Ramayan in Pakistan को कराची में थिएटर में AI तकनीक के साथ भव्य रूप में मंचित किया गया, दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया और प्रशंसा मिली।

पाकिस्तान में पसंद की जा रही रामायण, AI के इस्तेमाल से हो रहा रामायण का मंचन

Ramayan in Pakistan : लंबे समय तक भारतीय टीवी पर रामायण ने राज किया था लेकिन अब भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी रामायण को बड़े स्तर पर पसंद किया जा रहा है। एक थिएटर के द्वारा रामायण महाकाव्य की प्रस्तुति की जा रही है। इस प्रस्तुति को दर्शकों के द्वारा बढ़ चढ़कर प्यार लुटाया जा रहा है। प्रस्तुत किए जा रहे इस नाटक में निर्माताओं के द्वारा AI  का शानदार प्रदर्शन किया गया है। AI  के द्वारा बैकग्राउंड तथा दूसरे दृश्य को जीवित अंदाज में दर्शाने की पूरी कोशिश की गई है।

पाकिस्तान के कराची शहर में रामायण का मंचन किया जा रहा है। थिएटर ग्रुप के द्वारा पेश की जा रही इस रामायण का मंचन 11 से 13 जुलाई तक किया गया था। रामायण सीरियल ने भारत में भी लंबे समय तक दर्शकों के दिल पर राज किया था। रामानंद सागर के द्वारा बनाई गई रामायण की कहानी को दर्शकों के द्वारा बढ़ चढ़कर पसंद किया गया था। दर्शकों को इस रामायण सीरियल ने इतना आकर्षित किया था कि इससे पहले शायद किसी दूसरे सीरियल को इतना पसंद किया गया हो। रामायण में भगवान राम तथा सीता के पात्रों का किरदार निभाने वाले कलाकार अभी भी भारत में बड़े ही सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं।

रोमांचक मोड़ में पहुंचा लॉर्ड्स टेस्ट, भारत ने गंवाए 4 विकेट

शांति बनाए रखने के लिए है पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम – पाक पीएम

अंतिम मुकाबला हारने के बावजूद भारत ने जीती टी20 सीरीज

चीन पर हमले को लेकर अमेरिका ने मांगा जापान और ऑस्ट्रेलिया से समर्थन

डायरेक्टर बोले लोग कर रहे पसंद

हिन्दू महाकाव्य रामायण का मंचन कर रहे थिएटर ग्रुप के डायरेक्टर का कहना है कि कराची में रामायण महाकाव्य का मंचन किया जा रहा है। इस मंचन को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसे देखते हुए आने वाले समय में एक बार फिर इसका मंचन किया जा सकता है। कराची में आयोजित यह शो लगभग 3 दिन तक चला था। इसमें AI  का तकनीक करते हुए रामायण की कहानी को आधुनिक अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है। रामायण महाकाव्य में अच्छाई और बुराई की ऐतिहासिक कहानी को दर्शाया गया है। AI  का उपयोग करते हुए जंगल की शांति, पेड़ों का हिलना तथा महलों का वैभव इस तरह दर्शाया गया है कि दर्शक इसे देख रोमांचित हो रहे हैं।

पहले भी हो चुकी रामायण की पाकिस्तान में प्रस्तुति

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में रामायण की प्रस्तुति की गई हो। इससे पहले भी पाकिस्तान में 2024 में रामायण महाकाव्य की प्रस्तुति की जा चुकी है। 2024 में कराची में दिखाई गई रामायण को भी खूब पसंद किया गया था। इसी कारण से एक बार फिर भव्य रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया है। रामायण का किरदार निभा रहे कलाकारों के द्वारा शानदार अभिनय किया गया है। इसी के बदौलत यह शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल रहा है। पकिस्तान में पेश किये जा रहे इस शो में सीता का किरदार राणा काजमी के द्वारा जबकि भगवान राम की भूमिका लालवानी के द्वारा निभाई गई है।

Ramayan in Pakistan को कराची में थिएटर में AI तकनीक के साथ भव्य रूप में मंचित किया गया, दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया और प्रशंसा मिली।
Ramayan in Pakistan को कराची में थिएटर में AI तकनीक के साथ भव्य रूप में मंचित किया गया, दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया और प्रशंसा मिली।
प्रस्तुति से पहले था अंदेशा

पाकिस्तान में वैसे तो रामायण को खूब पसंद किया जा रहा है लेकिन इसकी प्रस्तुति से पहले विभिन्न तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पाकिस्तान में लंबे समय से हिंदू तथा उनसे जुड़े हुए मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा था। इसे देखते हुए डर था की रामायण की प्रस्तुति पेश करने पर विरोध प्रकट न हो जाए लेकिन ऐसा कोई भी दृश्य देखने को नहीं मिला। रामायण को सभी दर्शकों के द्वारा शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रामायण एक हिंदू धार्मिक ग्रंथ पर आधारित नाटक है।

इसके डायरेक्टर का कहना है कि उनके जीवन में रामायण की कहानी काफी प्रेरणादायक रही है। ऐसे में इसे वह दर्शकों के सामने लाना चाहते थे जिसे पाकिस्तान के समाज के द्वारा खुले दिल से स्वीकार किया गया है। पाकिस्तान में पेश की जा रही इस रामायण को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षक तथा कलाकारों के द्वारा भी पसंद किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस कहानी को बड़ी ही ईमानदारी और सच्चाई से पेश किया गया है। AI  के उपयोग ने इसे और भी भव्य बना दिया है।

 

लंबे समय तक भारत में टीवी पर किया था राज

रामायण सीरियल ने भारत में भी लंबे समय तक दर्शकों के दिल पर राज किया था। रामानंद सागर के द्वारा बनाई गई रामायण की कहानी को दर्शकों के द्वारा बढ़ चढ़कर पसंद किया गया था। दर्शकों को इस रामायण सीरियल ने इतना आकर्षित किया था कि इससे पहले शायद किसी दूसरे सीरियल को इतना पसंद किया गया हो। रामायण में भगवान राम तथा सीता के पात्रों का किरदार निभाने वाले कलाकार अभी भी भारत में बड़े ही सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं। रामायण के सभी कलाकारों की छवि दर्शको में शानदार बनी हुई है। रामानंद सागर में राम की भूमिका निभाने वाले कलाकार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव में भी उतारा गया था और वह जीतने में भी सफल हुए हैं। इस से ही अनुमान लगाया जा सकता है की रामायण सीरियल और उसमें किरदार निभाने वाले कलाकारों को लोगों के द्वारा कितने बड़े स्तर पर पसंद किया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *