Russia Ukraine War जारी, रूस का बड़ा हवाई हमला, यूरोपीय देशों ने दी यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी, 26 देशों ने मिलकर मदद का वादा किया।

यूक्रेन के सबसे बड़े जहाज को रूस ने बनाया निशाना; लगातार जारी है युद्ध

Russia Ukraine War : लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध को रोकने की विभिन्न कोशिश लगातार जारी है। इसके बावजूद लगातार रूस और यूक्रेन के द्वारा एक दूसरे को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में रूस के द्वारा बड़े स्तर पर यूक्रेन पर हमले किए गए थे। जानकारी मिल रही है कि रूस के द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में यूक्रेन को बड़ा नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन का सबसे बड़ा जहाज इस हमले में डूब गया है। समुद्री ड्रोन के द्वारा रूस के द्वारा इस जहाज को निशाना बनाया गया था। रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक सटीक हमले में इसे नष्ट किया गया।

जासूसी के लिए बनाया था जहाज

रूस के द्वारा ड्रोन हमले के द्वारा जिस जहाज को निशाना बनाया गया वह यूक्रेन का पिछले 10 साल का सबसे बड़ा जहाज था। यूक्रेन के द्वारा इसका निर्माण एक खास उद्देश्य से किया गया था। तटीय क्षेत्र में जासूसी के लिए यूक्रेन ने इसका निर्माण किया था। रूस के द्वारा पहली बार समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए इस जहाज को निशाना बनाया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय के द्वारा इस हमले की पुष्टि कर दी गई है। जिसके बाद यूक्रेन ने भी जहाज को नुकसान होने की बात स्वीकार की है। दूसरी तरफ ड्रोन एक्सपर्ट ने रूस के द्वारा यूक्रेन के जहाज को नष्ट करने की बात को बड़ी कामयाबी करार दिया है। इस जहाज को 2019 में लॉन्च किया गया था जबकि यूक्रेन की नौसेना में इसे  2021 में शामिल किया गया था। 2014 के बाद यूक्रेन की सेना के द्वारा लांच किया गया यह सबसे बड़ा जहाज था।

हॉकी एशिया कप में टीम इंडिया ने की जीत से शुरुआत

पाकिस्तान में पानी से हाहाकार; भारत पर लगाया पानी छोड़ने का आरोप

साल के अंत में भारत पहुंचेंगे पुतिन; रूस के राष्ट्रपति ऑफिस ने की पुष्टि

ललित मोदी ने ताजा किया हरभजन और श्रीसंत थप्पड़ विवाद

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। दोनों ही देश के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ लगातार पलटवार किया जा रहा है। 2022 से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की गई थी। इन दोनों नेताओं की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में हुई थी जिसके बाद शांति समझौता होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन इसके बावजूद यूक्रेन और उसके द्वारा लगातार एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। गुरुवार को रूस के द्वारा यूक्रेन पर बड़ा हमला किया गया। रूस के द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। रूस के द्वारा यूक्रेन पर ड्रोन तथा मिसाइल के माध्यम से हमला किया गया। रूस के द्वारा यूक्रेन पर ऐसे समय में हमले किए जा रहे हैं जब अमेरिका के नेतृत्व में लगातार दोनों देशों के बीच वार्ता की कोशिश हो रही है।

बातचीत के बजाय मिसाइल का रास्ता चुन रहा रूस

रूस के द्वारा यूक्रेन पर हमले किए जाने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बयान दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि लगातार रूस के साथ बातचीत की कोशिश की जा रही है लेकिन रूस के द्वारा बातचीत की बजाये मिसाइल का रास्ता चुना जा रहा है। ऐसे कठिन समय में दुनिया को शांति के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है। रूस के द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में 30 से अधिक मिसाइल तथा 500 से अधिक ड्रोन इस्तेमाल किए गए। रूस के रक्षा मंत्रालय के द्वारा भी यह दावा किया गया कि उनके द्वारा किए गए हमले सटीक थे। रूस के हमले में यूरोपीय यूनियन के दूतावास को भी बड़ी मात्रा में नुकसान होने की खबर है। हालांकि यूरोपीय यूनियन के कर्मचारी सुरक्षित होने का दावा यूरोपीय यूनियन के अध्यक्ष के द्वारा किया गया। यूरोपीय यूनियन के अध्यक्ष ने बयान दिया कि रूस के द्वारा लगातार पूरी रात बमबारी की गई।

Russia Ukraine War में रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े जहाज को समुद्री ड्रोन से नष्ट किया। हमले में भारी नुकसान, मिसाइल-बमबारी से 15 लोगों की मौत।
Russia Ukraine War में रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े जहाज को समुद्री ड्रोन से नष्ट किया। हमले में भारी नुकसान, मिसाइल-बमबारी से 15 लोगों की मौत।
रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी -पुतिन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस के लिए रूस की सुरक्षा सबसे पहले है। पुतिन इससे पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अपना मत स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने आने वाले समय में होने वाली मीटिंग को रूस के मास्को में आयोजित करने का सुझाव दिया। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति प्रेस कांफ्रेंस करने के कुछ समय पश्चात ही तुरंत मंच से रवाना हो गए।

ट्रंप बोले यूक्रेन पर निर्भर रहेगी लड़ाई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध का भविष्य यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निर्भर है। यदि यूक्रेन के राष्ट्रपति चाहे तो यह युद्ध जल्दी ही खत्म हो सकता है। सब कुछ अब यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निर्भर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा शांति का रास्ता अपनाया जाता है या फिर लड़ाई को जारी रखा जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर को याद करते हुए कहा गया की 12 साल पहले बिना किसी दबाव और युद्ध के क्रीमिया को रूस को सौंप दिया गया था और यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं हुआ था। ऐसे में बहुत सारी चीज कभी बदलने वाली नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *