Russia Ukraine Conflict पर पुतिन बोले यूक्रेन हमारा हिस्सा है, जबकि जलेन्स्की ने शर्तों को आत्मसमर्पण बताकर कड़ा जवाब दिया।

पूरा यूक्रेन रूस का- पुतिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले-रूस नहीं चाहता जंग खत्म करना

Russia Ukraine Conflict: एक तरफ ईरान और इजरायल के बीच पिछले 10 दिनों से संघर्ष जारी है तो वहीं दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन के युद्ध को चलते हुए कई वर्ष हो गए हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति बलादीमीर पुतिन ने बयान देते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के नागरिक एक ही है। इसलिए पूरा यूक्रेन हमारा है। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा रूस के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए इस बयान का खंडन किया गया है।

यूक्रेन को छोड़ना पड़ेगा रूस का क्षेत्र- पुतिन

रूस के  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर बयान देते हुए कहा कि हम यूक्रेन की आजादी पर सवाल नहीं उठा रहे हैं लेकिन यह भी स्पष्ट है कि यूक्रेन के द्वारा रूस के जिन क्षेत्रों पर कब्जा किया गया है उन क्षेत्रों से ukrain  को हटाना होगा। इसी के साथ रूस के राष्ट्रपति पुतिन  ने यह भी कहा कि पूरा यूक्रेन हमारा है क्योंकि रूस और यूक्रेन के व्यक्ति एक ही हैं।

नीरज चोपड़ा ने जीता पेरिस डायमंड लीग का खिताब

पाकिस्तान पर मोदी सरकार सख्त – एस जयशंकर, बोले-पड़ोसी देशों से रिश्तों में आते रहते हैं उतार चढ़ाव

ईरान नहीं रोकेगा परमाणु परीक्षण, ईरान के राष्ट्रपति बोले- यह हमारा हक

मौत के डर से ईरान के सुप्रीम लीडर ने चुने अपने तीन उत्तराधिकारी, इजराइल के हमले में ईरान के तीन कमांडरों कीमौत

बफर जोन बनाने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने  यूक्रेन को शहर सुमी पर कब्जा करने की चेतावनी दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के द्वारा यूक्रेन को लेकर यह बातचीत सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनामिक फॉर्म में की गई है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव अभी भी नतीजे तक नहीं पहुंच पाया है ।

पुतिन की शर्तें आत्म समर्पण के बराबर – जलेन्स्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जलेन्स्की  ने रूस के राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहां की रूस बफर जोन के बहाने सुमी सहर  पर कब्जा करते हुए यूक्रेन को कमजोर करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस लंबे समय से चल रही जंग को खत्म करने की इच्छा नहीं रखता है। रूस के द्वारा शांति के लिए इस तरह की शर्तें सामने रखी गई है जिसका  अर्थ होगा रूस के सामने समर्पण करना।

उन्होंने रूस और यूक्रेन के व्यक्ति एक होने की रूसी राष्ट्रपति की बात को भी नकार  दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जलेन्स्की  ने कहा कि रूस के द्वारा सुमी सहर पर कब्जा करने की बात यूक्रेन को कमजोर करने की एक चाल है। दूसरी तरफ जानकार रूस के द्वारा सुमि शहर पर कब्जा करने को यूक्रेन की हमले की क्षमता को कम करना मान रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के द्वारा जिस  बफर जोन को बनाने की बात कही जा रही है वह रूस और यूक्रेन के सीमावर्ती इलाकों में है।

Russia Ukraine Conflict पर पुतिन बोले यूक्रेन हमारा हिस्सा है, जबकि जलेन्स्की ने शर्तों को आत्मसमर्पण बताकर कड़ा जवाब दिया।
Russia Ukraine Conflict पर पुतिन बोले यूक्रेन हमारा हिस्सा है, जबकि जलेन्स्की ने शर्तों को आत्मसमर्पण बताकर कड़ा जवाब दिया।

यूक्रेन के द्वारा लगातार रूस के सैनिक ठिकानों पर किए जा रहे हमलों को देखते हुए रूस बफर जोन बनाने की तैयारी में है। यूक्रेन के द्वारा ड्रोन तथा दूसरे तरीकों से होने वाले हमलों से इसका बचाव हो सकेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ-साथ यूक्रेन के विदेश मंत्री के द्वारा भी रूस के ऊपर बयान दिया गया। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि रूस यूक्रेन के लोगों को मारते हुए यूक्रेन की जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस की सेना यूक्रेन के जिस क्षेत्र में प्रवेश करती है वहां मौत और विनाश ही नजर आता है। इसके अतिरिक्त और दूसरा दृश्य देखने को नहीं मिलता है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने रूस पर यूक्रेन में नरसंहार करने का आरोप लगाया है।

कैदी अदला बदली पर सहमति लेकिन बना हुआ है तनाव

रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा मध्यस्थता  किए जाने के बाद कैदियों की अदला-बदली को लेकर सहमति बनी थी। जिसके बाद दोनों देश अपने यहां पर बंद कैदियों की अदला बदली को तैयार हो गए थे लेकिन रूस और यूक्रेन के मध्य क्षेत्रीय नियंत्रण और सुरक्षा की गारंटी को लेकर अभी भी मतभेद बने हुए हैं। जिस तरह ईरान और इजरायल के संघर्ष में ईरान इजरायल के आगे झुकने का नाम नहीं ले रहा है उसी तरह यूक्रेन भी लंबे समय से रूस के सामने डटा हुआ है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमला करता है तो वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन की तरफ से भी रूस पर हमले किए जा रहे हैं।

2022 से चल रहा रूस यूक्रेन युद्ध

रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हुए कई वर्ष हो गए हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध की शुरुआत फरवरी 2022 में हुई थी। फरवरी 2022 में रूस के द्वारा यूक्रेन पर हमला कर देने के बाद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूस से इसके बदले बड़ी कीमत चुकाने की बात कही थी। अमेरिका में सरकार परिवर्तन होने के साथ ही रूस को लेकर रवैया बदल गया है। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस की तारीफ की थी जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जलेन्स्की  को तानाशाह करार दिया था। कुछ दिनों पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जलेन्स्की  की मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई थी जिसके बाद दोनों में हुई तनावपूर्ण बातचीत चर्चा का विषय बनी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *