Pakistan Terrorism Index: पाकिस्तान अब दुनिया में आतंक प्रभावित देशों में दूसरे स्थान पर, TTP और बलूच आर्मी के हमले तेजी से बढ़े।

भारत के साथ अपने रिश्तों का ख्याल रखेगा सऊदी अरब

Pakistan Saudi Defense : हाल ही में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच महत्वपूर्ण रक्षा समझौता किया गया है। दोनों देशों के बीच किए गए रक्षा समझौते के तहत किसी भी देश पर हमला होने पर उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुई रक्षा समझौते के तहत सऊदी अरब के द्वारा पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का उपयोग किया जा सकता है। दोनों देशों के बीच यह समझौता हो जाने के बाद इस पर भारत सरकार के द्वारा भी प्रतिक्रिया दी गई है। भारत का कहना है कि सऊदी अरब के द्वारा भारत के साथ चल रहे रिश्तों का ख्याल रखा जाएगा। पिछले कुछ समय से लगातार भारत और सऊदी अरब के बीच रिश्ते मजबूत होते जा रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में संवेदनशीलता और आपसी हितों का ध्यान रखा जाएगा। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दिया गया।

बगराम एयरबेस को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने दी अफगानिस्तान को धमकी

नेपाल अंतरिम सरकार में पांच मंत्री आज लेंगे शपथ; पीएम ने की नाम की सिफारिश

भारतीय खिलाड़ियों ने फिर नहीं मिलाये पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ; तनाव का दिखा असर

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ रक्षा समझौता; दोनों देश करेंगे एक दूसरे का सहयोग

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ बड़ा रक्षा समझौता किया है। दोनों देशों के बीच हुए रक्षा समझौते के मुताबिक पाकिस्तान अब सऊदी अरब को परमाणु हथियार उपलब्ध कराएगा। सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुई समझौते के मुताबिक दोनों देशों में से किसी भी देश पर हमला होने पर उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा और इस तरह वह दोनों देश एक दूसरे का सहयोग करेंगे। बता दे कि इससे पहले सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच डिफेंस डील हो चुकी थी जिसमें भी दोनों देशों ने एक दूसरे का सहयोग करने पर भरोसा जताया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार सऊदी अरब को प्रदान करेगा। पाकिस्तान की परमाणु क्षमता पहले से ही बहुत शानदार है। दोनों देशों के बीच समझौता होने पर यह एक दूसरे की रक्षा करने में सहयोग करेंगे। सऊदी अरब और पाकिस्तान दोनों ही देश के बीच युद्ध के लिए प्रशिक्षित सेना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते के तहत हमारे पास जो क्षमताएं हैं वह निश्चित रूप से उपलब्ध होगी।

हमलो का मिल कर देंगे जवाब -पाकिस्तान

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौता हो जाने के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के द्वारा इस समझौते को लेकर बयान दिया गया। उन्होंने कहा कि इस समझौते का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं किया जाएगा बल्कि हमारे देश की रक्षा करने के लिए यह कार्य करेगा। उन्होंने कहा है कि न तो पाकिस्तान के द्वारा किसी खास देश का नाम लिया गया है और ना ही सऊदी अरब ने ऐसा किया है। यह दोनों देशों को सुरक्षा देने का कार्य करेगा। दोनों देश मिलकर किसी भी देश पर हमला होने पर उसका जवाब देंगे। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते को रक्षा व्यवस्था करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी तरह का कोई आक्रामक समझौता नहीं है।

भारत के विरुद्ध साथ देगा सऊदी अरब

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के द्वारा सऊदी अरब के साथ किए गए समझौते पर जब भारत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि यदि पाकिस्तान का भविष्य में भारत के साथ युद्ध होता है तो क्या इसमें सऊदी अरब के द्वारा साथ दिया जाएगा? इस पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि इसमें कोई शक की बात नहीं है। बिल्कुल सऊदी अरब के द्वारा पाकिस्तान का साथ दिया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि इस समझौते का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं किया जाएगा बल्कि खुद की रक्षा के लिए किया जाएगा। आने वाले समय में दूसरे देशों के साथ भी पाकिस्तान के द्वारा ऐसे समझौते करने की कोशिश की जाएगी। विभिन्न देशों के साथ रणनीतिक रक्षा समझौते करने में पाकिस्तान के द्वारा रुचि दिखाई जा रही है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विभिन्न देशों के द्वारा इस व्यवस्था की इच्छा जताई है। इस पर फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगा लेकिन आने वाले समय में इसके नतीजे दिखाई दे सकते हैं। ऐसे समझौते एक नियम के तहत किए जाते हैं।

Pakistan Saudi Defense समझौते में परमाणु हथियार साझा होंगे। भारत ने सऊदी से रिश्तों में संवेदनशीलता रखने की उम्मीद जताई।
Pakistan Saudi Defense समझौते में परमाणु हथियार साझा होंगे। भारत ने सऊदी से रिश्तों में संवेदनशीलता रखने की उम्मीद जताई।
समझौते से हैं दोनों देश खुश

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए रक्षा समझौते को लेकर पाकिस्तान की रक्षा मंत्री ने कहा कि इस समझौते को अंतिम रूप देने में काफी समय लगा है। दोनों देशों के बीच हुआ यह समझौता मील का पत्थर साबित होगा। इस समझौते से पाकिस्तान और सऊदी अरब दोनों ही देश संतुष्ट होने के साथ-साथ खुश हैं। मुश्किल वक्त में पाकिस्तान का हमेशा सऊदी अरब के द्वारा साथ दिया गया है जिसमें आर्थिक संकट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संकट भी शामिल हैं।

‘जिम्मेदार परमाणु शक्ति है पाकिस्तान’

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति है। हमारे सभी परमाणु ठिकाने जांच के लिए हमेशा खुले रहते हैं। किसी भी एजेंसी के द्वारा किसी भी तरह की जांच की जा सकती है। अपनी सुविधाओं के लिए हमें लगातार प्रमाण पत्र मिलते रहे हैं। किसी भी नियम का उल्लंघन किए बगैर हमारे द्वारा स्थाई परमाणु शक्ति पैदा की गई है। सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के तहत दोनों देशों की सुरक्षा और विश्व में शांति स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दिखाया गया है। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच डिफेंस सहयोग भी विकसित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर सऊदी अरब के द्वारा पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *