Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन में लंबे समय से युद्ध देखने को मिल रहा है। दोनों ही देश लगातार एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा इस युद्ध को रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की गई थी। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में हुई थी। इसके बाद लगातार शांति समझौते को लेकर वार्ता आगे बढ़ी है लेकिन इसी बीच बेलारूस के राष्ट्रपति के द्वारा बड़ा दावा किया गया है। उन्होंने कहा है कि रूस के द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति के ऑफिस को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी लेकिन रूस के राष्ट्रपति के द्वारा इस हमले को रोक दिया गया जबकि रूस के अधिकारियों की कोशिश यूक्रेन के राष्ट्रपति के ऑफिस को नष्ट करने की थी।
पुतिन ने खारिज किया प्रस्ताव
बेलारूस के राष्ट्रपति के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति के ऑफिस को रूस की सेना के द्वारा नष्ट किए जाने का प्लान था। कुछ अधिकारी इस पर सहमत हो गए थे लेकिन जब रूस के राष्ट्रपति पुतिन को इस प्रस्ताव को पेश किया गया तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया। अधिकारियों के द्वारा ओरसेनिक मिसाइल के द्वारा ऑफिस पर हमले का प्रस्ताव रखा गया था यह मिसाइल काफी खतरनाक है। यदि इस मिसाइल से हमला होता तो बहुत नुकसान देखने को मिल सकता था। अधिकारी लगभग हमला करने के लिए तैयार हो गए थे लेकिन पुतिन के द्वारा प्रस्ताव को खारिज कर देने के बाद यह हमला टाल दिया गया। बता दे कि जिस मिसाइल के द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति के ऑफिस को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी वह मिडिल रेंज की एक मिसाइल है जिसकी रेंज लगभग 5500 किलोमीटर है। इस मिसाइल की स्पीड 12500 किलोमीटर प्रति घंटा होने के साथ-साथ यह परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है।
ट्रंप के ‘गेटकीपर’ को बनाया भारत में अमेरिका का राजदूत
रूसी तेल पर अपने हित को देखते हुए लेगा भारत फैसला
इसरो कर रहा 2028 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करने की प्लानिंग
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति धन दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात होने के बाद ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में यह फैसला लिया गया था कि जल्द ही यूक्रेन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात कराई जाएगी। जिस पर दोनों पक्षों के द्वारा सहमति भी जता दी गई थी। रूस के विदेश मंत्री के द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ पुतिन की होने वाली मुलाकात को लेकर कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति से पुतिन मुलाकात करने को तैयार है लेकिन उससे पहले रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विभिन्न मुद्दों को हल करना होगा। रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी यह कई बार स्पष्ट कर चुके हैं लेकिन उससे पहले जरूरी मुद्दों पर एक्सपर्ट और मंत्रियों के द्वारा अच्छे से कार्य कर लेना आवश्यक होगा।
रूस के विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा 2022 में पुतिन के साथ मुलाकात करने पर रोक लगा दी गई थी जो अभी तक जारी है। यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपति की मुलाकात हो जाने के बाद त्रिपक्षीय बैठक होने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति की मुलाकात की समय सीमा अभी तय नहीं है। लंबे समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा लगातार विभिन्न पक्षों से चर्चा की जा रही है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन से 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात करने के बाद उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। इस दौरान यूरोप के विभिन्न नेता भी मौजूद रहे थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान ही उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत करते हुए द्विपक्षीय मुलाकात का प्रस्ताव रखा था जिसे पुतिन ने स्वीकार भी कर लिया था।

ट्रम्प ने मुलाकात को बताया था सकारात्मक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से हुई मुलाकात को सकारात्मक करार दिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक सकारात्मक रही। दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई और कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी लेकिन अभी तक हमारे बीच किसी भी तरह की कोई डील नहीं हुई है। जब सब कुछ अंतिम रूप में पहुंच जाएगा तो समझौता हो पाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगातार रूस और यूक्रेन के युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अलास्का में मीटिंग की।
रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी -पुतिन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस के लिए रूस की सुरक्षा सबसे पहले है। पुतिन इससे पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अपना मत स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने आने वाले समय में होने वाली मीटिंग को रूस के मास्को में आयोजित करने का सुझाव दिया। रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति प्रेस कांफ्रेंस करने के कुछ समय पश्चात ही तुरंत मंच से रवाना हो गए।
ट्रंप बोले यूक्रेन पर निर्भर रहेगी लड़ाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के युद्ध का भविष्य यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निर्भर है। यदि यूक्रेन के राष्ट्रपति चाहे तो यह युद्ध जल्दी ही खत्म हो सकता है। सब कुछ अब यूक्रेन के राष्ट्रपति पर निर्भर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति के द्वारा शांति का रास्ता अपनाया जाता है या फिर लड़ाई को जारी रखा जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर को याद करते हुए कहा गया की 12 साल पहले बिना किसी दबाव और युद्ध के क्रीमिया को रूस को सौंप दिया गया था और यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं हुआ था। ऐसे में बहुत सारी चीज कभी बदलने वाली नहीं है।