Modi Cyprus Visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने साइप्रस दौरे के दौरान न सिर्फ विभिन्न समझौते को लेकर सहमति साइप्रस की तरफ से मिली बल्कि साइप्रस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाज़ा है| भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान साइप्रस के राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किया गया|साइप्रस के द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किए जाने से पहले दुनिया के कई अन्य देश भी भारतीय प्रधानमंत्री को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से पुरस्कृत कर चुके हैं|
140 करोड़ भारतीयों का सम्मान – मोदी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के द्वारा सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किए जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ नरेंद्र मोदी का नहीं है बल्कि भारत में निवास करने वाले 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है| उन्होंने कहा हमारी वसुदेव कुटुंबकम की विचारधारा, संस्कृति और भाईचारे का सम्मान साइप्रस के द्वारा किया गया है| लंबे समय बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री साइप्रस दौरे पर गया था|

दौरे पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिस तरह का सम्मान साइप्रस के द्वारा दिया गया है वह भारत के लिए बहुत अच्छा है|भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने साइप्रस दौरे के दौरान न सिर्फ विभिन्न समझौते को लेकर सहमति साइप्रस की तरफ से मिली बल्कि साइप्रस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाज़ा है| भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान साइप्रस के राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किया गया|
मोदी ने साइप्रस की प्रथम महिला को भेंट किया पर्स
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के द्वारा सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किए जाने के बाद मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति को एक कालीन भेंट की | मोदी के द्वारा साइप्रस के राष्ट्रपति को जो कालीन भेंट की गई वह कश्मीरी थी| इसी के साथ-साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस की प्रथम महिला को एक पर्स भेंट किया| महिला को भेंट किया गया यह पर्स सिल्वर कोटेड था इसे विशेष रूप से आंध्र प्रदेश के कारीगरों के द्वारा बनाया गया था| मोदी के द्वारा भेंट किए गए सिल्वर कोटेड पर्स पर बारीक पोस्ट डिजाइन और मंदिरों के चित्र उगेरे गए हैं|
साइप्रस से पहले दे चुके कई देश मोदी को सम्मान
साइप्रस के द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किए जाने से पहले दुनिया के कई अन्य देश भी भारतीय प्रधानमंत्री को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से पुरस्कृत कर चुके हैं| इससे पहले साल 2024 में भूटान कुवैत नाइजीरिया गुयाना बारबाडोस के द्वारा भी भारत के प्रधानमंत्री को सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया था|
साल 2023 में फ्रांस मिश्र ग्रीस पापुआ न्यू गिनी फिजी के द्वारा मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया गया था| इससे पहले भी कई देश जिनमे अफगानिस्तान सऊदी अरब फिलिस्तीन और मालदीव्स शामिल हैं के द्वारा अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नवाज जा चुका है।
चार दिवसीय विदेशी यात्रा पर है मोदी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अपनी चार दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं| अपनी विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में मोदी साइप्रस दौरे पर गए थे जहां से वह कनाडा में G7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे| भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कनाडा के प्रधानमंत्री के द्वारा न्योता मिलने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री जी सेवन सम्मेलन में शामिल होने जा रहे हैं जबकि इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव को लेकर भारत को G7 समिट का न्योता नहीं मिल पाएगा| दूसरी और एक कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि कनाडा सम्मेलन में शामिल होने का न्योता मिल जाने के बाद क्या भारतीय प्रधानमंत्री इसे स्वीकार करेंगे या नहीं|
तुरकिए को सबक सिखाने के लिए था साइप्रस दौरा
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साइप्रस दौरा एक रणनीति के तहत तय किया गया था भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में तुरकिए की तरफ से पाकिस्तान को सहयोग किया गया था| उसके द्वारा पाकिस्तान को हथियार व अन्य सहायता प्रदान की गई थी जिसके जवाब में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस पहुंचे हैं| साइप्रस और तुर्की में लंबे समय से विवाद चल रहा है| ऐसे में भारत साइप्रस का साथ देते हुए तुर्की को अपनी गिरेबान में झांकने के लिए मजबूर कर रहा है|
तुर्की और पाकिस्तान मिलकर साइप्रस के एक हिस्से को अलग राज्य घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि भारत साइप्रस के समर्थन में रहा है| साइप्रस भारत के साथ विभिन्न व्यापार में साझेदार होने के साथ-साथ भारत का समर्थक रहा है| विश्व स्तर के विभिन्न मुद्दों पर साइप्रस के द्वारा लगातार भारत का समर्थन किया जाता रहा है| पाकिस्तान के द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने के मुद्दे को भी साइप्रस के द्वारा विश्व स्तर पर रखा गया है| एक बार फिर भारतीय प्रधानमंत्री के साइप्रस दौरे के बाद दोनों देशों के संबंधों में निकटता आएगी और व्यापार को बढ़ाने में सहायता मिलेगी| आगामी समय में यूरोपियन यूनियन का सम्मेलन साइप्रस में होगा ऐसे में साइप्रस से भारत के संबंधों की नजदीकी का फायदा भारत को मिलेगा|
दोस्त के बेटे संजय कपूर के निधन से अमिताभ बच्चन दुखी, संजय कपूर के निधन पर जताया शोक
भारत- इंग्लैंड सीरीज में अब पटौदी के नाम ट्रॉफी नहीं बल्कि मिलेगा पदक, ट्रॉफी का बदला जायेगा नाम
G7 सम्मेलन में शामिल होने आज कनाडा पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी