Modi China Visit पीएम मोदी 31 अगस्त को शंघाई सहयोग सम्मेलन में भाग लेने चीन जाएंगे, राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात की संभावना।

जल्द भारतीय यात्रा पर होंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारतीय दौरे पर दिखाई दे सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि रूस के राष्ट्रपति के द्वारा इस साल के अंत तक भारत का दौरा किया जा सकता है। रूस की न्यूज़ एजेंसी के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक इस साल के आखिरी हफ्ते में रूस के राष्ट्रपति भारत पहुंचेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की आखिरी बार मुलाकात 9 जुलाई 2024 को हुई थी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा को लेकर जानकारी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के द्वारा दी गई है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इस समय मॉस्को की यात्रा पर हैं। अमेरिका से चल रहे तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति से  इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

रूस दौरे पर भारतीय सुरक्षा सलाहकार

भारत और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच इस समय भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रूस दौरे पर हैं। उनके द्वारा रूस के रक्षा मंत्री से मुलाकात की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि रूस और भारत के रिश्ते अच्छे बन गए हैं जिनकी हमारे द्वारा कद्र की जाती है। रूस के साथ भारत उच्च स्तर की बातचीत करना चाहता है जिससे दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी उत्पन्न हो। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की जल्द ही रूस के राष्ट्रपति से भी मुलाकात हो सकती है। भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बीच यह भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की पहली रूस यात्रा है। अजीत डोभाल की इस यात्रा पर अमेरिका के साथ-साथ दुनिया के विभिन्न देशों की निगाह टिकी हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगातार भारत पर रूस के साथ व्यापार करने का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने भारत पर इसी कारण अतिरिक्त टैरिफ लगाने का भी ऐलान किया है। ऐसे में अमेरिका से बिगड़ रहे संबंधों के बीच भारत और रूस की नजदीकियों पर सभी की निगाह टिकी हुई है।

जल्द हो सकती है ट्रंप और पुतिन की मुलाकात; यूक्रेन युद्ध को लेकर होगी चर्चा

5 दिन के भारतीय दौरे पर फिलिपींस के राष्ट्रपति; दोनों देशों के बीच हुए विभिन्न समझौते

‘कुली’ के डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल नहीं होंगे आमिर खान; रजनीकांत से दोस्ती को बताया कैमियो का कारण

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ को बढ़ा कर किया 50%; भारत ने बताया कार्रवाई को अन्यायपूर्ण

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय भारत को लेकर सख्त दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने रूस के साथ व्यापार करने को लेकर भारत पर जुर्माना लगाने की घोषणा की थी। इसके कुछ दिन बाद ही अपने वादे से पलटते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। डोनाल्ड ट्रंप ने 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। इस तरह अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाया गया कुल टेरिफ  में 50% हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा टैरिफ से जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर दिए गए हैं।

भारत पर लगाया गया 50% टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो जाएगा। लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण इसका असर दुनिया के दूसरे देशों पर भी देखा जा रहा है। अमेरिका के द्वारा रूस और यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद 2022 में रूस से आने वाले तेल और दूसरे उत्पादों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि प्रतिबंधों के बावजूद भारत के द्वारा रूस से तेल व्यापार किया जा रहा है। इस कारण रूस को आर्थिक मदद पहुंच रही है। जिसका उपयोग वह यूक्रेन के साथ युद्ध में कर रहा है। अमेरिका के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भारत ने भी अमेरिका पर रूस से व्यापार करने की बात कही थी।

 

अमेरिका 2022 में लगा चुका रूसी व्यापार पर प्रतिबंध

लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण इसका असर दुनिया के दूसरे देशों पर भी देखा जा रहा है। अमेरिका के द्वारा रूस और यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के बाद 2022 में रूस से आने वाले तेल और दूसरे उत्पादों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आरोप है कि प्रतिबंधों के बावजूद भारत के द्वारा रूस से तेल व्यापार किया जा रहा है। इस कारण रूस को आर्थिक मदद पहुंच रही है। जिसका उपयोग वह यूक्रेन के साथ युद्ध में कर रहा है। अमेरिका के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भारत ने भी अमेरिका पर रूस से व्यापार करने की बात कही थी। जिस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

Putin India Visit रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से वैश्विक राजनीति में हलचल, अमेरिका-भारत संबंधों पर असर की आशंका जताई जा रही है।
Putin India Visit रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से वैश्विक राजनीति में हलचल, अमेरिका-भारत संबंधों पर असर की आशंका जताई जा रही है।
रूस से तेल खरीद को बताया अधिक टैरिफ का कारण

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत पर रूस से तेल व्यापार करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान करते हुए कहा कि भारत के द्वारा रूस के साथ किये जा रहे तेल व्यापार के कारण यह कार्रवाई की जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा इससे पहले भारत पर 25% टैरिफ की घोषणा 23 जुलाई को की गई थी। अब अतिरिक्त 25% टैरिफ की घोषणा कर देने के कारण भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ समय से लगातार भारत को लेकर विवादित बयान और कठोर शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय तक अच्छे संबंध रहे थे लेकिन पिछले कुछ समय से चल रही उठा पटक के बीच भारत और अमेरिका के संबंधों में तनाव देखने को मिल रहा है। आने वाले समय में दोनों के संबंधों में दरार और बढ़ सकती है।

 

राष्ट्र हित की रक्षा के लिए उठाया जाएगा कदम -भारत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाए जाने के बाद अतिरिक्त 25% टैरिफ का ऐलान करने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया दी गई। भारतीय विदेश मंत्रालय के द्वारा अमेरिका को जवाब दिया गया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत के रूस से किये जा रहे तेल आयात को लेकर अमेरिका के द्वारा भारत को निशाना बनाया जा रहा है जबकि भारत के द्वारा यह पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि हम बाजार की स्थिति और 140 करोड़ भारतीय लोगों की ऊर्जा आवश्यकता के आधार पर तेल खरीदते हैं। अमेरिका के द्वारा भारत द्वारा अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कई दूसरे देश भी लगातार अपने हित में यही कार्य कर रहे हैं। हम एक बार फिर इस कदम को गलत और नाजायज ठहराते हैं। आने वाले समय में भारत के द्वारा अपने राष्ट्रीय हित और सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *