Modi Namibia Visit : भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के अंतिम चरण में है। अपनी विदेश यात्रा के तहत अंतिम देश की यात्रा पर पहुंचे नरेंद्र मोदी ने नामीबिया की संसद को संबोधित किया। नामीबिया के द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। नामीबिया ने ‘आर्डर ऑफ़ द मोस्ट मीराबिलिस’ सम्मान से सम्मानित किया। नामीबिया के राष्ट्रपति के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान राजधानी स्थित स्टेट हाउस में प्रदान किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि वह इसे प्राप्त करने के बाद बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
कसौटी पर खड़ी उतरी हमारी दोस्ती -मोदी
नामीबिया के द्वारा अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नामीबिया और भारत की दोस्ती लंबे समय से कसौटी पर खरी उतरी है। नामीबिया से मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान के बाद में अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मजबूत और सुंदर पौधों की तरह ही हमारी दोस्ती भी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समय और उम्र के साथ भारत और नामीबिया की दोस्ती और भी मजबूत होगी। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा आज नामीबिया के भ्रमण के बाद समाप्त हो जाएगा।
पाकिस्तान में जल्द हो सकता है तख्तापलट, सेना की सहमति से चल रही राजनीति में तनातनी
बढ़ती उम्र के कारण लिया था टेस्ट क्रिकेट से संन्यास -कोहली
आर्मेनिया की संसद में पक्ष और विपक्ष में हुई मारपीट, विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी पर भड़का मुद्दा
भारत की यूपीआई तकनीक अपनाने वाला पहला देश बना नामीबिया
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नामीबिया दौरे पर भारत और नामीबिया के बीच विभिन्न समझोतो को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि नामीबिया भारत की यूपीआई तकनीक अपनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। दोनों देशों के बीच होने वाला व्यापार 80 करोड डॉलर को भी पार कर गया है और आने वाले समय में हम इसे और आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। क्रिकेट के मैदान की तरह हम लगातार व्यापार में तेजी से ज्यादा रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
10 जुलाई को खत्म होगा मोदी का विदेश दौरा
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेश द्वारा 10 जुलाई को खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई से लगातार विदेश यात्रा पर हैं। अपनी विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा विभिन्न देशों की यात्रा की गई। इस दौरान उन्हें पिछले 7 दिनों में चार देशों के द्वारा अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी की इस विदेश यात्रा के दौरान घाना त्रिनिँनाद और टोबेगो अर्जेंटीना ब्राजील और नामीबिया की यात्रा की गई। नामीबिया का द्वारा समाप्त करने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही स्वदेश लौटेंगे।
मोदी को मिला 27 वा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को नामीबिया के द्वारा अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया गया। यह मोदी के लिए किसी देश का पहला सर्वोच्च सम्मान पुरस्कार नहीं है बल्कि इससे पहले कई देशों के द्वारा भी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है। हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान घाना, ब्राजील और साइप्रस के द्वारा भी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था। इस तरह कुल मिलाकर अब तक प्रधानमंत्री मोदी 27 अलग-अलग देशों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। कुछ देशो के द्वारा सम्मानित होने वाले पहले विदेशी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी बने हैं।

1998 के बाद भारतीय पीएम का पहला दौरा
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा लगभग 27 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री के नामीबिया के दौरे के तौर पर देखा जा रहा है। उनसे पहले 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा नामीबिया का दौरा किया गया था। ऐसे में लंबे समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री के नामीबिया दौरे से दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौते होने की संभावना जताई जा रही है।
संसाधन संपन्न देश है नामीबिया
मोदी के नामीबिया पहुंचने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में समझौते होने की संभावना जताई जा रही है। नामीबिया एक संसाधन संपन्न देश के रूप में जाना जाता है। सबसे ज्यादा समुद्री हीरा नामीबिया में पाया जाता है। दूसरी तरफ यूरेनियम के बड़े उत्पादक के तौर पर भी नामीबिया की पहचान है। अभी तक नामीबिया के द्वारा भारत को सीधे तौर पर समुद्री हीरा एक्सपोर्ट नहीं किया जाता है बल्कि इसके बजाय दूसरे वैश्विक केन्द्रो से होते हुए भारत तक यह पहुंचता है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के बाद हीरे की सीधी बिक्री होने पर सहमति बन सकती है।
नामीबिया से भारत आए थे 8 चीते
नामीबिया अपनी विभिन्न विशेषताओं के कारण दुनिया में अलग पहचान रखता है। जंगली चीतों की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश नामीबिया है। यही कारण है कि भारत के द्वारा भी नामीबिया से चीते मांगे गए थे। 17 सितंबर 2022 को भारत और नामीबिया सरकार के बीच एक समझौता हुआ था। समझौते के तहत ही नामीबिया के द्वारा भारत को 8 अफ्रीकी चीते भेजे गए थे। नामीबिया से भारत लाये गए 8 चीतों में पांच मादा तथा तीन नर चीते थे। नामीबिया से भारत लाये गए 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। भारत में लंबे समय से जंगलों की कटाई तथा शिकार के कारण चीतों की कमी आ गई थी। एक बार फिर उनकी जनसंख्या में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार ने यह कदम उठाया था।