कम लेकिन दम ज्यादा हो। इसी के साथ उन्होंने भारतीय लोगों को स्वास्थ्य के बारे में सलाह देते हुए कहा कि लगातार देश में मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। आने वाले समय में विशेषज्ञों के मुताबिक हर तीन व्यक्ति में से एक व्यक्ति मोटापे से प्रभावित होगा। ऐसे में इस से बचने के लिए हमें 10% तक कम तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि हम ऐसा करते हैं तो हम मोटापे के खिलाफ लड़ाई जीतने में सफल हो पाएंगे।