Modi Japan Visit : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापानी यात्रा पर हैं। इस दौरान जापान के साथ भारत के द्वारा विभिन्न समझौते किए गए। जापान दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा बुलेट ट्रेन फैक्ट्री का दौरा किया गया। साथ ही साथ मोदी ने बुलेट ट्रेन में बैठकर सफर का भी आनंद लिया। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा बुलेट ट्रेन की यात्रा करने के दौरान जापान के प्रधानमंत्री भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा इस दौरान भारत के ट्रेन ड्राइवरो से भी मुलाकात की गई। उनके द्वारा लगातार जापान से ट्रेनिंग ली जा रही है। आगामी समय में भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों का संचालन इन ड्राइवर के द्वारा किया जाएगा।
मोदी ने गिफ्ट की पशमीना शॉल और मूनस्टोन
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जापान दौरे के दौरान जापान के प्रधानमंत्री को आंध्र प्रदेश के मूनस्टोन और चांदी से बना एक चौकस्टिक सेट गिफ्ट दिया। साथ ही जापान के प्रधानमंत्री की पत्नी को मोदी की तरफ से पशमीना शॉल गिफ्ट की गई। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत जापान समेत में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे हैं। जापान दौरे पर गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इस दौरे को याद किया जाएगा। जापान दौरे पर जापान की जनता तथा प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए स्वागत के लिए उन्होंने धन्यवाद कहा। बुलेट ट्रेन तथा चिप फैक्ट्री का दौरा भी मोदी के द्वारा किया गया। इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री भी उनके साथ मौजूद रहे। शिक्षा जगत राजनीति उद्योग तथा टेक्नोलॉजी से जुड़े अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। जापान के द्वारा भारत में आने वाले समय में बड़ा निवेश किया जाएगा।
एशिया कप के मैचों के टाइम में परिवर्तन; अब रात 8:00 बजे से होंगे मुकाबले
चीन पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री मोदी; चीन के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
रूस- यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत को निशाना बनाना गलत : एस जयशंकर
‘ललित मोदी और माइकल क्लार्क को आनी चाहिए शर्म’; थप्पड़ कांड पर बोली श्रीसंत की पत्नी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जापान दौरे पर है। जापान के दौरे पर भारत और जापान के बीच विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा बुलेट ट्रेन की फैक्ट्री का दौरा किया जाएगा। जापान के सहयोग से भारत में आने वाले समय में बुलेट ट्रेन दौड़ती दिखाई देगी। जापान के द्वारा आने वाले समय में भारत को दो बुलेट ट्रेन गिफ्ट में दी जाएगी। जापान के सहयोग से चलने वाली बुलेट ट्रेन 2030 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इस बुलेट ट्रेन की स्पीड 400 किलोमीटर प्रति घंटा से भी अधिक होगी। जापान और भारत के द्वारा लगातार एक साथ मिलकर बुलेट ट्रेन की शुरुआत करने पर रणनीति बनाई जा रही है। भारत में बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।
बुलेट ट्रेन में जापान कर रहा सहयोग
भारत में बुलेट ट्रेन के संचालन के लिए लगातार जापान के द्वारा भारत का सहयोग किया जा रहा है। 2014 में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री के बीच हुए समझौते से बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखी गई थी। 2015 में बुलेट ट्रेन के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने के समझौते पर सहमति बनी। इसके लिए 2023 का समय निर्धारित किया गया था। समझौते के मुताबिक 2017 में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में जापान के प्रधानमंत्री के द्वारा प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी कर दिया गया था। 2018 में इस प्रोजेक्ट के लिए कार्य शुरू हुआ लेकिन गुजरात और महाराष्ट्र में जमीन के अधिग्रहण तथा दूसरे मुद्दों को लेकर 2019 में विवाद पैदा हो गया। इसके कारण इस प्रोजेक्ट में देरी देखने को मिली। कोरोना महामारी तथा दूसरी मुश्किलों के कारण लगातार इसका कार्य धीमा होता चला गया। पर्यावरण मंजूरी नहीं मिलने तथा दूसरे कार्यो के कारण बुलेट ट्रेन का सपना लगातार पीछे होता जा रहा है। इसके बाद फरवरी 2025 में भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में यह बयान दिया था कि भारत का बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला चरण 2019 तक पूरा कर लेगा।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापान दौरे पर गए हुए हैं। दो दिवसीय जापान दौरे के पहले दिन उन्होंने भारत जापान समिट में हिस्सा लिया। टोक्यो में आयोजित इस समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। जापान के प्रधानमंत्री के साथ हुई इस मुलाकात में भारत और जापान के बीच विभिन्न समझोतो पर सहमति बनी। भारत के द्वारा आगामी समय में चंद्रयान पांच मिशन लॉन्च किया जाना है। इसे लेकर भारत और जापान में समझौते हुए। इसे जापान के रॉकेट की सहायता से लांच किया जाएगा। चंद्रयान पांच मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी का संयुक्त अभियान होगा। दोनों देशों के द्वारा मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव की स्टडी की जाएगी।

भरोसे पर बनी है भारत और जापान की साझेदारी -मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और जापान के रिश्तों पर बयान देते हुए कहा कि भारत और जापान की साझेदारी भरोसे पर टिकी हुई है। दोनों ही देशो के द्वारा लगातार समृद्धि प्रगति शांति के रास्ते पर कदम आगे बढ़ाये जा रहे हैं। हमारे द्वारा आने वाले 10 वर्ष का रोड मैप भी तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री के मौजूदगी में अगले 10 वर्ष में दोनों देशों के बीच होने वाले कारोबार को लेकर भी चर्चा की। जापान के द्वारा अगले 10 वर्ष में लगभग 6 लाख करोड रुपए का निवेश भारत में किया जाएगा। इसी के साथ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री को भारत में आयोजित होने वाले भारत जापान समिट के लिए भी आमंत्रित किया।
मिलकर लड़ेंगे आतंकवाद से लड़ाई
प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे के दौरान भारत और जापान के बीच विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी है। दोनों देशों के प्रधानमंत्री के द्वारा सुरक्षा सहयोग के जॉइंट घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। ऐसा होने पर इंडो पेसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता करने के लिए भारत और जापान मिलकर रक्षा संबंधों को मजबूत करेंगे। दोनों देशों के द्वारा संयुक्त रूप से सेना के अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। हथियार निर्माण तथा डिफेंस टेक्नोलॉजी को लेकर भी भारत और जापान के बीच सहमति बनी है। लंबे समय से आतंकवाद से जूझ रहे भारत ने जापान के साथ मिलकर इस लड़ाई को लड़ने का निर्णय लिया है। साथ ही साथ समुद्री रास्तों में आने वाली समस्याओं का समाधान करने तथा जहाज की आवाजाही बढ़ाने का निर्णय भी भारत और जापान के द्वारा लिया गया।






