अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित करने वाले भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह आज सगाई के बंधन में बंध गए हैं। मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी में अलग-अलग क्षेत्र के जाने-माने लोग मौजूद रहे। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक होटल में आयोजित की गई।
रिंग सेरेमनी में भावुक हुई प्रिया सरोज
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी के दौरान प्रिया सरोज भावुक नजर आई। जैसे ही रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज को रिंग पहनाई तो वह भावुक होकर रोने लगी। ऐसा होते देखा रिंकू सिंह ने तुरंत सपा सांसद और अपनी पत्नी प्रिया सरोज को संभाला । रिंग सेरेमनी से पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज दोनों एक दूसरे का हाथ पड़कर स्टेज तक पहुंचे थे।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के एक साथ स्टेज पर पहुंचने पर उनका वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया तो वहीं दोनों ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी के दौरान उन्होंने पहले एक दूसरे को रिंग पहनाई तो वहीं इसके बाद के काटकर दोनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
2023 से एक दूसरे के करीब थे रिंकू- प्रिया
क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज दोनों के बीच नजदीकियां 2023 के बाद बढ़ने लगी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए क्रिकेटर रिंकू सिंह ने 2023 में यश दयाल की गेंद पर एक ओवर में पांच छक्के लगाए थे। इसके बाद चर्चा में आए रिंकू सिंह की जानकारी प्रिया सरोज से एक शादी समारोह में हुई थी जिसके बाद लगातार दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। दोनों के बीच बढ़ती हुई नजदीकियां अब सगाई समारोह में तब्दील हो गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी के बारे में यह जानकारी मिली है कि दोनों 18 नवंबर 2025 को एक दूसरे से शादी कर लेंगे। जानकार सूत्रों के अनुसार रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के ताज होटल में संपन्न होगी। रिंकू सिंह की पत्नी प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी कर चुकी है। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों की जानकारी पढ़ाई के दौरान हुई थी।
एक ओवर में पांच छक्कों से मिली थी रिंकू सिंह को प्रसिद्धी
समय कब बदल जाए इसका कोई अंदाजा नहीं होता है। ऐसा ही कुछ हुआ है भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ। कुछ वर्षों पहले रिंकू सिंह को कम ही लोग उनके नाम से जानते थे लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए उन्होंने एक ही ओवर में पांच छक्के लगाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने एक ओवर में पांच छक्के लगाने का कार्य यश दयाल के ओवर में किया था। इसके बाद से लगातार फिनिशर के रूप में जाने जाते हैं और टीम इंडिया में भी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। रिंकू सिंह आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
दिग्गज रहे समारोह में मौजूद
समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी के दौरान दिग्गजों का जमावड़ा रहा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जया बच्चन, डिंपल यादव, इकरा हसन, शिवपाल यादव के साथ-साथ क्रिकेट जगह से जुड़े हुए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, भुवनेश्वर कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी रोचक है कि जिस गेंदबाज के एक ही ओवर में रिंकू सिंह ने पांच छक्के लगाए थे वह गेंदबाज यश दयाल भी रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी में मौजूद थे।
आईपीएल में कोलकाता के लिए खेलते हैं रिंकू सिंह
दिग्गज क्रिकेटर रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए नजर आते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए ही उन्होंने यश दयाल के एक ओवर में पांच छक्के लगाए थे। उनके इस प्रदर्शन के बाद चयन कर्ताओ की नजर उन पर पड़ी और उनके द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के आधार पर उनका टीम इंडिया में भी चयन कर लिया गया। रिंकू सिंह का रोल एक फिनिशर के रूप में रहता है। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रिंकू सिंह ने कम ही दिनों में फैंस के दिल में जगह बनाई है। जब रिंकू सिंह बल्लेबाजी करते हैं तो उनके द्वारा लगाए जाने वाले हर शॉट पर दर्शक झूम उठते हैं।