Priyanka Chopra Struggles सांवले रंग, रिजेक्शन और मानसिक तनाव से जूझती प्रियंका ने ग्लोबल स्टार बनने तक का लंबा और कठिन सफर तय किया।

तीन बार सुसाइड की कोशिश कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मनाया 46 वा जन्मदिन 

Priyanka Chopra Struggles : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ चुकी है। प्रियंका चोपड़ा कल 46 वर्ष की हो चुकी है। उनका जन्मदिन होने के कारण हम उनके जीवन से जुड़े हुए विभिन्न रोचक पहलुओं पर जोर डालेंगे। प्रियंका चोपड़ा के द्वारा वर्तमान में भले ही लग्जरी लाइफ जी जा रही हो लेकिन इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन में खूब संघर्ष किए हैं। ग्लोबल स्टार के तौर पर पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड में शुरुआत करने के समय काफी रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा था। मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा अपनी विभिन्न फिल्मों के जरिए दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रही थी। प्रियंका चोपड़ा का करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। कल अपना 46 वा जन्मदिन मना ने वाली  प्रियंका चोपड़ा के द्वारा तीन बार सुसाइड करने की भी कोशिश की जा चुकी है। दूसरी तरफ शाहिद कपूर, अक्षय कुमार और शाहरुख खान को प्रियंका चोपड़ा के द्वारा डेट किया जा चुका था लेकिन उन्होंने अंत में निक जोनास से शादी रचाई।

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह प्रैक्टिस के दौरान हुए चोटिल  

ED की कार्रवाई में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को किया गया गिरफ्तार; मनी लांड्रिंग के मामले में बताई जा रही गिरफ्तारी

क्यूबा की मंत्री बोली देश में नहीं कोई भिखारी; सिर्फ लोग करते हैं गरीबी का दिखावा

अभी तय नहीं ट्रम्प का पाकिस्तान दौरा; पाकिस्तान कर रहा था दावा

सांवले रंग का उड़ाया जाता था मजाक

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पकड़ बना चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लिए कभी उनका रंग मुसीबत का कारण बना था। शुरुआत में उनके सांवले रंग के कारण उनका मजाक उड़ाया जाता था। सांवले रंग के कारण प्रियंका चोपड़ा को काली बिल्ली तक कहा गया। प्रियंका चोपड़ा के द्वारा जब बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने की कोशिश की जा रही थी तो इस समय एक अभिनेत्री ने तो प्रियंका चोपड़ा के लिए इतना तक कह दिया था कि वह हीरोइन बनने लायक है ही नहीं। बॉलीवुड में पॉलिटिक्स के कारण भी प्रियंका चोपड़ा ने इंडस्ट्री छोड़ दी थी। दूसरी तरफ कई बार जैसे भी मौके देखने को मिले जब निर्देशक से परेशान होकर प्रियंका चोपड़ा के द्वारा फिल्म छोड़ दी गई लेकिन इसके बाद लगातार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत की बदौलत न सिर्फ बॉलीवुड में जगह बनाई बल्कि बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री में भी अपने आप को शामिल किया। दूसरी तरफ का प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं।

1982 में बिहार में हुआ था जन्म

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को बिहार में हुआ था। हालांकि अब यह हिस्सा झारखंड में चला गया है। प्रियंका चोपड़ा के माता और पिता दोनों भारतीय सेना में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे। 17 साल की उम्र में ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खूबसूरती की बदौलत मिस इंडिया का खिताब जीता और इसके बाद 2000 में मिस वर्ल्ड टाइटल भी जीता।। प्रियंका चोपड़ा को अब तक अपने बॉलीवुड करियर में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्म फेयर पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कार भी मिल चुके हैं। भारत सरकार के द्वारा प्रियंका चोपड़ा को 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। बॉलीवुड के विभिन्न अभिनेताओं को डेट करने के बाद 2018 में प्रियंका चोपड़ा की शादी अमेरिका के निक जोनास से हुई थी।

बार-बार रिजेक्शन का करना पड़ा सामना

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी संघर्ष की यात्रा के बारे में बातचीत करते हुए एक पॉडकास्ट में यह कहते हुए देखी गई थी कि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। उन्हें कभी रोल के लिए फिट नहीं होने का कारण बताया जाता तो वही कभी अन्य कारणों का हवाला देकर उन्हें कास्ट नहीं किया गया था। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक समय ऐसा आ गया था जब उनके साथ कोई भी कार्य करने को लेकर तैयार नहीं था। करियर की शुरुआत में लगभग 2 साल तक उन्हें लगातार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। सांवले रंग और दुबले पतले शरीर से होने के कारण भी उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

Priyanka Chopra Struggles सांवले रंग, रिजेक्शन और मानसिक तनाव से जूझती प्रियंका ने ग्लोबल स्टार बनने तक का लंबा और कठिन सफर तय किया।
Priyanka Chopra Struggles सांवले रंग, रिजेक्शन और मानसिक तनाव से जूझती प्रियंका ने ग्लोबल स्टार बनने तक का लंबा और कठिन सफर तय किया।

सांवले रंग के कारण मुझे खुद भी यह लगता था कि मुझे गोरे रंग के साथी कलाकारों की तुलना में अधिक मेहनत करने की अधिक आवश्यकता है। प्रियंका चोपड़ा के द्वारा अपनी ऑटोबायोग्राफी में अपने संघर्ष से जुड़े कई पहलुओं को उजागर किया गया है। उन्होंने इसमें बताया है कि विभिन्न फिल्म निर्माता के द्वारा उनसे अजीब डिमांड की थी। फिल्म निर्माता के द्वारा उनसे अपने ब्रेस्ट बढ़ाने और बट बढ़ाने की सलाह दी गई। मुझे यह बहुत बुरा लगा लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में इसे आम माना जाता है।

 

उतार-चढ़ाव भरी रही जिंदगी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी काफी संघर्ष से भरी रही है। प्रियंका चोपड़ा की तरफ से यह दावा किया जाता है कि उन्होंने दो-तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की। रिलेशनशिप के तौर पर प्रियंका चोपड़ा का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जाता रहा है। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा का नाम लंबे समय तक चला था। शाहिद कपूर ने भी प्रियंका को डेट करने की खबर को कबूल किया था। यह बात सामने आई थी कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। जब आयकर विभाग के द्वारा प्रियंका चोपड़ा के घर रेड डाली गई थी तो शाहिद कपूर ने दरवाजा खोला था। इसे लेकर खूब बवाल हुआ था। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी एक दूसरे के साथ चलने लगा था। दर्शकों के द्वारा भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को जब अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियों का पता चला तो उन्होंने अक्षय कुमार को प्रियंका चोपड़ा से दूर रहने की हिदायत दी थी। प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अक्षय कुमार के साथ ही नहीं चला बल्कि शाहरुख खान के साथ भी उनका नाम जुड़ा था। इस खबर के बाद इंडस्ट्री में काफी हलचल हुई थी। जब लगातार मीडिया में इन दोनों को लेकर खबर सामने आने लगी तो शाहरुख खान की पत्नी गौरी के द्वारा आपत्ति जताई गई। एक लंबी यात्रा के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के द्वारा निक जोनास से 1 दिसंबर 2018 को शादी की गई। दोनों ने राजस्थान के उम्मेद भवन में शादी रचाई थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को सबसे चर्चित वेडिंग फंक्शन में से एक माना जाता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *