Rajinikanth 50 Years : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के द्वारा सिनेमा जगत में 50 साल पूरे कर लिए गए हैं। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उनको बधाई दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए रजनीकांत की तारीफ में लिखा रजनीकांत जी को सिनेमा की दुनिया में 50 शानदार साल पूरे करने पर बधाई। रजनीकांत की यह यात्रा काफी शानदार रही। अलग-अलग भूमिका में पीढ़ियों तक लोगों के दिलों पर उनके द्वारा गहरा असर डाला गया। आने वाले समय में उन्हें और भी अधिक सफलता मिले स्वस्थ रहे यही हमारी शुभकामना है। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा रजनीकांत को दी गई शुभकामनाओं को तमिल भाषा में भी पोस्ट किया गया।
फिलहाल टाला जा सकता है भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ
आज भारत पहुंचेंगे शुभांशु शुक्ला; अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लौटे हैं शुभांशु
बॉर्डर 2 फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज; 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी फिल्म
राहुल गांधी आज शुरू करेंगे वोटर अधिकार यात्रा; लगातार चुनाव आयोग पर लगा रहे आरोप
रजनीकांत ने दिया मोदी का धन्यवाद
प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा रजनीकांत को सिनेमा जगत में 50 साल पूरे करने पर बधाई दी गई। इसके जवाब में रजनीकांत के द्वारा भी प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा गया। उन्होंने लिखा इतना सम्मानजनक शब्दों में सम्मान पाना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। खासकर ऐसे नेता से जिन्हे मै लंबे समय से बहुत मानता हूं। आपके शब्दों के लिए धन्यवाद जय हिंद। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के द्वारा सिनेमा जगत में 15 अप्रैल को 50 साल पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने सिनेमा जगत में अपनी शुरुआत 1975 में की थी। उनकी पहली फिल्म अपूर्व रांगगल थी। हाल ही में उनकी फिल्म कुली सिनेमाघर में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों के द्वारा खूब प्यार लौटाया जा रहा है।
रजनीकांत के द्वारा सिनेमा जगत में सफलता प्राप्त करने के बाद दिसंबर 2017 में राजनीति में आने का ऐलान किया गया था। उन्होंने कहा था कि 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वह सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे लेकिन बाद में उन्होंने अपनी संस्था को भंग कर दी थी और यह बयान दिया था कि उनकी राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है।
साउथ के अभिनेता रजनीकांत ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पर बॉक्स ऑफिस पर भारी दिखाई दिए। 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वार 2 के साथ-साथ रजनीकांत और आमिर खान की फिल्म कुली रिलीज हुई थी लेकिन कमाई के मामले में कुली ने इसे पीछे छोड़ दिया। पहले दिन ही रजनीकांत और आमिर खान की फिल्म कमाई के मामले में वॉर 2 से आगे निकल गई है। पहले दिन की कमाई की बात की जाए तो कुली ने पहले दिन लगभग सभी भाषाओं में 65 करोड रुपए का कारोबार किया जबकि रितिक रोशन और कियारा आडवाणी की फिल्म वार 2 ने सभी भाषाओं को मिलाकर कुल लगभग 52 करोड रुपए का बिजनेस प्राप्त किया।
रजनीकांत के स्टारडम से ‘कुली’ को मिली सफलता
रितिक रोशन और कियारा आडवाणी की फिल्म वार 2 और रजनीकांत की फिल्म कुली को लेकर अच्छी खासी एडवांस बुकिंग हुई थी लेकिन रजनीकांत की स्टारडम रितिक रोशन और कियारा आडवाणी पर भारी दिखाई दी। रजनीकांत की स्टारडम की वजह से कुली के द्वारा बॉक्स ऑफिस पर खास कलेक्शन किया गया। साउथ के बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म कुली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले दिन की बात की जाए तो रितिक रोशन की फिल्म वॉर दो के हिंदी वर्जन के शो में लगभग 29% सीटों पर दर्शेक दिखाई दिए जबकि कुली के पहले दिन के शो में हिंदी में 36 % दर्शन नजर आए जबकि तमिल शो में 86% और तेलुगु में 91% दर्शकों ने कुली का मनोरंजन देखा।
14 अगस्त को रिलीज हुई कुली
साउथ स्टार रजनीकांत की फिल्म कुली जल्द ही रिलीज होने वाली है। उनकी यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी। रजनीकांत के साथ-साथ इस फिल्म में श्रुति हासन और नागार्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कुली के ट्रेलर लॉन्च समारोह में रजनीकांत के द्वारा नागार्जुन के हेयर लाइन की तारीफ की गई। उन्होंने कहा कि मैंने शूटिंग के दौरान नागार्जुन को देखा था। जैसा वह पहले दिखाई देते थे वैसे ही अब हैं। मेरे पूरे बाल उड़ गए हैं लेकिन नागार्जुन के बाल आज भी वैसे ही हैं। इसका राज जब मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि एक्सरसाइज के कारण ही यह सब संभव हो पाया है।

शुरुआती जीवन में रजनीकांत ने किया संघर्ष
अपने जीवन की संघर्ष यात्रा पर बातचीत करते हुए रजनीकांत के द्वारा कुली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर किस्से सुनाए गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुली का कार्य करते हुए वह जिंदगी में पहली बार रोए थे। रजनीकांत का पूरा और असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। साउथ स्टार रजनीकांत की जिंदगी की शुरुआत काफी साधारण रही थी। कॉलेज की पढ़ाई छूट जाने के बाद उनके द्वारा ऑफिस बॉय कुली और बढ़ई का कार्य किया गया। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर के पद पर भी कार्य किया। बस कंडक्टर के पद पर कार्य करते हुए उन्हें महीने के सिर्फ 750 रुपए प्राप्त होते थे। शुरुआती जीवन संघर्ष में जीने के बाद उनके द्वारा लगातार सिनेमा जगत में ऊंचाइयों को छूने का कार्य किया गया। कभी दो रुपए के लिए कार्य करने वाले रजनीकांत अब एक बड़ी नेटवर्थ के जरिए दुनिया में अलग पहचान बनाए हुए हैं।
परिवार की नाराजगी के बावजूद फिल्मों में किया काम
बताया जाता है कि रजनीकांत की रुचि थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में थी लेकिन उनके परिवार के द्वारा इसे स्वीकार नहीं किया जा रहा था। परिवार नहीं चाहता था कि रजनीकांत के द्वारा फिल्मी दुनिया में कदम रखा जाए। रजनीकांत के द्वारा कार्य करने के बाद थिएटर में नाटक का कार्य किया जाता था। उनके एक दोस्त के द्वारा दी गई सलाह के बाद रजनीकांत ने फिल्म institute मैं प्रवेश लेने का मन बनाया। राज बहादुर के द्वारा दी गई सलाह उनके लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी बन गई। जिसके बाद उन्होंने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया।
‘भैरवी’ से मिली रजनीकांत को पहचान
परिवार की नाराजगी के बावजूद फिल्मी इंडस्ट्री में कार्य करने वाले रजनीकांत को पहली बार 1975 में फिल्मों में कार्य करने का मौका मिला। बाला चंद्र की फिल्म में रजनीकांत के द्वारा 1975 में पहली बार भूमिका निभाई गई थी। हालांकि इस फिल्म में रजनीकांत को मुख्य भूमिका में नहीं लिया गया था। उनका काफी सीमित रोल था। इसके बावजूद उनके द्वारा दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित किया गया। उनकी दमदार मौजूदगी की चर्चा चारों तरफ हुई थी। इसके बाद भैरवी फिल्म में 1978 में रजनीकांत को प्रमुख हीरो का रोल मिला। इस फिल्म के द्वारा रजनीकांत को पहचान मिली। इसके बाद लगातार रजनीकांत के द्वारा साउथ फिल्मों में एक से बढ़कर एक भूमिका में कार्य किया गया। उनके द्वारा किए गए कार्य को दर्शकों के द्वारा बड़े स्तर पर पसंद किया जाता है। अपने कार्य की बदौलत अब वह साधारण जीवन से शुरुआत करने के बाद टॉप लेवल पर पहुंच चुके हैं। रजनीकांत के द्वारा न सिर्फ साउथ फिल्मों में कार्य किया गया है बल्कि वह बॉलीवुड के क्षेत्र में भी कार्य कर चुके हैं। बॉलीवुड मैं रजनीकांत के द्वारा अंधा कानून, चालबाज, हम, फूल और अंगारे जैसी फिल्मों में कार्य किया जा चुका है।