Modi Maldives Visit : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवस की यात्रा पर मालदीव पहुंच गए हैं। मालदीव पहुंचने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजू के द्वारा उनका स्वागत किया गया। मालदीव के राष्ट्रपति भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। मोदी के पहुंचने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री और मालदीव के राष्ट्रपति ने एक दूसरे को गले लगाया। लंबे समय बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि भारत और मालदीव की रक्षा समझौते को लेकर चर्चा होगी। मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह पर शामिल होने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचें लेकिन इससे पहले मालदीव में भारतीय प्रधानमंत्री को आतंकी करार दिया गया। दरअसल भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी राष्ट्रपति के साले के द्वारा बोला गया।
एयरपोर्ट पर किया मोदी का स्वागत
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मालदीव पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह गार्ड ऑफ ऑनर भारत और मालदीव के संबंधों के लंबे समय से 60 वर्ष पूरे होने के सम्मान में दिया। प्रधानमंत्री मोदी के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय के लोगों के द्वारा उनसे मुलाकात की गई। इस दौरान भारतीय मूल के बच्चों के द्वारा मोदी के स्वागत में नृत्य भी पेश किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तीसरी मालदीव यात्रा है। मोदी के सम्मान में मालदीव के रक्षा मंत्रालय के बाहर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगाई गई।
एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान; एशिया कप में देखने को मिलेगा मुकाबला
संविधान से नहीं हटाए जाएंगे ‘समाजवाद’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द; सरकार ने दिया राज्यसभा में लिखित जवाब
फ्रांस की बड़ी घोषणा : फिलीस्तीन को देगा आजाद देश की मान्यता
भारतीय प्रधानमंत्री ने ब्रिटैन के प्रधानमंत्री से की खालिस्तानी आतंकियों पर कार्रवाई की मांग
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मोदी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के दौरे पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन दौरे से मालदीव पहुंचे। 25 और 26 जुलाई को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच इस यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।
इस दौरान समुद्री और आर्थिक सहयोग को लेकर दोनों देशों के बीच चर्चा होने की संभावना है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति ने बताया कि मालदीव की विदेश नीति हमेशा इंडिया फर्स्ट के रूप में रही है। चुनाव के कारण मालदीव की राजनीति में चीन का भी प्रभाव देखने को मिलता है लेकिन मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा अब ऐसा होने से स्पष्ट इनकार किया गया है। उन्होंने कहा कि मालदीव की पूरी राजनीति अब धीरे-धीरे इंडिया फर्स्ट पॉलिसी पर आती जा रही है। भारत भी लगातार मालदीव को महत्व देता आ रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा इस बात का सबूत है।

मोदी की यात्रा से होंगे कई उद्देश्य प्रभावित
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि इस मालदीव यात्रा से विभिन्न प्रभाव देखने को मिलेंगे। दोनों देशों के बीच 2022-23 में संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। ऐसे में भारतीय प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत होने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है। ऐसे में समुद्री सुरक्षा और स्थिरता को लेकर भी मजबूती मिलेगी। लंबे समय से आर्थिक संकट से गुजर रहे मालदीव को भारत के द्वारा समर्थन किया जा रहा है। लगातार मालदीव के साथ चीन की नजदीकी बढ़ने के कारण भारत के प्रधानमंत्री का दौरा चीन के प्रभाव को खत्म करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। भारत लगातार चीन के प्रभाव को कम करने की रणनीति पर कार्य कर रहा है। भारत और मालदीव के पर्यटकों के द्वारा लगातार एक दूसरे देश का भ्रमण किया जाता है। ऐसे में दोनों देशों के पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को इस दौरे से मजबूती मिलेगी।
भारतीय पीएम को राष्ट्रपति के साले ने बताया था आतंकी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव दौरे पर हैं। मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह पर शामिल होने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचें लेकिन इससे पहले मालदीव में भारतीय प्रधानमंत्री को आतंकी करार दिया गया। दरअसल भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी राष्ट्रपति के साले के द्वारा बोला गया। हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट को कुछ समय बाद डिलीट कर दी। उनके द्वारा की गई सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी और इस्लाम का दुश्मन बताया गया।
दोनों देशों में हो सकते हैं समझौते
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा के दौरान भारत और मालदीव के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान भारत और मालदीव के बीच रक्षा क्षेत्र में कई समझौते हो सकते हैं। भारत लगातार अपने पड़ोसी देशों को सपोर्ट करता रहा है। इसके बाद यह संभावना मिल रही है। मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद के बनने के बाद पहली बार दूसरे देश के किसी नेता की यह अधिकारीक यात्रा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सहयोग से तैयार हुए कई प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करते हुए नजर आ सकते हैं।