Russia Ukraine Peace : रूस और यूक्रेन का युद्ध लंबे समय से चल रहा है। दोनों देशों के बीच चल रहा यह युद्ध 3 साल से भी अधिक समय से लगातार जारी है। दोनों ही देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। दोनों देशों के बीच चल रहा यह युद्ध अब चौथे वर्ष में प्रवेश कर गया है। रूस और यूक्रेन के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर फरवरी 2022 में युद्ध शुरू हुआ था जो लगातार जारी है। इन दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध में अब तक लाखों नागरिकों की जान जा चुकी है। इसी बीच दुनिया के विभिन्न देशों के द्वारा रूस के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा रूस को 50 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था।
ट्रंप का कहना था कि 50 दिन के भीतर रूस के द्वारा यदि यूक्रेन से शांति वार्ता नहीं की गई तो इसके गंभीर नतीजे रूस को भुगतने होंगे। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि रूस के द्वारा यूक्रेन से शांति वार्ता करने को लेकर सहमति दे दी गई है लेकिन साथ ही साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि रूस अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटेगा। रूस के द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन संकट का समाधान शांतिपूर्ण करना चाहते हैं। रूस की तरफ से कहा गया कि लंबे समय से अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा ऐसे बयान दिए जाते रहे हैं। दुनिया उनके द्वारा दिए जाने वाले ऐसे कठोर बयानों की अभ्यस्त हो चुकी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री के व्यवहार को बताया पागल के समान
लगातार बढ़ रही भारतीय टीम में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या; अब नीतीश कुमार रेड्डी हुए चोटिल
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया कामयाब; संसद सत्र में हो सकता है हंगामा
विभिन्न मांगो को लेकर बांग्लादेश में जमात ए इस्लामी पार्टी ने किया प्रदर्शन
शांति के साथ लक्ष्य सर्वोपरि -रूस
रूस लंबे समय बाद यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को तो तैयार हो गया है लेकिन साथ ही साथ उन्होंने एक शर्त भी रख दी है। उसका कहना है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ चल रहे तनाव को शांति के जरिए खत्म करना चाहते हैं लेकिन वह अपने रणनीतिक लक्ष्यों से विचलित नहीं होंगे। रूस की तरफ से जारी किये एक बयान के मुताबिक शांति वार्ता के जरिए शांति संभव है लेकिन साथ ही साथ रूस के लक्ष्य उसके लिए सर्वोपरि हैं। रूस के राष्ट्रपति के द्वारा यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर दी गई सहमति ऐसे समय पर आई है जब कुछ समय पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को 50 दिनों के भीतर युद्ध विराम पर सहमत होने की चेतावनी दी थी। अमेरिका ने रूस पर सहमत नहीं होने की स्थिति में प्रतिबंध सख्त करने की बात कही थी।

रूस बोला- ट्रंप को हो चुकी कठोर बयान देने की आदत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा कुछ समय पहले ही रूस को यूक्रेन युद्ध के संबंध में चेतावनी जारी की गई थी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि यदि 50 दिन के भीतर रूस के द्वारा सहमति नहीं जताई गई तो रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रूस की तरफ से कहा गया कि लंबे समय से अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा ऐसे बयान दिए जाते रहे हैं। दुनिया उनके द्वारा दिए जाने वाले ऐसे कठोर बयानों की अभ्यस्त हो चुकी है। इस बयान से यह स्पष्ट है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा दबाव बनाने के बावजूद रूस से अमेरिका के आगे नहीं झुकेगा।
अमेरिका फिर शुरू कर चुका यूक्रेन को हथियार सप्लाई
लंबे समय से चल रहा रूस और यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन को अमेरिका के द्वारा मदद की जा रही है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन के कार्यकाल से लगातार यूक्रेन को हथियार सप्लाई किये जा रहे थे लेकिन अमेरिका के द्वारा कुछ समय पहले इस सप्लाई को रोक दिया गया था। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर नाराजगी जताते हुए एक बार फिर यूक्रेन को हथियार सप्लाई देने का निर्णय लिया है। अमेरिका यूक्रेन को हथियार सप्लाई नाटो के माध्यम से करेगा। इसके बदले नाटो अमेरिका को 100% तक भुगतान करेगा।
रूस का आरोप है कि वह यूक्रेन के साथ चल रहे लंबे समय से युद्ध को खत्म करना चाहता है और शांति पर बातचीत करना चाहता है। लेकिन यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों के द्वारा लगातार इस मामले में अवरोध पैदा किया जाता है। शांति वार्ता आगे बढ़ने से पहले ही यूक्रेन और उसके सहयोगियों के द्वारा ऐसा कार्य कर दिया जाता है जिससे शांति वार्ता नहीं हो पाती है।
2022 से चल रहा युद्ध
रूस और यूक्रेन के मध्य यह युद्ध लंबे समय से चल रहा है। दोनों देशों के बीच चल रहा यह युद्ध अब चौथे वर्ष में प्रवेश कर गया है। रूस और यूक्रेन के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर फरवरी 2022 में युद्ध शुरू हुआ था जो लगातार जारी है। इन दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध में अब तक लाखों नागरिकों की जान जा चुकी है। यूक्रेन को लगातार पश्चिमी देश और अमेरिका के द्वारा मदद की जा रही है। इसके बावजूद रूस के द्वारा यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर कब्जा किया हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा कठोर कदम उठाए जाने के बाद रूस की तरफ से शांति वार्ता को लेकर सहमति दी गई है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि वैश्विक कूटनीति के कारण रूस यूक्रेन के साथ लंबे समय बाद शांति समझौता कर सकता है।