Rajinikanth Struggle Story : साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के द्वारा अपनी आगामी फिल्म कुली का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस ट्रेलर के लॉन्च के अवसर पर उन्होंने अपने जीवन की संघर्ष यात्रा को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि किस तरह उनके द्वारा कुली का कार्य किया गया था और सिर्फ दो रुपए में अपने दोस्त का सामान उठाया था। कुली के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च समारोह में उनके द्वारा अपनी संघर्ष यात्रा को दोहराया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में पहली बार कुली का कार्य करने के बाद वह काफी दुखी हो गए थे और जीवन में पहली बार रोए थे। कुली का कार्य करते हुए उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा था। कई लोगों की डांट सुननी पड़ी थी।
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के द्वारा उनका सामान टेंपो में रखने के लिए उन्हें दो रुपए दिए गए। उस आदमी की आवाज जानी पहचानी लगी। जब बातचीत आगे बढ़ी तो पता चला कि यह उन्हीं का कॉलेज का दोस्त था। मैं कॉलेज में उस दोस्त को बहुत चिढ़ाता था। उसके द्वारा मुझे कहा गया कि तू यह क्या नौटंकी कर रहा है। उस दिन जिंदगी में मैं पहली बार रोया था। भैरवी फिल्म में 1978 में रजनीकांत को प्रमुख हीरो का रोल मिला। इस फिल्म के द्वारा रजनीकांत को पहचान मिली। इसके बाद लगातार रजनीकांत के द्वारा साउथ फिल्मों में एक से बढ़कर एक भूमिका में कार्य किया गया। उनके द्वारा किए गए कार्य को दर्शकों के द्वारा बड़े स्तर पर पसंद किया जाता है। अपने कार्य की बदौलत अब वह साधारण जीवन से शुरुआत करने के बाद टॉप लेवल पर पहुंच चुके हैं। रजनीकांत के द्वारा न सिर्फ साउथ फिल्मों में कार्य किया गया है बल्कि वह बॉलीवुड के क्षेत्र में भी कार्य कर चुके हैं। बॉलीवुड मैं रजनीकांत के द्वारा अंधा कानून, चालबाज, हम, फूल और अंगारे जैसी फिल्मों में कार्य किया जा चुका है।
शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में शुरू हुआ मुकदमा; बढ़ेगी मुश्किल
रोमांचक मोड़ पर पहुंच अंतिम टेस्ट; भारत को चाहिए चार विकेट जबकि इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर
पाकिस्तानी रेस्टोरेंट के इवेंट में शामिल होने को लेकर कार्तिक आर्यन विवादों में
राहुल गांधी के बयान को शशि थरूर ने बताया निजी; अमेरिका से रिश्ते सुधारने की बताई जरुरत
14 अगस्त को रिलीज होगी कुली
साउथ स्टार रजनीकांत की फिल्म कुली जल्द ही रिलीज होने वाली है। उनकी यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो जाएगी। रजनीकांत के साथ-साथ इस फिल्म में श्रुति हासन और नागार्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कुली के ट्रेलर लॉन्च समारोह में रजनीकांत के द्वारा नागार्जुन के हेयर लाइन की तारीफ की गई। उन्होंने कहा कि मैंने शूटिंग के दौरान नागार्जुन को देखा था। जैसा वह पहले दिखाई देते थे वैसे ही अब हैं। मेरे पूरे बाल उड़ गए हैं लेकिन नागार्जुन के बाल आज भी वैसे ही हैं। इसका राज जब मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि एक्सरसाइज के कारण ही यह सब संभव हो पाया है।
शुरुआती जीवन में रजनीकांत ने किया संघर्ष
अपने जीवन की संघर्ष यात्रा पर बातचीत करते हुए रजनीकांत के द्वारा कुली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर किस्से सुनाए गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि कुली का कार्य करते हुए वह जिंदगी में पहली बार रोए थे। रजनीकांत का पूरा और असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। साउथ स्टार रजनीकांत की जिंदगी की शुरुआत काफी साधारण रही थी। कॉलेज की पढ़ाई छूट जाने के बाद उनके द्वारा ऑफिस बॉय कुली और बढ़ई का कार्य किया गया। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर के पद पर भी कार्य किया। बस कंडक्टर के पद पर कार्य करते हुए उन्हें महीने के सिर्फ 750 रुपए प्राप्त होते थे। शुरुआती जीवन संघर्ष में जीने के बाद उनके द्वारा लगातार सिनेमा जगत में ऊंचाइयों को छूने का कार्य किया गया। कभी दो रुपए के लिए कार्य करने वाले रजनीकांत अब एक बड़ी नेटवर्थ के जरिए दुनिया में अलग पहचान बनाए हुए हैं।

परिवार की नाराजगी के बावजूद फिल्मों में किया काम
बताया जाता है कि रजनीकांत की रुचि थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री के क्षेत्र में थी लेकिन उनके परिवार के द्वारा इसे स्वीकार नहीं किया जा रहा था। परिवार नहीं चाहता था कि रजनीकांत के द्वारा फिल्मी दुनिया में कदम रखा जाए। रजनीकांत के द्वारा कार्य करने के बाद थिएटर में नाटक का कार्य किया जाता था। उनके एक दोस्त के द्वारा दी गई सलाह के बाद रजनीकांत ने फिल्म institute मैं प्रवेश लेने का मन बनाया। राज बहादुर के द्वारा दी गई सलाह उनके लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी बन गई। जिसके बाद उन्होंने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया।
‘भैरवी’ से मिली रजनीकांत को पहचान
परिवार की नाराजगी के बावजूद फिल्मी इंडस्ट्री में कार्य करने वाले रजनीकांत को पहली बार 1975 में फिल्मों में कार्य करने का मौका मिला। बाला चंद्र की फिल्म में रजनीकांत के द्वारा 1975 में पहली बार भूमिका निभाई गई थी। हालांकि इस फिल्म में रजनीकांत को मुख्य भूमिका में नहीं लिया गया था। उनका काफी सीमित रोल था। इसके बावजूद उनके द्वारा दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित किया गया। उनकी दमदार मौजूदगी की चर्चा चारों तरफ हुई थी। इसके बाद भैरवी फिल्म में 1978 में रजनीकांत को प्रमुख हीरो का रोल मिला। इस फिल्म के द्वारा रजनीकांत को पहचान मिली। इसके बाद लगातार रजनीकांत के द्वारा साउथ फिल्मों में एक से बढ़कर एक भूमिका में कार्य किया गया। उनके द्वारा किए गए कार्य को दर्शकों के द्वारा बड़े स्तर पर पसंद किया जाता है। अपने कार्य की बदौलत अब वह साधारण जीवन से शुरुआत करने के बाद टॉप लेवल पर पहुंच चुके हैं। रजनीकांत के द्वारा न सिर्फ साउथ फिल्मों में कार्य किया गया है बल्कि वह बॉलीवुड के क्षेत्र में भी कार्य कर चुके हैं। बॉलीवुड मैं रजनीकांत के द्वारा अंधा कानून, चालबाज, हम, फूल और अंगारे जैसी फिल्मों में कार्य किया जा चुका है।