Ukraine Presidential Protest: यूक्रेन में राष्ट्रपति के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी कानून पर आम जनता और सैनिकों ने संसद के बाहर किया विरोध।

ईमानदारी से रूस यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं ट्रंप- पुतिन

Putin praises Trump  : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की है। पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लंबे समय से चले आ रहे हैं रूस यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर ईमानदारी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सम्मान किया जाता है क्योंकि उनके द्वारा अमेरिका, यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में अच्छे कार्य किये जा रहे हैं।

पुतिन ट्रंप को बताया साहसी व्यक्ति

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साहसी व्यक्ति बताया है। उनका कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दो बार हत्या के प्रयास में हमला हो चुका है। इसके बावजूद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित हैं। पुतिन ने कहा ट्रंप ने वास्तव में लंबा रास्ता तय किया है। इसलिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। दो बार हत्या के प्रयासों के बावजूद वह बच गए यह निश्चित ही एक बहादुर व्यक्ति हैं।

गाजा में शांति स्थापित कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप! लगातार कोशिश कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

सुप्रीम कोर्ट से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिली राहत, निचली कोर्ट नहीं लगा सकेंगी राष्ट्रपति के आदेश पर रोक

‘सास’ के सपोर्ट से कर पाई कैरियर और परिवार संतुलित- काजोल

वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार पर दुखी थी पूरी टीम -रोहित शर्मा

ट्रंप के प्रयासों को पुतिन ने सराहा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा अमेरिका के भीतर और अमेरिका के बाहर मिडल ईस्ट में किये जा रहे कार्यों की पुतिन के द्वारा सराहना की गई है। पुतिन का मानना है कि ट्रंप के द्वारा अमेरिका के अंदर ऐतिहासिक कार्य कराए जा रहे हैं और निर्णय लेने में उनकी क्षमता गजब की है। दूसरी तरफ मिडल ईस्ट, ईरान- इजरायल और यूक्रेन संकट में भी ट्रंप के द्वारा शानदार कार्य किया जा रहा है। ट्रंप के द्वारा रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने को लेकर पूरी ईमानदारी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि ट्रंप के द्वारा की जा रही कोशिश आने वाले समय में सफल होगी।

यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना कठिन पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि किसी भी चीज को बाहर से देखने पर वह अलग प्रतीत होती है जबकि वास्तव में आंतरिक रूप से उसका अध्ययन करने पर उसका आभास अलग किया जाता है। वास्तविक तौर पर किसी घटना को देखने पर कठिनाई का पता चलता है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस बात को भी सही बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस -यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना काफी कठिन है।

ट्रंप के साथ मुलाकात को तैयार पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आगामी समय में होने वाली बैठक को लेकर कहा की वह ट्रंप के साथ होने वाली बैठक के लिए तैयार हैं। दोनों के बीच भविष्य में जब भी बैठक होगी तो मैं इसके लिए तैयार हूं। अमेरिका और रूस के बीच यदि बैठक होती है तो रूस और अमेरिका के रिश्तों में सुधार आएगा। आगामी समय में होने वाली संभावित बैठक से दोनों देशों के बीच विभिन्न डील को नए स्तर पर ले जाने का मौका होगा।

Putin praises Trump
Putin Praises Trump: पुतिन ने ट्रंप की रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की ईमानदार कोशिशों की तारीफ की, साथ ही साहसी और प्रभावशाली नेता बताया।
पुतिन ने की थी अमेरिका के हमले की निंदा

अमेरिका और रूस के मध्य संबंधों को लेकर लगातार बदलाव आते रहते हैं। यूक्रेन के ऊपर हमला किए जाने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने रूस की आलोचना की थी लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में स्थिति बदल गई है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका और रूस के संबंध लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। आपको बता दे की कुछ समय पहले अमेरिका के द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इसकी निंदा की थी। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति पुतिन भी रूस के राष्ट्रपति को लेकर बयान बाजी कर चुके हैं। नाटो के शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने यह स्वीकार किया था की शुरुआत में रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करना जितना आसान लग रहा था वह इससे कहीं ज्यादा कठिन है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिले थे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति से भी मिले थे। आगामी समय में रूस के राष्ट्रपति के साथ होने वाली मुलाकात की चर्चा भी वर्तमान में लगातार की जा रही है। इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिका के द्वारा रूस और यूक्रेन दोनों से ही बातचीत करते हुए इस मुद्दे को हल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इससे कुछ समय पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा व्हाइट हाउस में ट्रंप की मुलाकात काफी गरमा गरम रही थी। लेकिन अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिका के द्वारा की जा रही कोशिश से रूस और यूक्रेन का युद्ध भी संघर्ष विराम में बदल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *