Russia North Korea की मुलाकात में किम जोंग और रूसी मंत्री ने सैन्य सहयोग, अमेरिका-जापान को चेतावनी और यूक्रेन जंग पर समर्थन पर चर्चा की।

नॉर्थ कोरिया को लेकर रूस ने जारी की चेतावनी, जापान अमेरिका और साउथ अफ्रीका को लेकर दिया बयान

Russia North Korea : रूस के विदेश मंत्री इस समय नॉर्थ कोरिया के दौरे पर है। नॉर्थ कोरिया और रूस के बीच संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश में यह दौरा किया जा रहा है। इसी दौरान रूस के विदेश मंत्री के द्वारा जापान अमेरिका और साउथ कोरिया को बड़ी चेतावनी जारी की गई है। रूस का कहना है कि उत्तरी कोरिया के खिलाफ किसी भी प्रकार का सैन्य गठबंधन का निर्माण नहीं किया जाए।  किसी भी प्रकार का सिक्योरिटी एलायंस यदि उत्तरी कोरिया के खिलाफ किया जाता है तो रूस इस स्थिति में उत्तरी कोरिया का साथ निभाएगा। रूस के विदेश मंत्री ने इस दौरान उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग से महत्वपूर्ण मुलाकात की। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात में रूस और उत्तरी कोरिया के संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

रूस और उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रियों की हुई मुलाकात

रूस के विदेश मंत्री की उत्तरी कोरिया दौरे पर उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग से मुलाकात के बाद उनकी उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्री से भी मुलाकात हुई। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद ही रूस के विदेश मंत्री के द्वारा जापान दक्षिणी कोरिया और अमेरिका को चेतावनी जारी की गई। उन्होंने कहा कि लगातार उत्तरी कोरिया के चारों तरफ यह देश अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। इसके खिलाफ हम यह चेतावनी जारी करते हैं। चाहे वह रूस हो या उत्तरी कोरिया किसी के भी खिलाफ रिश्तों का इस्तेमाल गठबंधन बनाने में नहीं किया जाना चाहिए। दोनों देशों को विदेश मंत्रियों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने तथा अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक दूसरे का साथ निभाने को लेकर चर्चा हुई। पिछले कुछ समय से लगातार रूस और उत्तरी कोरिया के संबंध अच्छे होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 इजराइल के हमले में घायल हुए थे ईरान के राष्ट्रपति, कैबिनेट मीटिंग के दौरान हुआ था हमला

म्यांमार 40% टैरिफ लगाने के बावजूद ट्रंप के फैसले से खुश

रोनित राय का दावा- सैफ के बाद करीना कपूर पर भी हुआ था हमला

टेनिस प्लेयर की हत्या करने वाले पिता बोले- मुझसे हुआ पाप

उत्तरी कोरिया के महत्वाकांक्षाओं का सम्मान रूस

उत्तरी कोरिया के द्वारा लगातार परमाणु नीति को लेकर किये जा रहे कार्य पर रूस ने उसे समर्थन दिया है। रूस के विदेश मंत्री का कहना है कि उत्तरी कोरिया के वैज्ञानिकों के द्वारा लगातार कड़ी मेहनत की गई है। उसी का नतीजा है कि वह परमाणु हथियार विकसित कर रहा है। रूस समझता है कि उत्तरी कोरिया के द्वारा यह कदम क्यों उठाया जा रहा है। हम उत्तर कोरिया की महत्वाकांक्षाओं का सम्मान करते हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में रूस और उत्तरी कोरिया के द्वारा एक दूसरे का सपोर्ट किये जाने की भी बात सामने आई। रूस के विदेश मंत्री से पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी उत्तरी कोरिया का दौरा कर चुके हैं।

यूक्रेन जंग में सैनिक उतार सकता है उत्तरी कोरिया

रूस और यूक्रेन में लंबे समय से युद्ध चल रहा है। रूस को यूक्रेन के साथ चल रहे इस जंग के इतना लंबा खींचने की उम्मीद नहीं थी। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि यूक्रेन में रूस का सहयोग करने के लिए उत्तरी कोरिया के द्वारा सैनिक भेजे जा सकते हैं। उत्तरी कोरिया के द्वारा 30000 के लगभग सैनिक भेजने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले भी उत्तरी कोरिया रूस के समर्थन में 11000 सैनिक भेज चुका है। रूस और उत्तरी कोरिया के बीच हुआ रक्षा समझौता एक दूसरे देश का सहयोग करने का वादा करता है। रूस और उत्तरी कोरिया किसी पर भी हमला होने पर दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। यही कारण है कि रूस और उत्तरी कोरिया लगातार एक दूसरे के सहयोग में कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Russia North Korea की मुलाकात में किम जोंग और रूसी मंत्री ने सैन्य सहयोग, अमेरिका-जापान को चेतावनी और यूक्रेन जंग पर समर्थन पर चर्चा की।
Russia North Korea   की मुलाकात में किम जोंग और रूसी मंत्री ने सैन्य सहयोग, अमेरिका-जापान को चेतावनी और यूक्रेन जंग पर समर्थन पर चर्चा की।
उत्तर कोरिया के किम जोंग से रूस के विदेश मंत्री की हुई मुलाकात

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस के विदेश मंत्री की उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग से महत्वपूर्ण मुलाकात हुई है। रूस के विदेश मंत्रालय के द्वारा इस मुलाकात की जानकारी शेयर की गई है। रूस के विदेश मंत्रालय के द्वारा टेलीग्राम पर रूस के विदेश मंत्री और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग की मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें दोनों नेता हाथ मिलाकर गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। रूस के विदेश मंत्री अपनी उत्तर कोरिया यात्रा के दौरान रविवार तक रहेंगे। दोनों देशों के बीच राजनीतिक और सैन्य संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तर कोरिया के द्वारा हाल ही में रूस को सैन्य सहायता प्रदान करने की घोषणा की थी।

 

उत्तर कोरिया ने की थी सैनिक भेजने की घोषणा

उत्तरी कोरिया के द्वारा इससे पहले रूस को समर्थन देते हुए मिसाइल देने के साथ-साथ सैनिक भेजने की भी बात कही गयी थी। उत्तर कोरिया के द्वारा रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में हजारों सैनिक भेजने का वादा किया गया था। रूस के कब्जे वाले क्षेत्र में रूस का समर्थन करने के लिए नॉर्थ कोरिया के द्वारा यह कदम उठाया गया था। अमेरिका के द्वारा लगातार यूक्रेन को सैन्य हथियारों की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में नॉर्थ कोरिया के द्वारा रूस को दिए जा रहे इस समर्थन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रूस के विदेश मंत्री और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग की मुलाकात का महत्व और भी बढ़ गया।

पुतिन ने भी किया था उत्तरी कोरिया का दौरा

रूस के विदेश मंत्री के द्वारा उत्तरी कोरिया पहुंचने से पहले रूस के राष्ट्रपति के द्वारा भी उत्तरी कोरिया की यात्रा की गई थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के द्वारा उत्तरी कोरिया की यात्रा 19 जून 2024 को की गई थी। रूस के राष्ट्रपति के द्वारा 2024 में की गई यह यात्रा उत्तरी कोरिया की पहली आधिकारिक यात्रा थी। पुतिन के द्वारा इस यात्रा के दौरान रूस के साथ बड़े स्तर पर सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसी दौरान उत्तर कोरिया के द्वारा रूस को मिसाइल देने का वादा किया गया था। ऐसे में एक बार फिर रूस के विदेश मंत्री की उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग से मुलाकात दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत कर सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *