India US Trade विवाद पर रूस ने भारत का समर्थन किया। पुतिन ने कहा कि भारत-चीन टैरिफ दबाव में नहीं झुकेंगे और अमेरिका को साझेदारों से सम्मान से पेश आना चाहिए।

साल के अंत में भारत पहुंचेंगे पुतिन; रूस के राष्ट्रपति ऑफिस ने की पुष्टि

Putin India Visit : रूस और यूक्रेन युद्ध लंबे समय से चल रहा है। दोनों ही देश लगातार एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करने वाले हैं। इसके लिए रूस के राष्ट्रपति ऑफिस की तरफ से आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी गई है। रूस के राष्ट्रपति के द्वारा दिसंबर में भारत का दौरा किया जाएगा। लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध के बाद यह पहली बार पुतिन का भारत दौरा होगा। आखिरी बार पुतिन के द्वारा भारत की यात्रा 2021 में की गई थी। 2021 में भारत यात्रा पर पुतिन मात्र 4 घंटे के लिए पहुंचे थे। इसी के साथ यह भी बताया जा रहा है कि चीन में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात होगी। इस मुलाकात को लेकर अब तैयारी की जा रही है।

अमेरिकी टैरिफ के बाद रूस से बढ़ रही नजदीकी

हाल ही में अमेरिका के द्वारा भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है। भारत पर अमेरिका के द्वारा 25% टैरिफ लगाने के साथ जुर्माने के रूप में 25% अतिरिक्त टैरिफ भी लगाया गया है। अमेरिका का आरोप है कि भारत के द्वारा रूस यूक्रेन युद्ध के बावजूद रूस से व्यापार किया जा रहा है। रूस के साथ हो रही इस व्यापार का फायदा रूस को युद्ध में मिल रहा है। रूस को व्यापार के कारण आर्थिक मदद प्राप्त हो रही है। इसके बाद लगातार भारत और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। कभी एक दूसरे के काफी नजदीक रहे भारत और अमेरिका लगातार एक दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में भारत ने भी अमेरिका के सामने झुकने से इनकार कर दिया है और वह लगातार चीन जापान तथा रूस जैसे देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने पर ध्यान दे रहा है।

ललित मोदी ने ताजा किया हरभजन और श्रीसंत थप्पड़ विवाद

भारत के नागरिकों की जान से खेलना पड़ेगा भारी : अमित शाह

31 अगस्त को चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे मोदी

2 दिन के जापान दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी; संबंधों को मजबूत करने की होगी कोशिश

डोभाल ने की थी पुतिन से मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत आने का दौरा तय हो गया है। लंबे समय से उनके इस दौरे को लेकर संभावना जताई जा रही थी। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के द्वारा रूस की यात्रा करने के बाद उनके दौरे को लेकर जानकारी दी गई थी। हाल ही में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के द्वारा रूस की यात्रा के दौरान वोटिंग से मुलाकात की थी। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई थी। अजीत डोभाल ने इस दौरान कहा था कि रूस और भारत का रिश्ता काफी पुराना और खास है। हम लगातार अपनी रणनीतिक साझेदारी को महत्व देने के साथ-साथ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से हमें खुशी महसूस हो रही है। और इसे लेकर तारीख भी निर्धारित कर ली गई है।

भारत और रूस के बीच 60 अरब डॉलर का व्यापार

रूस के राष्ट्रपति पुतिन जल्द ही भारत दौरे पर पहुंचने वाले हैं। उनके द्वारा आखिरी बार भारत का दौरा 6 दिसंबर 2021 को किया गया था। लेकिन यह दौरा काफी छोटा था। सिर्फ 4 घंटे के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। इस दौरान भारत और रूस के बीच विभिन्न समझौते हुए थे। भारत और रूस के द्वारा 2025 में अपने सालाना व्यापार को 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन की आगामी यात्रा में आर्थिक रोड मैप को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी।

Putin India Visit रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिसंबर में भारत आएंगे। मोदी से मुलाकात में व्यापार, रणनीतिक साझेदारी और रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा होगी।
Putin India Visit रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिसंबर में भारत आएंगे। मोदी से मुलाकात में व्यापार, रणनीतिक साझेदारी और रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा होगी।

भारत और रूस दोनों के बीच अब तक द्विपक्षीय व्यापार 60 अरब डॉलर का है। हाल ही में भारत और रूस के द्वारा द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाते हुए 100 अरब डालर तक ले जाने पर सहमति बनी थी। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अमेरिका से तनाव के बीच लगातार रूस को वरीयता देते हुए नजर आ रहे हैं। 2024 में उनके द्वारा दो बार रूस की यात्रा की गई। 22 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने रूस पहुंचे थे। इससे पहले वह दो दिवसीय रूस दौरे पर भी गए थे। इसी दौरान मोदी के द्वारा पुतिन को भारत दौरे का नेता दिया गया था।

अमेरिका के द्वारा भारत पर बड़ी मात्रा में टैरिफ की घोषणा की गई है। भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद 25% अतिरिक्त टैरिफ अमेरिका के द्वारा लगाया गया था। यह टैरिफ 27 अगस्त से भारत पर लागू हो चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड सलाहकार के द्वारा रूस यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ा बयान दिया गया है। उन्होंने इस युद्ध को मोदी वॉर करार दिया है। उन्होंने भारत पर इस युद्ध को बढ़ावा देने के साथ-साथ दोहरी रणनीति अपनाने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक यदि भारत के द्वारा रूस से सौदे बंद कर दिए जाते हैं तो भारत पर लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ ख़त्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदने के बाद उसको रिफाइन करता है और दुनिया में ऊंची कीमतों पर उसका व्यापार करता है। रूस को इस व्यापार के जरिए पैसा मिल रहा है जिसका उपयोग उसके द्वारा युद्ध में किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *